पेरिस। फ्रांस में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए एक अनोखा और रोचक खोज किया गया है। क्लीन वाटर ट्रांसपोर्ट की इस तकनीक से दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाया जा सकता है। पेरिस में ट्रैफिक जाम से परेशान एक फ्रेंच तकनीशियन अलायन दबॉल्ट के दिमाग में ऐसे ही कुछ आइडियाज ने जन्म लिया। जिसके बाद दबॉल्ट ने एक नाव की संरचना वाले डेक को डिजाइन किया।2009 में इसने सबसे पानी में सबसे तेज चलने वाली नाव का रिकॉर्ड तोड़ा था। धीरे-धीरे इसे विकसित कर टैक्सी का रूप दिया गया जो पानी पर चलने वाली पहली टैक्सी बनी। उन्होंने अपनी इस नई सेवा का नाम ‘सीबबल्स’और इस उड़ती टैक्सी का नाम ‘बबल्स’ दिया है। जानकारी के अनुसार, ये वाहन 100 फीसदी विद्युत से चलने वाला है और ऑटोनोमस है। लोगों के चढऩे और उतरने की प्रक्रिया से ही ये वाहन चार्ज होता है। इसके अलावा यह पानी, सूरज और हवा से उर्जा प्राप्त करता है। 12 किमी प्रति घंटे से ऊपर की स्पीड में पहुंचने पर यह पानी के ऊपर उडऩा शुरू कर देता है। रोचक बात ये है कि यह उबर के जैसे ही मोबाइल एप्लीकेशन से संचालित होता है। आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों जो व्यवसाय को बड़े पैमाने पर समर्थन करते हैं वे अपने देश में स्टार्टअप नेशन शुरू करना चाहते हैं।
फ्रांस में पानी के ऊपर उडऩे वाली टैक्सी, यात्रियों के चढऩे और उतरने से होता है चार्ज
