तिरुवनंतपुरम। केरल के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया। आपको बता दें कि करीब आधा केरल बाढ़ से प्रभावित है और हजारों लोगों को अपना घर छोडऩा पड़ा है। सीएम ने खुद राहत कार्यों को संज्ञान में लिया है और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से इडुक्की बांध के पानी का स्तर काफी ज्यादा…
Read MoreMonth: August 2018
सूरज को करीब से जानने के लिए नासा का मिशन
वॉशिंगटन। अंतरिक्ष एजेंसी नासा पहली बार सूर्य के नजदीक जाकर उसका अध्ययन करने के लिए अपना एक अंतरिक्ष यान भेजने जा रही है। सोलर पार्क प्रोब नामक इस यान को भेजने का उद्देश्य सूर्य के नजदीक के वातावरण, उसके स्वभाव और कार्यप्रणाली को समझना है। एक कार के आकार का यह अंतरिक्षयान सूरज की सतह से 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। इससे पहले किसी भी अंतरिक्षयान ने इतना ताप और इतने प्रकाश का सामना नहीं किया है।नासा ने शनिवार को अपने ‘सूर्य को छूने’ वाली ऐतिहासिक छोटी कार…
Read Moreरिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रीय रक्षामंत्री ने किया आगरा का दौरा
आगरा। रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रीय रक्षामंत्री सोंग यंग मू ने आगरा का एक-दिवसीय दौरा किया। बीते गुरूवार को दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुॅंचें राष्ट्रीय रक्षामंत्री ने भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल जो रिपब्लिक ऑफ कोरिया के इतिहास से जुड़ा है, का दौरा किया। वर्ष 1953 में कोरियन युद्ध के दौरान जरूरतमंदों को चिकित्सा सहयोग में इस हॉस्पिटल ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।रक्षा मंत्रालय मध्य कमान की जनसम्पर्क अधिकारी गार्गी मलिक सिन्हा ने कहा कि दौरे पर आए कोरिया के राष्ट्रीय रक्षामंत्री ने तत्कालीन कमांडिंग ऑफीसर…
Read Moreउप्र : बस्ती में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से 4 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बस्ती में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर ब्रिज के गिरने से चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में कई लोगों के दबने की भी आशंका जताई गई है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।पुलिस के मुताबिक, फ्लाईओवर के मलबे में दबने से चार मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए, जबकि दो के मलबे में दबे होने की आशंका है। फ्लाईओवर का 60 फीसदी कार्य पूरा हो…
Read Moreअपने कामों के भ्रष्टाचार की जाँच के लिए स्थायी आयोग बनाये योगी सरकार: अखिलेश
लखनऊ। बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के गिरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर मामले में योगी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार में जो एकआध काम हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है। अखिलेश ने कहा है कि अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जाँच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए। उन्होंने गिरे फ्लाईओवर की फोटो के साथ अपने बयान के लिए ट्वीट किया है।अखिलेश ने अपने आधिकारिक…
Read More18 साल बाद रवीना टंडन और सलमान खान फिर दिखेंगे साथ
सलमान खान केवल सिल्वर स्क्रीन पर ही नहीं बल्कि अपनी ऐक्टिंग और खास अंदाज़ का जादू छोटे पर्दे पर खूब चलाया है। अब सलमान अपने रिऐलिटी शो दस का दम में अपनी एक पुरानी को-स्टार रवीना टंडन के साथ नजर आनेवाले हैं। रवीना टंडन जो आखिरी बार सलमान के साथ फिल्म कहीं प्यार न हो जाए में दिखी थीं, 18 साल बाद एक बार फिर उनके साथ नजऱ आ सकती हैं।रवीना टंडन इससे पहले सलमान के साथ पत्थर के फूल और अंदाज अपना अपना और स्टम्प्ड में साथ नजऱ आ…
Read Moreएनटीआर की बायोपिक में काम करना एक बेहतरीन अनुभव : विद्या बालन
अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि उन्हें महान अभिनेता-नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामाराव के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग के दौरान बेहद मजा आ रहा है और यह बेहतरीन अनुभव है। अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि फिल्म की कास्ट एवं क्रू पूरी तरह से पेशेवर थी।विद्या ने माल्टा इंडिया फिल्म फेस्टिवल 2018 के ब्रांड एंबेसडर बनने पर संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान अपनी आगामी फिल्म की रिलीज के बारे में बातचीत की। इस दौरान विद्या के साथ विजय कृष्ण आचार्य,…
Read Moreअब एलटीसी पर विदेश यात्रा कर सकेंगे केंद्रीय कर्मी
नई दिल्ली। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहार के मौके पर मोदी सरकार तोहफा दे सकती है। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को एलटीसी के तहत विदेश जाने का रास्ता खोल सकती है। सूत्रों के अनुसार लंबे विचार के बाद इस प्रस्ताव को मान लिया गया है। सरकार के इस पहल को आम चुनाव से पहले मध्य वर्ग के मतदाताओं को रिझाने की एक कोशिश के रूप में माना जा रहा है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारी कौन-कौन से देश जा सकते हैं, इस बारे में सरकार तय करेगी। शुरुआत में दस देशों में…
Read Moreव्हाट्सएप पर आपके निजी मैसेज को किया जा सकता है एडिट, रहे सावधान
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी को लेकर दुनियाभर में बवाल है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण कई लोगों की जान गई। अब व्हाट्सएप सिक्योरिटी को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर आपके निजी व्हाट्सएप मैसेज को दूसरा शख्स पढ़ सकता है और उसमें कुछ बदलाव करके किसी अन्य शख्स को आपके नाम से भेज भी सकता है। सिक्योरिटी एजेंसी चेकप्वाइंट ने कहा है कि हैकर्स चाहें तो ग्रुप में आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं और फिर उसे किसी और…
Read Moreआईसीआईसीआई बैंक ने 10 लाख वाहनों पर लगाए फास्टैग्स
नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने बुधवार को 10 लाख से अधिक फास्टैग्स जारी करने के लक्ष्य को पार करने की घोषणा की। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला आईसीआईसीआई देश का पहला बैंक बन गया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि देश भर में अभी कुल 25 लाख टैग्स सकुर्लेशन में हैं। फास्टैग, रेडियो फ्रिच्ेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) टैग है, जिसे वाहन के विंडस्क्रीन पर चस्पा किया जाता है।यह आसानीपूर्वक उपयोग में आने वाला रिलोडेबल टैग है, जिसके जरिए टोल चार्ज…
Read More