पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी जी का 93 साल की उम्र में निधन

दीपक सिंह बिष्ट, ब्यूरो चीफ-उत्तराखण्ड
उत्तराखंड:  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता एनडी तिवारी का गरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। एनडी तिवारी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद गुरुवार को दिल्ली के साकेत में एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन अंतिम सांस ली।
उनकी अचानक मृत्यु से पूरी राजनीतिक हलको में शौक का माहौल है। गौरतलब है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गज नेता एनजी तिवारी ने तीन बार सीएम पद की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पहली बार बतौर यूपी सीएम 1976-77 तक कांग्रेस सरकार की सत्ता संभाली। जिसके बाद 1984-85 और 1988-89 के दौरान भी उनका कार्यकाल रहा।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी जी का 93 साल की उम्र में निधन”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment