ट्रंप ने उस शख्स को बनाया एनएसए जिसने यूएनएससी की स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी का किया था विरोध

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने अबतक के 14 महीने के कार्यकाल में तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की नियुक्ति कर चुके हैं। एनएसए के लिए उनकी नई पसंद ने दुनियाभर को चौंकाया और डराया है। इसकी बेहतरीन बानगी स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल की प्रतिक्रिया है। ट्रंप ने ट्विटर पर एच. आर. मैकमास्टर की जगह नए एनएसए के नाम का ऐलान किया जिनकी पहचान एक युद्धोन्मादी शख्स की रही है। उसके कुछ ही घंटे के भीतर उसी मंच यानी ट्विटर पर बिल ने लिखा, बोल्टन? रियली? बंकर कहां…

Read More

लंदन ट्यूब ट्रेन हमलावर को आजीवन कारावास की सजा

लंदन। लंदन के पार्संस ग्रीन स्टेशन पर पिछले साल बम विस्फोट करने के आरोप में किशोर अहमद हसन को शुक्रवार को कम से कम 34 साल कैद की सजा सुनाई गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, न्यायाधीश ने अहमद हसन (18) को खतरनाक और कुटिल करार दिया। उसके घर में निर्मित बम में 15 सितंबर 2017 को आंशिक रूप से विस्फोट हो गया था।लंदन के सरे में रह रहे इराकी शरणार्थी हसन को शुक्रवार को हत्या के प्रयास में दोषी करार दिया गया। हसन को आतंकवाद अधिनियम 2008 की धारा…

Read More

ट्रंप ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर सीमित परिस्थितियों में दी छूट

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कुछ सीमित परिस्थितियों को छोड़कर सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर प्रतिबंध का शनिवार को आदेश जारी किया। पिछले साल ट्रंप के इस विवादित प्रस्ताव का एलजीबीटी अधिकार समूहों ने जबरदस्त विरोध किया था। अपने प्रेजिडेंशल मेमोरेंडम में ट्रंप ने कहा कि जिन ट्रांसजेंडर लोगों का लैंगिक डिस्फोरिया (ऐसे लोग जिन्हें दवाओं और सर्जरी समेत व्यापक चिकित्सा की जरूरत होती है) का इतिहास रहा है और जिन्हें पर्याप्त इलाज की जरूरत है उन्हें कुछ सीमित परिस्थितियों को छोड़कर सेना में सेवा से अयोग्य…

Read More

फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी को 10 करोड़ डॉलर देने का वादा करने वाले 20 देशों में भारत भी शामिल

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की राहत एजेंसी को 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद करने का वादा करने वाले 20 देशों में भारत भी शामिल हो गया है। यह एजेंसी मध्य एशिया में फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद करती है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ऐंटोनियो गुटेरेस ने 15 मार्च को रोम में हुए असाधारण मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में 20 देशों द्वारा 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने के संकल्प के प्रति आभार प्रकट किया।इस सम्मेलन का विषय प्रिजर्विंग डिग्निटी ऐंड शेयरिंग रिस्पॉन्सिबिलिटी- मोबिलाइजिंग क्लेक्टिव ऐक्शन फॉर यूएनआरडब्ल्यूए था। करीब 20 देशों ने इस…

Read More

भ्रष्टाचार के आरोपों में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्युंग बक गिरफ्तार

सिंगापुर। दक्षिण कोरिया में भ्रष्टाचार के आरोपों में आज पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक को गिरफ्तार किया गया। जानकारी  के अनुसार बक ने गिरफ्तारी से तुरंत पहले फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं तथा पश्चाताप करता हूं। मिली जानकारी के अनुसार सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अभियोजक कार्यालय ने घूस, गबन, कर चोरी सहित कई मामलों को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे पहले गत वर्ष द. कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे को भ्रष्टाचार और सत्ता के…

Read More

मैक्रों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन, रेल व हवाई सेवाएं बाधित

पेरिस। फ्रांस में दस हजार नर्सों और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य कर्मचारियों ने आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सुधारों के विरोध में मार्च निकाला जिससे रेल व हवाई सेवाएं बाधित हो गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। फ्रांस के कुछ शहरों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़पें भी हुई। फ्रांस में मैक्रों के आर्थिक सुधारों के विरोध में विभिन्न स्थानों पर करीब 180 प्रदर्शन हुए। पेरिस और पश्चिमी शहर नान्तेस में प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस और पानी बरसाकर प्रदर्शनकारियों को…

Read More

रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ एकजुट, मास्को से एम्बेसडर को वापस बुलाने का फैसला

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता ब्रिटेन के उस मूल्यांकन से सहमत हैं, जिसमें रूस द्वारा ही अपने पूर्व जासूस पर नर्व एजेंट हमला कराने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस संभावना पर सहमति बनने के साथ ही शुक्रवार (23 मार्च) को ईयू नेताओं ने रूस से अपने दूत को वापस बुलाने का फैसला किया। ब्रसेल्स में आयोजित यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में 28 नेताओं ने सर्वसम्मति से इस बयान का समर्थन किया कि ब्रिटेन…

Read More

जॉन बोल्टन होंगे ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर जॉन आर बोल्टन को नियुक्त किया गया है। वह 9 अप्रैल से यह पद संभालेंगे। बोल्टन इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर मैकमास्टर की जगह ली है। मैकमास्टर को हटाए जाने की खबरें पिछले हफ्ते ही आईं थी लेकिन वाइट हाउस ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में किसी तरह के बदलाव नहीं किए गए हैं। बहरहाल, ट्रंप ने ट्विटर पर…

Read More

पेंटागन ने कहा – हिंद-प्रशांत में नौसैन्य अभ्यास से भारत और अमेरिका दोनों का फायदा

नौसेना प्रमुख

वॉशिंगटन :  अमेरिका के एक नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत और अमेरिका के साझा हित है और वह यह है कि ये नौसेनाएं सुरक्षा मुहैया कराती है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करती है. अमेरिका के नेवल ऑपरेशन के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ पेंटागन में बैठक की. लांबा पांच दिन की अमेरिकी यात्रा पर हैं. लांबा के साथ रिचर्डसन की यह चौथी बैठक है. रिचर्डसन ने लांबा के साथ मुलाकात के बाद कहा, ”हमारे साझा हित हैं…

Read More

इदलिब में स्कूल के पास हवाई हमला, 16 बच्चों समेत 20 की मौत

हवाई हमले

बेरुत : सीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब में आज एक स्कूल के निकट हुए हवाई हमले में कम से कम 16 बच्चे मारे गए हैं. एक निगरानी संगठन ने यह जानकारी दी. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया, “16 बच्चों समेत 20 नागरिकों की मौत इदलिब प्रांत के कफ्र बातिख में हुए हवाई हमले में हुई है.’’ ब्रिटेन की इस निगरानी संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि जिहादी समूह हयात तहरीर अल-शाम के चौकी के निकट यह हवाई हमला हुआ. इस जिहादी समूह में अलकायदा से संबद्ध एक…

Read More