सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे जलाने को लेकर 14 लोग हिरासत में

नई दिल्ली । सु्प्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर लगे बैन के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में और 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1,200 किलोग्राम से ज्यादा पटाखे जब्त किए हैं। दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर लगे अस्थायी प्रतिबंध के विरोध में स्ष्ट के बाहर पटाखे जलाने को लेकर 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं दिल्ली के अन्य जगहों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके 29 लोगों को गिरफ्तार किया। मंगवलार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर दिल्ली पुलिस को शीर्ष अदालत के गेट के बाहर प्रदर्शन होने के बारे में सूचना मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक संगठन से जुड़े होने का दावा करने वाली तीन महिलाओं सहित 14 लोगों को हिरासत में लिया गया और उन्हें तिलक मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने पुलिस उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि वह पटाखों की बिक्री पर रोक को सुनिश्चित करें। स्थिति पर निगरानी रखने के लिए जिलों में विशेष दल गठित किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी मधुर वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 1,241 किलोग्राम पटाखे जब्त किए और 29 प्राथमिकी दर्ज की और 29 लोगों को गिरफ्तार किया।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts

One Thought to “सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे जलाने को लेकर 14 लोग हिरासत में”

  1. Khám phá mã nhận thưởng 888slot – nhà cái được bình chọn là thương hiệu đáng tin cậy nhất năm. Minh bạch, công tâm và trả thưởng nhanh chóng là ưu điểm tại đây. TONY03-23O

Leave a Comment