सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे जलाने को लेकर 14 लोग हिरासत में

नई दिल्ली । सु्प्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर लगे बैन के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में और 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1,200 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए हैं। दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर लगे अस्थायी प्रतिबंध के विरोध में स्ष्ट के बाहर पटाखे जलाने को लेकर 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं दिल्ली के अन्य जगहों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके 29 लोगों को गिरफ्तार किया। मंगवलार को सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

सीएम फडणवीस ने दिए नारायण राणे को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने के संकेत

मुंबई । तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया है कि दिवाली के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होना है और नारायण राणे को वह सम्मान दिया जाएगा जिसके वह हकदार हैं। फडणवीस ने कहा कि राणे ने भी उनकी वरिष्ठता और अनुभव के चलते मंत्रालय दिए जाने की मांग की है। प्रेस के लिए मंगलवार को आयोजित दिवाली लंच के दौरान सीएम ने यह बातें कहीं। राणे ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के कुछ हफ्ते बाद महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के नाम से अपनी खुद की…

Read More

मामी में नेक्स्ट-जेन प्रोड्यूसर्स पैनल में प्रेरणा अरोड़ा हुई शामिल

 मुंबई । 19 वे मुंबई फिल्म समारोह में, हुए नेक्स्ट जेन प्रोड्यूसर्स पैनल में फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी और निखील अडवानी के साथ क्रिअर्ज एन्टरटेन्मेंट की प्रेरणा अरोड़ा शामिल हुई। रूस्तम, टॉयलेट:एक प्रेमकथा, जैसी फिल्मों के जरीयें बतौर निर्माता प्रेरणा अरोड़ा सफलता की सीढीं चढ रहीं हैं। उनकी यह दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। साथ ही, समीक्षकों की भी वाहवाही बटौरी थी। निर्माता प्रेरणा अरोडा अपनी फिल्मों के मजबूत कथाओं और अलग तरह के विषयों के साथ तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मकाम बना रहीं हैं। अच्छी कथाओं के साथ, देश के सबसे बडे…

Read More

मनोज वाजपेयी की अंतर्राष्ट्रीय परियोजना ‘इन द शेडोज़ फायदें बॉलीवुड इंडस्ट्री और फिल्म फेस्टिवल वर्ल्डवाइड से उच्च प्रशंसा

मुंबई  । मनोज वाजपेयी की पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म – इन द शेडोज़ सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फेस्टिवल में ऊंची उड़ान भर रही है क्योंकि इस फिल्म को दर्शकों से बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिल रही है। लॉस एंजिल्स आधारित फिल्म निर्माता और निर्देशक गिल्ड ऑफ अवार्ड के विजेता द्वारा निर्देशित यह फिल्म, कुछ महत्वपूर्ण विश्वव्यापी फिल्म समारोहों में प्रतिस्पर्धा के रूप में रही है और हाल ही में प्रतिष्ठित फेस्टिवलो में दो बार एक साथ पहली बार प्रदर्शन – बुसान फिल्म समारोह और जियो मैमी 2017। मनोज बाजपेयी, रणवीर शोरै नीरज…

Read More

डेनमार्क ओपन में सिंधू और श्रीकांत से देशवासियों को पदक की उम्मीद

ओडेंसे ।  खिताब की प्रबल दावेदार पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत जापान ओपन से जल्दी बाहर होने का गम भुलाते हुए 7,50,000 डॉलर ईनामी राशि के सुपर सीरीज प्रीमियर में भारत को अच्छी शुरुआत देने के इरादे से उतरेंगे। रियो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता सिंधू इस सत्र में शानदार फॉर्म में रही हैं और इंडिया ओपन तथा कोरिया ओपन खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। सियोल में पिछले महीने व्यस्त कार्यक्रम के बाद वह जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ जापान ओपन के दूसरे दौर में हारने…

Read More

पेटीएम देगा 10 हजार लोगों को नौकरी, खोलेगा एक लाख नई ब्रांच

नई दिल्ली । मोबाइल वॉलेट मुहैया कराने वाली कंपनी पेटीएम 10 हजार नई नौकरियों को देने जा रहा है। कंपनी की योजना एक लाख नई ब्रांच को देशभर में खोलने की है। ग्राहकों की केवाईसी करने करने के लिए कंपनी को अधिक कर्मचारियों की जरूरत है। इसे पूरा करने के लिए पेटीएम 10,000 अस्थायी वर्कर्स को हायर करने जा रहा है। पेटीएम खुद को पेमेंट्स बैंक में बदलने में लगा है। कंपनी ने तीन साल के अंदर 50 करोड़ फुल-केवाईसी कस्टमर्स तक पहुंचने का टार्गेट रखा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक…

Read More

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने बताई अर्थव्यवस्था को राहत पैकेज की जरूरत

नई दिल्ली । नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन पैकेज देने के पक्ष में आवाज उठाई है। हालांकि उन्होंने इसके लिए पैकेज की राशि का केवल उत्पादकता बढ़ाने और पूंजीगत खर्च के रूप में इस्तेमाल करने की शर्त जोड़ी है। घटती आर्थिक विकास दर के मद्देनजर उद्योग जगत सरकार से लगातार प्रोत्साहन पैकेज देने की मांग कर रहा है। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि सरकार पैकेज का एलान करेगी। राजीव ने कहा, ‘मेरे हिसाब से प्रोत्साहन देने का मामला…

Read More

बढ़ी सस्ते कर्ज की उम्मीद, कम हुई थोक महंगाई

नई दिल्ली । अगस्त, 2017 में तेवर दिखाने वाली थोक मूल्य आधारित महंगाई की दर (डब्ल्यूपीआई) सितंबर, 2017 में बुरी तरह से पस्त हो गई है। इस महीने थोक महंगाई की दर घटकर 2.60 फीसद रह गई है जबकि एक महीने पहले ही यह 3.24 फीसद रही थी और इसको लेकर कई जगह से चिंता भरे स्वर सामने आये थे। लेकिन अब थोक महंगाई के ढीले तेवर को देख एक तरफ से उद्योग जगत ने ब्याज दरों में कटौती की मांग और तेज कर दी है। दूसरी तरफ जानकार मान…

Read More

ट्रंप ने हिलेरी से 2020 में राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की अपील की

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से वर्ष 2020 में उनके खिलाफ एकबार फिर राष्ट्रपति चुनाव लडऩे की अपील की है। ट्रंप ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं। व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में अचानक हुए एक संवाददाता…

Read More

किसी भी अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में ना हों शामिल : उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया । उत्तर कोरिया और अमेरिका एक बार फिर आमने-सामने हैं। एक तरफ अमेरिका जहां दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास में जुटा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ  उत्तर कोरिया ने गुआम पर हमले की दोबारा धमकी देकर मामले को फिर से गरमा दिया है। इस बीच, खबर है कि संयुक्त राष्ट्र में अपने एक बयान में उत्तर कोरिया ने दूसरे देशों को चेताया है कि वे उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ ना दें, आप प्रतिशोध से सुरक्षित रहेंगे। यह चेतावनी संयुक्त राष्ट्र में उत्तर…

Read More