प्रथम विश्व युद्ध: 13 लाख भारतीयों ने युद्ध में लिया हिस्सा, 74000 भारतीय हुए शहीद

युद्ध समाप्ति के दिन को कॉमनवेल्थ देशों में इसे एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की भूमिका को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
बेंगलुरु। 104 साल पहले भारतीयों के लिए समुद्र यात्रा को लेकर सकारात्मक माहौल नहीं था। सामाजिक मान्यताओं के कारण लोग समुद्र मार्ग से यात्रा करना अशुभ मानते थे। आज के इतिहास में जिस घटना को दुनिया प्रथम विश्व युद्ध कहती है, उसके लिए लाखों अविभाजित हिंदुस्तानी नागरिकों को जिन्हें युद्ध कौशल में प्रशिक्षित भी नहीं किया गया था को बड़े समुद्री जहाजों के जरिए युद्ध में भाग लेने के लिए ईस्ट अफ्रीका, फ्रांस, मिस्त्र, पर्शिया जैसे देशों में भेज दिया गया। 11 नवंबर को दुनिया प्रथम विश्व युद्ध के समापन के तौर पर जानती है, जिसमें ब्रिटिश हुकूमत की जीत हुई थी।1914 में शुरू हुए प्रथम विश्व युद्ध में अविभाजित हिंदुस्तान के हजारों सैनिकों ने हिस्सा लिया था। युद्ध समाप्ति के दिन को कॉमनवेल्थ देशों में इसे एक ऐतिहासिक दिन के तौर पर याद किया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों की भूमिका को पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। पिछले सप्ताह ब्रिटेन की संसद में प्रधानमंत्री थेरेजा मे ने भी भारतीय सैनिकों को याद किया। उन्होंने कहा, हम इस युद्ध विजय में उन 74,000 सैनिकों को नहीं भूल सकते जो अविभाजित भारत के नागरिक थे। उन सैनिकों ने संघर्ष किया और अपनी जान गंवाई, इनमें से 11 को उनके अदम्य साहस के लिए विक्टोरिया क्रॉस से भी सम्मानित किया गया। प्रथम विश्व युद्ध में भारत प्रत्यक्ष हिस्सेदार नहीं था, लेकिन अविभाजित भारत की इस युद्ध में भागीदारी जरूर थी। भारत से 13 लाख से अधिक आदमी और 1.7 लाख से अधिक जानवरों को युद्ध क्षेत्र में भेजा गया। इस युद्ध में 74,000 भारतीय सैनिक शहीद भी हुए और आज के रुपए की गणना में 20 बिलियन डॉलप से ज्यादा का धन भारत से युद्ध क्षेत्र में खर्च किया गया। इस युद्ध में भारत के लिहाज से सबसे अधिक चिंताजनक बात थी कि युद्ध के लिए भेजे गए बहुत से भारतीयों को जरूरी कौशल प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया था। हालांकि, युद्ध में भेजी गई कुछ टुकडिय़ां प्रशिक्षित थीं और उनकी साहसिक भागीदारी इतिहास में पूरे सम्मान के साथ याद की जाती हैं। मैसूर और जोधपुर लैंसर्स की टुकडिय़ों ने जबरदस्त वीरता का परिचय दिया और हाईफा विजय के लिए इजरायल आज भी उनका आभार मानता है। पश्चिमी क्षेत्र में भारतीय सैनिकों की साहसिक भागीदारी को लेकर कोई दो राय नहीं है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

Leave a Comment