उत्तराखंड में हैं विराट-अनुष्का

शादी के बाद विराट का यह पहला जन्मदिन है। इसके लिए दोनों पर्वतीय प्रदेश के छोटे से शहर नरेंद्रनगर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कोहली और अनुष्का जन्मदिन के दिन अनुष्का के आध्यात्मिक गुरु के आश्रम भी जाएंगे।
अनुष्का आध्यात्मिक गुरु अनंत बाबा पाटील को काफी मानती हैं। शादी से पहले भी अनुष्का और विराट आशीर्वाद लेने खास तौर पर हरिद्वार स्थित अनंत बाबा पाटील के आश्रम गए थे।विराट कोहली को उत्तराखंड की वादियां काफी पसंद हैं और उन्होंने वहां आध्यात्मिक शांति मिलने की भी बात कही थी। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जन्मदिन मनाने के बाद अनुष्का और विराट दिवाली के दिन मुंबई पहुंच जाएंगे।इससे पहले अनुष्का विराट ने करवाचौथ की तस्वीरें भी पोस्ट की थी। फोटोज के साथ दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की थी।इस वक्त अनुष्का अपनी फिल्म जीरो के प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें उन्होंने शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम किया है। वहीं विराट कोहली के सामने ऑस्ट्रेलिया का मुश्किल दौरा और फिर वर्ल्ड कप है।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts