रेलवे में 1 लाख जगहों के लिए आए 2 करोड़ से ज्यादा आवेदन

15 भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया जाएगा जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, असमिया, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उडिय़ा, तमिल और तेलुगु शामिल हैं।
नई दिल्ली। रेलवे ने जानकारी दी है कि 1 लाख रिक्तियों के लिए उसे 2 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। अभी रिजस्ट्रेशन बंद होने में 5 दिन शेष हैं। ग्रुप सी और डी में भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होनी है। इसमें 9,500 वैकंसी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के लिए भी हैं।रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया, अभी तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं और आखिरी तारीख तक यह संख्या और भी बढ़ेगी। अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशन के लिए 50 लाख से ज्यादा फॉर्म भरे गए हैं।लोको पायलट के लिए 26,502 और टेक्निशन के लिए 62,907 रिक्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा के दौरान ही कंप्यूटर पर एक विंडो में सही उत्तर दिखाए जाएंगे। यहां अभ्यर्थी जांच पाएंगे कि उनका जवाब सही था या गलत।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts