बगदाद। इराक में शनिवार को संसदीय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। मतदान प्रक्रिया की हवाई निगरानी भी की जा रही है। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की हार के बाद यह पहला संसदीय चुनाव है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 329 सीटों के लिए 320 राजनीतिक पार्टियों के कुल 7,367 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इराक में करीब 2.4 करोड़ योग्य मतदाता हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। चुनाव प्रक्रिया की हवाई निगरानी के अलावा मतदान केंद्रों और उनके…
Read MoreDay: May 12, 2018
संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने कार्यवाहक निरीक्षण प्रमुख नियुक्त किया
वियना। संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी आईएईए ने शुक्रवार को एजेंसी के उपमहानिदेशक और परमाणु निरीक्षण कार्यवाहक प्रमुख के रूप में मैसस्मिो अपारो में नियुक्त किया। एजेंसी ने हालांकि इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए)के उपमहानिदेशक के साथ ही रक्षा विभाग के पूर्व प्रमुख टेरो वैरजोरांटा ने बिना अधिक जानकारी दिए शुक्रवार को अपना पद छोड़ दिया था। वैरजोरांटा 2013 में इस पद पर नियुक्त हुए थे और वह ईरान परमाणु मुद्दे की जांच के लिए आईएईए के मुख्य…
Read Moreजापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप का झटका
टोक्यो। जापान के नागानो में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप के झटके सुबह 10.29 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किए गए। भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी तरह का खतरा नहीं है।
Read Moreट्रंप ने किम जोंग से मुलाकात को लेकर सिंगापुर के प्रधानमंत्री से चर्चा की
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग से होने वाली मुलाकात को लेकर शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग से चर्चा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ट्रंप ने 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग के साथ होने वाली बैठक को लेकर ली की मेजबानी की इच्छा पर उन्हें फोन कर आभार जताया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। ट्रंप और ली ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप…
Read Moreपीएम मोदी नेपाल में आज मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे
मुक्तिनाथ घाटी में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल है। यह मंदिर पहाड़ी मुस्तांग जिले में थोरांग ला दर्रे से 3,710 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। काठमांडू। पीएम मोदी तीसरी बार नेपाल यात्रा पर हैं। हालांकि, उनकी यात्रा को कूटनीतिक कम और धार्मिक ज्यादा माना जा रहा है। शुक्रवार को पीएम मोदी के नेपाल दौरे का आखिरी दिन है और इस दिन भी वह नेपाल के प्रख्यात मुक्तिनाथ मंदिर पहुंचे। हिंदू और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल माने जाने वाले इस मंदिर में…
Read More