वॉशिंगटन। वाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग- उन के बीच ठोस बैठक को लेकर वॉशिंगटन उत्साहित है। इस माह की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप को किम की ओर से भेंट का निमंत्रण दिया था। ट्रंप के निमंत्रण स्वीकार करने पर पूरा विश्व आश्चर्यचकित था। उत्तर कोरियाई नेता ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कथित तौर पर प्रतिबद्धता जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि किम ने बैठक होने तक किसी भी प्रकार…
Read MoreCategory: विदेश
चीन ने सियाचिन बॉर्डर के पास शक्सगम घाटी में 36 किमी लंबी सड़क बनाई
बीजिंग। ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट यानी शक्सगम घाटी कश्मीर के उत्तरी काराकोरम पर्वतों में शक्सगाम नदी के दोनों ओर फैली हुई है। चीन ने शक्सगम घाटी से सियाचिन के पास 36 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर लिया है। इस सड़क पर दो पोस्ट भी बनाई गई हैं। एक पोस्ट पाक अधिकृत कश्मीर के शक्सगम घाटी में और दूसरी इससे 20 किलोमीटर दूर बनाई है।रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने चीन की यात्रा पर जाएंगी। डोकलाम गतिरोध के बाद दोनों देशों बीच संबंधों में आए तनाव के मद्देनजर यह एक अहम यात्रा होगी।…
Read Moreसाइबेरिया के शॉपिंग माल में भीषण आग; 64 की मौत
पश्चिमी साइबेरिया के औद्योगिक शहर में स्थित एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से कम से कम 64 लोगों की मौत हो गयी जबकि बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग लापता हैं. मास्को। पश्चिमी साइबेरिया के औद्योगिक शहर में स्थित एक शॉपिंग मॉल में आग लगने से कम से कम 64 लोगों की मौत हो गयी, जबकि बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग लापता हैं।रूसी टीवी पर केमेरोवो शहर स्थित विंटर चेरी शॉपिंग सेन्टर से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। मॉल में एक शॉना एक बॉलिंग एरिया और…
Read Moreअमेरिका में गन कल्चर पर लगाम के लिए सबसे बड़ा प्रदर्शन
वॉशिंगटन। फ्लोरिडा स्कूल में बड़े पैमाने पर की गई गोलीबारी के बाद अमेरिका में गन कल्चर के नियंत्रण को लेकर वॉशिंगटन में सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया। लाखों लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा आयोजित प्रदर्शन के अधीन हर जगह रैलियां निकाली गईं। संसद में बैठे लोगों को प्रभावित करने के मद्देनजर वॉशिंगटन के यूएस कैपिटल के सामने इसका मुख्य समारोह आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा उठाई तख्तियों पर लिखा था, ‘हमारा मताधिकार, हमारा सबसे बड़ा हथियार हो। प्रदर्शनकारी प्रमुख समारोह शुरू होने से करीब 3…
Read Moreविद्रोहियों की गोलाबारी में फुटबॉल का अभ्यास कर रहे बच्चे की मौत
दमिश्क। सीरिया में दमिश्क के बाहरी इलाके में विद्रोहियों की गोलाबारी में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे एक बच्चे की रविवार को मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने बताया कि ये सभी राजधानी दमिश्क में फुटबॉल का अभ्यास कर रहे थे। सीरिया की समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि राजधानी के माजरा इलाके में एक स्पोट्र्स क्लब पर यह रॉकेट गिरा था। माजरा में ही रूसी दूतावास भी है। सीरियाई सेना की फुटबॉल टीम के अध्यक्ष मोहसीन अब्बास ने मारे गए बच्चे की पहचान…
Read Moreप्रिंस ने सीरिया संकट के समाधान में भारत की भूमिका की उम्मीद जताई
जॉर्डन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया जॉर्डन दौरे की पृष्ठभूमि में जॉर्डन के शाही परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य प्रिंस अली बिन अल हुसैन ने कहा है कि सीरिया संकट खासकर शरणार्थी संकट के समाधान में भारत के ‘दुनिया की एक ताकत’ के तौर पर भूमिका निभाने की उम्मीद है। ‘लॉरेट्स ऐंड लीडर्स फॉर चिल्ड्रन’ शिखर बैठक से 2 दिन पहले संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में प्रिंस अली ने कहा, ‘हम यहां राजनीतिक मुद्दे पर बात करने के लिए नहीं हैं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि भारत और…
Read Moreभारत भाई, मगर चीन बरसों बाद मिला बिछड़ा चचेरा भाई
मालदीव ने कहा पेइचिंग। मालदीव ने कहा है कि भारत भाई है, लेकिन चीन बरसों बाद मिला बिछड़ा चचेरा भाई है और वह भारत की चिंताओं के बावजूद चीनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगा। चीन में मालदीव के राजदूत मोहम्मद फैसल ने हॉन्ग कॉन्ग आधारित अखबार साऊथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि उनका देश चीनी निवेश को और भी गले लगाएगा लेकिन चीन और भारत के बीच टकराव में फंसने के खतरे की उसे जानकारी है। फैसल ने कहा, चीन बरसों पहले बिछड़ा चचेरा भाई है जिसे हमने पाया है,…
Read Moreउत्तर कोरिया ने अंतरकोरियाई शिखर सम्मेलन वार्ता के लिए जताई सहमति
सोल। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ अगले सप्ताह एक उच्चस्तरीय वार्ता करने पर अपनी सहमति जताई है। इस वार्ता में अंतरकोरियाई शिखर सम्मेलन के संचालन पर चर्चा होगी। दक्षिण कोरिया की यूनिफिकेशन मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दोनों ही पक्ष अपने-अपने 3 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधि मंडल को गुरुवार को सीमावर्ती पैनमुंजोम गांव में वार्ता के लिए भेजेंगे।इस वार्ता के जरिए अप्रैल के अंत में होने वाले सम्मेलन का रास्ता तैयार होगा। सोल ने सलाह दिया है कि वार्ता का आयोजन पैनमुंजोम के उत्तरी…
Read Moreभूख से 12 करोड़ से अधिक लोगों के मरने का खतरा : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर में भूख के कारण मरने के कगार पर पहुंच गए लोगों की संख्या पिछले साल बढ़कर 12 करोड़ 40 लाख हो गई। अगर इन लोगों को जल्द ही खाद्य सुरक्षा नहीं मिली तो इनकी मौत होने का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बीसली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग एक दूसरे को गोली मारने से भी नहीं कतराते।बीसली ने विडियो लिंक के जरिए शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि भूख से जूझ रहे तकरीबन 3…
Read Moreअमेरिकी सांसदों ने कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले में जुकरबर्ग को किया तलब
वाशिंगटन। अमेरिका में कांग्रेस की एक समिति ने आज औपचारिक रूप से कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले पर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को तलब किया। समिति ने कहा है कि जुकरबर्ग समिति के सामने पेश होकर विभिन्न सवालों के जवाब दें। यूरोपीय पार्लियामेंट भी इस मामले की जांच कर रहा है।द हाउस इनर्जी एण्ड कॉमर्स कमेटी ने जुकरबर्ग को आज पत्र भेजकर कहा कि वह समिति के समक्ष उपस्थित होकर यह साफ करें कि पांच करोड़ लोगों का डाटा कैम्ब्रिज एनालिटिका के हाथ कैसे लगा। समिति के अध्यक्ष रिपब्लिक…
Read More