ब्लैकबेरी के फायदे और नुकसान

हेमंत कुमार, स्पेशल कोरेस्पोंडेंट-ICN

ब्लैकबेरी के फायदे और नुकसान – ब्लैकबेरी स्वादिष्ट फल है। यह रोजेशिया प्रजाति का पौधा है। रास्पबेरी और ड्यूबेरी भी इसी प्रजाति के पौधे हैं। यह मूल रूप से उत्तरी समशीतोष्ण इलाके का पौधा है।

ब्लैकबेरी अलबामा का आधिकारिक फल है और यह उत्तरी अमेरिका और प्रशांत महासागर के तटीय इलाकों बहुतायत में पाया जाता है।ब्लैकबेरी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्व से भरपूर फल है। इसमें पौष्टिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 1 (थायमिन), विटामिन बी 2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी 3 (नियासिन), विटामिन बी 6, फोलेट, विटामिन सी (एस्कॉर्बिक एसिड), विटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरोल), और विटामिन k (Phylloquinone) जैसे विटामिन होते हैं। इसके अलावा ब्लैकबेरी में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम और जिंक जैसे खनिज भी पाए जाते हैं। ब्लैकबेरी एमिनो एसिड और फाइबर का भी अच्छा स्रोत होते है और इसमें हानिकारक कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।

ब्लैकबेरी के फायदे – ब्लैकबेरी के सेवन से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है।इससे पाचन शक्ति बढ़ती है, प्रतिरक्षा रक्षा मजबूत होता है, हृदय स्वस्थ रहता है, कैंसर से बचाव और एंडोथेलियल डिसफंक्शन (दिल और रक्त वाहिकाओं के अन्तःस्तर की परेशानियों) से राहत मिल सकती है। ब्लैकबेरी से याददाश्त बढ़ती है। इससे वजन नियंत्रित रखने, हड्डियों को मजबूत रखने, त्वचा की देखभाल, आंखों की रोशनी में सुधार और रक्त के थक्कों बनने की प्रक्रिया सामान्य रखने में मदद मिलती है।

ब्लैकबेरी करे कैंसर से बचाव ब्लैकबेरी में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। ब्लैकबेरी फेफड़ों के कैंसर, कोलन (मलाशय) कैंसर और एसोफैगल (ग्रासनली) कैंसर आदि से बचाव में सहायक होता है। ब्लैकबेरी में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्वों में कीमो-निवारक प्रभाव होते हैं जो घातक कोशिकाओं को फैलने से रोकने में मदद करते हैं। ब्लैकबेरी पर किए गए विभिन्न वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार इसमें मौजूद एंथोकाइनिन और अन्य फाइटोकेमिकल्स जैसे एलेजिक एसिड और साइनाइडिन –3-ग्लूकोसाइड कैंसररोधी तत्व के तौर पर काम करते हैं। ये तत्व ट्यूमर बढ़ने से रोकते हैं।ऐसा कोई भी एक सुपरफूडनहीं है जो कैंसर की रोक-थाम कर सकता है। लेकिन स्वस्थ आहार के सेवन से कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है। न्यूट्रिशन एंड कैंसर जर्नल द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार ताजा ब्लैकबेरी के सेवन से ट्यूमर को बढ़ने और कैंसर को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस दिशा में और अनुसन्धान की जरूरत है।

ब्लैकबेरी रखें बालों को स्वस्थ – ब्लैकबेरी में मौजूद विटामिन सी ज्यादा कोलेजन बनाने में मदद करता है। इससे बालों को मजबूती मिलती है। इसके एंटीऑक्सिडेंट गुण बालों को पर्यावरण के हानिकारक प्रभावों से बचाने और उनका मुकाबला करने में मदद करते हैं। इसका अर्क लगाने से बाल घने, चमकीले और आकर्षक बनते हैं

ब्लैकबेरी बढ़ाए याददाश्त – ब्लैकबेरी का सेवन आपकी याददाश्त को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। इसका सेवन शरीर के संज्ञानात्मक कार्यों में सुधार करने के लिए लाभकारी पाया गया है। अध्ययनों के अनुसार ब्लैकबेरी में मौजूद पॉलीफेनोलिक तत्व जैसे सुपर एंटीऑक्सीडेंट उम्र से जुड़े बदलाव को धीमा करने और ज्ञान से जुड़े कार्यों को बढ़ाने में लाभकारी होते हैं। ब्लैकबेरी का नियमित रूप से सेवन याददाश्त बढ़ाने और स्नायविक सक्रियता बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकता है।न्यूट्रिशनल न्यूरोसाइंस जर्नल द्वारा पशुओं पर किये एक अध्ययन के अनुसार आहार में नियमित रूप से ब्लैकबेरी का सेवन संज्ञानात्मक कार्यों में सुधार करने में मदद करता है। इसके अलावा अन्य यूरोपीय जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन के एक अध्ययन के अनुसार जंगली ब्लैकबेरी का सेवन करने से मस्तिष्क पर इसके सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसलिए यदि आप अपनी याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं तो आज से ही इन फल का सेवन शुरू कर दें।

ब्लैकबेरी है डायबिटीज के लिए फायदेमंद – ब्लैकबेरी में पोटैशियम उच्च मात्रा में पाया जाता जिससे इंसुलिन कम करने में मदद मिलती है। यदि एक चम्मच शहद के साथ ब्लैकबेरी का दैनिक रूप से सेवन करें तो इससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। बेहतर परिणाम के लिए कम से कम एक सप्ताह तक इसका सेवन करें। डायबिटीज कम करने में न केवल ब्लैकबेरी के फल बल्कि इसके पत्ते भी उपयोगी माने जाते हैं।

ब्लैकबेरी है हृदय के लिए लाभकारी – ब्लैकबेरी में मौजूद एंथोकाइनिन की भरपूर मात्रा हृदय के लिए लाभकारी होती है। ब्लैकबेरी में पाए जाने वाले मैग्नीशियम और फाइबर जैसे अन्य तत्व धमनियों को बंद होने से रोकने में मदद करते हैं और रक्त का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसके सेवन से स्ट्रोक और एथेरोस्लेरोसिस जैसे कई किस्म के हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। कुल मिलाकर यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसमें उपस्थित मैग्नीशियम रक्तचाप को काबू में रखने में भी मदद करता है। साथ ही यह फल कार्डियक एराइथेमिया और ह्रदय के अनियमित संकुचन से बचाव में भी मदद करता है।

ब्लैकबेरी करे प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत – ब्लैकबेरी में फाइटोएस्ट्रोजेन, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। ब्लैकबेरी का नियमित रूप से सेवन विभिन्न रोगाणुओं से लड़ने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण तथा अन्य घातक बीमारियों से बचाता है।

ब्लैकबेरी करे वजन कम करने में मदद – ब्लैकबेरी में शर्करा (शुगर) की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इससे ब्लैकबेरी से वजन को काबू में रखने में मदद मिल सकती है। ब्लैकबेरी में मौजूद फाइबर से पेट साफ रहता है। इसमें कैलोरी कम होती है जिससे यह वजन कम करने में उपयोगी हो है। इसलिए यदि आप अपना वजन कम करने के इच्छुक हैं तो ब्लैकबेरी को आज से ही आहार योजना में शामिल कर लें।

ब्लैकबेरी बनाए हड्डियों को मजबूत – ब्लैकबेरी में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं जबकि मैग्नीशियम शरीर में कैल्शियम और पोटेशियम के अवशोषण मदद करता है। इन सभी पोषक तत्वों के सेवन से हड्डियों को मजबूत करने और कोशिकीय सञ्चालन ठीक तरीके से होनेमेंमददमिलसकतीहै।

ब्लैकबेरी रखे त्वचा को स्वस्थ – ब्लैकबेरी के सेवन से त्वचा को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और अन्य शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ब्लैकबेरी में मौजूद विटामिन ई स्किन फैट को नियंत्रित रखने और त्वचा की झुर्रियों को रोकने में मदद करता है। ब्लैकबेरी ऑक्सीडेटिव नुकसान से त्वचा को बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, ब्लैकबेरी में मौजूद विटामिन सी कोलेजन बनने में मदद करता है जिससे त्वचा की रंगत और कसावट को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। अन्य महत्वपूर्ण तत्वों के अलावा ब्लैकबेरी में एंथोसायनोसाइड्स और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से मुकाबला करने में मदद करते हैं। विटामिन सी और विटामिन ए भी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। ब्लैकबेरी का नियमित रूप से सेवन त्वचा की कोशिकाओं को हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाने में लाभकारीहोताहै।

आँखों की रोशनी बढ़ाएं ब्लैकबेरी से – आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में भी ब्लैकबेरी का सेवन बहुत उपयोगी माना गया है। ब्लैकबेरी में ल्यूटिन प्रचुर मात्रा में होता है। इसलिए ब्लैकबेरी के नियमित सेवन अल्ट्रा-वायलेट किरणों  से आंखों की सुरक्षा होती है। ल्यूटिन रेटिना के पीछे के हिस्से में मैकुला नामक एक सुरक्षात्मक पिग्मेंट बनाता है और आँखों को ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा, ब्लैकबेरी में मौजूद एंथोसाइनोसाइड और विटामिन, आँखों की रोशनी को बढ़ाने में और आंखोंविभिन्नबीमारियोंसेरक्षाकरतेहैं।

गर्भावस्था के दौरान करें ब्लैकबेरी का सेवन – गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लैकबेरी का सेवन बहुत लाभकारी होता है। प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाले फोलेट के स्रोत के रूप में ब्लैकबेरी कोशिकाओं और ऊतकों के विकास में सहायक होता है। साथ ही यह बच्चों में जन्म दोष के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फोलेट हर उम्र के लोगों के लिए कारगर है। विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट गर्भवती मां की बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक खनिज हड्डियों को मजबूत रखतेहैं।

ब्लैकबेरी के नुकसान – ब्लैकबेरी की जड़ में भारी मात्रा में टैनिन होता है और जिन्हें कोलाइटिस जैसी पेट से जुड़ी कोई बीमारी हो उन्हें इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताएं सामान्य मात्रा में ब्लैकबेरी का सेवन कर सकती हैं लेकिनउन्हें ब्लैकबेरी के पत्तों से बनी चाय के सेवन से बचना चाहिए। दो साल से कम उम्र के बच्चों को ब्लैकबेरी के पत्तों की चाय नहीं दी जानी चाहिए।ब्लैकबेरी के पत्तों से मामूली से लेकर गंभीर एलर्जी हो सकती हैं। इसलिए इसके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।


Share and Enjoy !

Shares

Related posts

7 Thoughts to “ब्लैकबेरी के फायदे और नुकसान”

  1. Das Online-Casino SlotHunter Casino bietet seinen neuen Kunden und Stammkunden verschiedene Werbemöglichkeiten. Das Live-Casino bietet
    von Evolution Gaming betriebene Spiele, darunter
    Crazy Time und Lightning Roulette sowie Live-Roulette und Live-Blackjack.

    Die Website bietet sowohl Drei-Walzen-Vintage-Slots als auch moderne Video-Slots zusammen mit progressiven Jackpot-Titeln.
    Im SlotHunter Casino gibt es eine große Auswahl an Spielen,
    darunter unter anderem Online-Spielautomaten, Tischspiele, Rubbellose, Video-Poker
    und Live-Casino. Ja, das SlotHunter Casino erlaubt sowohl Echtgeld-
    als auch Gratisspiele. 25 Freispiele ohne Einzahlung + 100% Bonus
    bis zu 1.000€ + 150 Freispiele

    References:
    https://online-spielhallen.de/betano-casino-login-ihr-einfacher-start-ins-aufregende-spielvergnugen/

  2. Special events include taking a chance on winning an opportunity to appear on stage in a
    Hollywood Blockbuster, to take down thousands in cash,
    or win a $10,000 Hollywood trip. One of the many culinary highlights, Neil Perry’s award-winning restaurant Rockpool Bar & Grill Perth, focuses on serving beef in an exemplary manner.
    One of the newest additions, Villa Thriller, offers innumerable opportunities to win. Like other Crown hotels and casinos,
    the emphasis is on quality and quantity with the
    objective being to ensure that each guest has a great
    time.
    Developed by Dallas Dempster and Malaysia’s Genting Berhad, it debuted as a full-scale entertainment precinct with a
    resort casino, hotel, convention centre, theatre,
    and sporting facilities. With a focus on quality products and services, ongoing gaming opportunities, and wonderful entertainment, dining,
    and accommodation choices, this is a choice destination for those who love the casino
    experience. Membership is free and each time you stay at a Crown hotel, dine at one of their restaurants or bars, enjoy gaming,
    or engage in any of the many fun activities offered, you’ll be awarded Crown Club points.

    References:
    https://blackcoin.co/sg-casino-a-comprehensive-review/

  3. BitStarz Casino offers new players 50 free spins without requiring a deposit.
    In recent years, Bitstarz has added numerous new games, expanded its bonus offer,
    and started supporting several new payment methods.
    It is not just accessible 24/7, but players at this casino may also get in touch with it via different communication channels,
    including live chat and email.
    Once you complete the registration process, you’ll receive your free spins.
    Similar to what I experienced when claiming my welcome bonus at Planet 7 Casino, I only had to enter the bonus code WOW50 while creating my account.
    I could use these free spins on Gold Rush Frog, Beer Bonanza, and
    Alien Fruits. The welcome offer consists of a combined
    reward package available for the first four deposits.

    Fortunately, the transaction processing time for deposits is instant
    and takes around 24 hours for withdrawals, as mentioned on the online
    website. The maximum withdrawal limit is $7500/week or
    £15000/month while the minimum withdrawal limit is $500 or $100
    (for EU players only). The slot games on the site are considerably
    organized according to alphabetical order, from A to Z, with
    a very fast-acting search feature.

    References:
    https://blackcoin.co/how-to-spot-poker-cheats-and-what-to-do-with-that/

  4. online slot machines paypal

    References:
    seoul911.com

Leave a Comment