वेटिकन सिटी । पोप फ्रांसिस ने कहा कि वह बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की बदहाली की व्यथा को सुनकर रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या लोगों से मुलाकात म्यामार और बांग्लादेश की उनकी यात्रा के लिए एक शर्त थी। पोप की रोहिंग्या लोगों से मुलाकात म्यामार में हिंसा के कारण भाग रहे मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ एकजुटता जताने का सूचक थी और फ्रांसिस ने रोम लौटते समय विमान में पत्रकारों से कहा कि शरणार्थी भी रो रहे थे। मैं जानता था कि मैं रोहिंग्या लोगों से मुलाकात करंगा लेकिन…
Read MoreCategory: विदेश
फेसबुक संस्थापक की बहन से छेड़छाड़ की जांच शुरू
न्यूयॉर्क । फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की बहन रैंडी जुकरबर्ग के साथ विमान में छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। उद्योग संघ और डेमोक्रेटिक सांसदों का कहना है कि प्रशिक्षण के अभाव में कई यूएस उड़ान कर्मचारी को पता नहीं है कि विमान में यौन दुव्र्यवहार की शिकायतों से कैसे निपटा जाए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या एयरलाइन कंपनियां इन बीमार मानसिकता वाले लोगों से यात्रियों की सुरक्षा करने के लिए तैयार है या नहीं। इधर मामला सामने आने…
Read Moreकिम जोंग ने आईसीबी मिसाइल ट्रक के लिए टायर बनाने वाली फैक्ट्री का किया दौरा
सोल । उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने इस हफ्ते परीक्षण किये गए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए विशाल वाहन का टायर बनाने वाली फैक्ट्री का दौरा कर वहां के कर्मचारियों का धन्यवाद किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंन करते हुए उत्तर कोरिया ने इसी हफ्ते ह्वासोंगं 15, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था। ह्वासोंग-15 आईसीबीएम के सफल परीक्षण का जश्न मनाने के लिए शुक्रवार को देश की राजधानी प्योंगयांग में एक विशाल रैली का अयोजन किया गया था। उत्तर कोरिया…
Read Moreअमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस की आज से चार देशों की यात्रा शुरू
वाशिंगटन । अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने मिस्र, जॉर्डन, पाकिस्तान और कुवैत की यात्रा शुरू की। पेंटागन ने बताया कि मैटिस चार दिसंबर को पाकिस्तान जाएंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 21 अगस्त को अपनी दक्षिण एशिया नीति की घोषणा करने के बाद मैटिस की यह ऐसी दूसरी यात्रा है। पाकिस्तान की यात्रा के दौरान मैटिस के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से मुलाकात करने की संभावना है। इस सप्ताह अफगानिस्तान में अमेरिका के नेतृत्व वाली नाटो सेना के कमांडर जनरल जॉन…
Read More20 वर्ष की सजा सुनने के साथ अदालत में ही अपराधी ने पिया जहर
हेग। बोस्निया के पूर्व जनरल और युद्ध अपराधी स्लोबोदान प्रालियेक की उस समय मौत हो गई जब उन्होंने कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान ही जहर पी लिया। प्रालियेक साल 1992 से 1995 तक बोस्निया में चले गृहयुद्ध के अपराधी थे। स्लोबोदान बोस्निया-क्रोएशिया के उन छह राजनीतिक और सैन्य नेताओं में से थे, जिनकी सुनवाई हेग में अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल ट्राइब्यूनल (आईसीटीवाई) में चल रही थी। 20 साल की सजा कोर्ट ने रखी बरकरार स्लोबोदान को मोस्टार शहर में किए गए युद्ध अपराधों के लिए 2013 में 20 साल की सजा सुनाई…
Read Moreएयर फोर्स वन में मीडिया को संबोधित करने वाले पहले भारतीय राज शाह
वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस में अहम ओहदा रखने वाले राज शाह राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयर फोर्स वन में यात्रा के दौरान संबोधित करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए हैं। शाह (33) ने विमान में बातचीत की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर में उन्हें प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी नियुक्त किया था। गुजराती मूल के हैं राज ट्रंप मध्यम वर्ग को कर में मिलने वाली राहत और कारोबारी कर राहत पर अहम भाषण देने के लिए मिजूरी गए हैं और शाह भी विमान में उनके साथ…
Read Moreचेतावनी के बाद भी उत्तर कोरिया ने दागी नई बैलिस्टिक मिसाइल
उत्तर कोरिया ने कथित तौर पर एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि अब उत्तर कोरिया की मिसाइलें वाशिंगटन डीसी तक पहुंच सकती हैं। साउथ कोरिया के सेना प्रमुख ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने एक और बैलेस्टिक मिसाइल दागी है जो जापान में जाकर गिरी है। बताया जा रहा है कि यह एक इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है। न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, अमेरिकी सरकार के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। साउथ कोरिया समाचार…
Read Moreलोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ कट्टरपंथियों का इस्तेमाल कर रही पाक फौज: एमक्यूएम
वॉशिंगटन। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता अल्ताफ हुसैन ने कहा है कि पाक फौज लोकतांत्रिक शासन को खत्म करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान की सेना देश में जनतंत्र के खिलाफ धार्मिक कट्टरपंथ का इस्तेमाल कर रही है। लदंन में रहने वाले हुसैन ने अमेरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना को सियासत में दखल नहीं देने के लिए स्पष्ट संदेश देने की मांग की है। हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ही पूरी दुनिया में शांति बहाल करने का…
Read Moreभारतीय मूल के योगा टीचर हुए फेसबुक पर ठगी का शिकार
लंदन। भारतीय मूल के योगा टीचर ने फेसबुक पर ठगी का शिकार होकर 12 हजार पाउंड गंवा दिए। ठगों ने फेसबुक खाते से उसका डाटा चोरी कर ऑनलाइन वेबसाइट में धन लगाकर ठगी की। 45 साल के जसबीर मान ने अपने डेबिट कार्ड का ब्योरा फेसबुक अकाउंट पर स्टोर कर रखा था। अचानक जब मान ने देखा कि उसके खाते से 21 से लेकर 215 पाउंड के 110 लेनदेन हुए हैं तो उसके होश उड़ गए। ये सारे लेनदेन एक ऑनलाइन गेम साइट पर हुए थे। वर्कशायर में योगा का…
Read Moreनेपाल चुनाव :दस साल बाद हो रहा है ऐतिहासिक मतदान
चौतारा। दशकों की अशांति और लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेपाल के लाखों मतदाता आज राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यपालिका में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। नेपाल में नए संविधान के आने के बाद से पहला आम चुनाव है। आशा की जा रही है कि इस ऐतिहासिक चुनाव के बाद देश लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में आगे बढ़ेगा और स्थिर सरकार के साथ विकास पथ पर अग्रसर होगा। नेपाल में प्रदेश सभा यानी राज्य और प्रतिनिधि सभा यानी संसद-दोनों…
Read More