बाटुमी।जॉर्जिया के बाटुमी शहर के एक होटल में आग लगने से कम से कम 12 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए हैं। क्षेत्र के स्वास्थ मंत्री जाल माइकलाडजे ने संवाददाताओं को बताया कि 12 लोगों की कार्बन मोनो ऑक्साइड से दम घुटने के कारण मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 10 लोगों को धुएं से आई परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्जी कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। प्रवक्ता काखा चिकराडेज ने बताया कि तीन तुर्क और एक इजराइली नागरिक का बाटुमी यूनिवर्सिटी कॉलेज में उपचार…
Read MoreCategory: विदेश
मस्जिद पर हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ मिस्र सेना का अभियान शुरू
काहिरा। मिस्र की वायुसेना ने उत्तरी सिनाई प्रांत में मस्जिद पर हुए हमले के कुछ ही घंटों के भीतर कई आतंकवादियों को मार गिराया और उनके वाहन नष्ट कर दिये। गौरतलब है कि अशांत उत्तरी सिनाई में आतंकवादियों ने जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बम हमला किया जिससे कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो गई और 109 अन्य घायल हो गए। सेना के प्रवक्ता तामेर एल-रफाई ने एक बयान में कहा कि वायुसेना ने उत्तरी सिनाई के आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादियों के ठिकानों पर…
Read Moreअमेरिका ने म्यांमार में रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा को बताया ‘नस्लीय संहार’
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ हिंसा ‘नस्ली संहार’ है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा कि इन अत्याचारों को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने हिंसा के लिए म्यांमार की सेना और स्थानीय तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। अमेरिकी सांसद और अधिकार समूह ट्रंप प्रशासन से आग्रह करते रहे हैं कि म्यामां में हिंसा को नस्ली संहार घोषित किया जाए। म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा के कारण छह लाख से…
Read Moreमुगाबे के इस्तीफे के बाद जिम्बाब्वे में आज राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे नांगाग्वा
हरारे। जिम्बाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे के उत्तराधिकारी के रूप में एमर्सन नांगाग्वा शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। नांगाग्वा इस समय देश से बाहर हैं और राजधानी हरारे में स्वागत के लिए तैयार उनके समर्थक अपने नेता की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दो हफ्ते पहले मुगाबे की पत्नी ग्रेस से मतभेद गहरा जाने पर नांगाग्वा उपराष्ट्रपति पद से बर्खास्त कर दिए गए थे। इसके बाद वह सुरक्षा कारणों से देश छोड़कर दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। इसके बाद से ही मुगाबे के खिलाफ विरोध…
Read Moreसदस्य देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार चीन
नेपीथा। चीन के विदेश मंत्री वांग यी का कहना है कि चीन, दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के संघ (आसियान) के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है। विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा कि देश 2030 तक चीन-आसियान के बीच रणनीतिक साझेदारी के लिए विजन तैयार करने के चीन के प्रस्ताव पर आसियान की सकारात्मक प्रतिक्रिया की सराहना करता है। चीन के विदेश मंत्री ने नेपीथा में 13वें एशिया-यूरोप के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालकृष्णन के साथ बैठक के दौरान यह बयान दिया। वांग ने…
Read Moreभारत-अमेरिका की दोस्ती का सुबूत : इवांका ट्रंप
वॉशिंगटन। 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद में ग्लोबल इकोनॉमिक समिट (जीईसी) 2017 का आगाज होगा। इस समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप खासतौर पर भारत आ रही हैं। इवांका की मानें तो यह समिट भारत और अमेरिका के बीच मजबूत दोस्ती का सुबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जून में अपनी अमेरिका यात्रा पर गए थे और उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से पहली मुलाकात की थी, तो उस समय ही इवांका को इस समिट में आने के लिए इनवाइट दिया गया था।…
Read Moreपाकिस्तान ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांगी मदद
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिख स्मॉग व प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया है। शरीफ ने कहा है कि स्मॉग की व्यापकता और इंसानों पर इसके दुष्प्रभाव बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होने ट्विटर पर एक पत्र की एक प्रति पोस्ट की और इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया। जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन…
Read Moreबास्केटबॉल खिलाडिय़ों को चीन की जेलों में ही छोड़ देना चाहिये था : डॉनल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें चोरी के आरोप में पकडे गए 3 यूसीएलए बास्केटबॉल खिलाडिय़ों को चीन की जेलों में ही छोड़ देना चाहिये था। उन्होंने ऐसा एक खिलाड़ी के पिता की ओर से कृतज्ञता नहीं दिखाये जाने के कारण कहा। खिलाडिय़ों के पकड़े जाने के समय ट्रंप एशिया दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से खुद इस मामले को खत्म करने में मदद के लिये कहा था। इसके बाद चीन से उन तीनों खिलाडिय़ों को छोड़ा गया। ट्रंप…
Read Moreडरबन में काउंसल जनरल शशांक विक्रम को बंधक बनाकर लूटपाट, सुषमा ने दिया मदद का भरोसा
जोहानेसबर्ग। साउथ अफ्रीका के डरबन में बदमाशों ने भारतीय काउंसल जनरल शशांक विक्रम के घर में घुसकर लूटपाट की। हथियारबंद बदमाशों ने रविवार रात उनकी फैमिली और डोमेस्टिक स्टाफ को बंधक बना लिया। इस घटना को लेकर भारतीय डिप्लोमैट की फैमिली सदमे में है। भारत सरकार ने मामले को साउथ अफ्रीकन अथॉरिटी के सामने उठाया है। वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अफसरों से बात की और विक्रम को मदद का भरोसा दिया। बदमाशों ने रविवार रात विक्रम के घर में घुसकर उनके 5 साल के बेटे, डोमेस्टिक स्टाफ…
Read Moreईरान-इराक बॉर्डर के बाद न्यू कालेडोनिया में भी 7.3 तीव्रता का भूकंप
सिडनी। न्यू कालेडोनिया के पूर्वी भाग में आज 7.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया। यह देश प्रशांत क्षेत्र के टेक्नोनिक रूप से सक्रिय जगह पर स्थित है। भूकंप की तीव्रता की सूचना अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने दी। भूकंप के बा यहां सुनामी की संभावना बनी हुई है, जिसको लेकर लोगों को चेतावनी जारी कर दी गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का अधिकेन्द्र कम आबादी वाले लॉयलटी आईलैंडस से करीब 85 किलोमीटर पूर्व में लगभग 25 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि प्रशांत महासागर के राष्ट्र न्यू कैलेडोनिया…
Read More