इन दिनों आलिया भट युवाओं की पहली पसंद बन गयी हैं। आलिया ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से और ट्रेंडी लुक्स के जरीये ट्विटर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहीं हैं। इसिलिए तो वह ट्विटर पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्टरेस ऑफ बॉलीवुड’ बन गयी हैं।
स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक आलिया भट 100 अंकों के साथ मोस्ट एंगेजिंग एक्टरेस ऑन ट्विटर बन गयी हैं। यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गयें हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी होने की वजह से खबरों में छायी हुई थी।
जहाँ आलिया पहली स्थान पर हैं। वहीं 89 अंकों के साथ खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ट्विटर पर दूसरे स्थान पर हैं। दीपिका पादुकोण 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा निकाले गए आंकड़ों के मुताबिक 64 अंकों के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज चौथे स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा 63 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर पहूँच गयी हैं।
स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहतें हैं, “आलिया की फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड क्लब में पहूँचने में कामयाब हुई हैं। साथ ही, अब रणबीर कपूर और बिग बी के साथ वह ब्रम्हास्त्र कर रही हैं। और मल्टिस्टारर कलंक का भी वह महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। पिछले दिनों आलिया और रणबीर कपूर के लिंक-अप्स की खबरें सुर्खियों में थी। पब्लिक इवेंट में वह दोनों अक्सर एक साथ देखे हैं। जिसके वजह से ट्विटर पर आलिया के बारे में सबसे ज्यादा पोस्ट हुए। और तो और आलिया के बारे में रहे पोस्ट को सबसे ज्यादा लाइक और ट्विट-रिट्विट किया गया। इसिलिए आलिया ट्विटर पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी बन गयी हैं।“

xn88 có mục “Hướng dẫn cho người mới” dạng video ngắn – học cách chơi slot trong 3 phút, dễ hiểu, dễ áp dụng ngay. TONY03-02