हवाई में किलाएवा ज्वालामुखी विस्फोट

होनोलुलु। हवाई में हुए किलाएवा ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से 26 घर नष्ट हो गए। सीएनएन ने हवाई काउंटी के अधिकारियों के हवाले से बताया कि रविवार सुबह ज्वालामुखी के नौ वेन्ट में विस्फोट हो गया, जिस वजह से आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। लेलानी एस्टेट और पास के लानीपुना गार्डन्स के सभी स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए।गौरतलब है कि रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद ज्वालामुखी विस्फोट हो गया। हवाई के नागरिक रक्षा…

Read More

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी पुलिस हिरासत से रिहा

मॉस्को। रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी को रविवार को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया। उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शनों का आयोजन करने के आरोप में कई घंटों तक हिरासत में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, नावाल्नी ने अपने ट्विटर अकाउंड पर पोस्ट किया कि उन्हें ट्रायल से पहले रिहा कर दिया गया और उन्होंने आधीरात के बाद पुलिस मुख्यालय छोड़ दिया। नावाल्नी को शनिवार को मध्य रूस से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल हुए थे।इस रैली में…

Read More

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने पर 1000 से अधिक लोग हिरासत में

मास्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने पर देशभर से 1000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया। ओवीडी इंफो ह्यूमन राइट मॉनिटर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया हिरासत में लिए गये विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नवलनी ने लोगों से आह्वान किया था कि वे पुतिन के विरोध में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करें। नवलनी ने कहा कि पुतिन का शासन रूस के तानाशाह जार की तरह ही निरंकुश है।ओवीडी इंफो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उसे रिपोर्ट मिली हैं कि रूस…

Read More

पाकिस्तान ने यूनिवर्सिटी से हटाया अहमदिया नोबेल विजेता वैज्ञानिक प्रोफेसर अब्दुस सलाम का नाम

पाक मूल के अहमदिया वैज्ञानिक के नाम को हटाकर अब ईरानी मूल के खगोलविद् अल-खजीनी के नाम पर फिजिक्स सेंटर का नामकरण किया जाएगा।अहमदिया समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अब्दुस सलाम पाकिस्तान से इकलौते नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। इस्लामाबाद। नोबेल विजेता वैज्ञानिक प्रोफेसर अब्दुस सलाम के नाम को कायदे आजम यूनिवर्सिटी से हटाए जाने के प्रस्ताव को सत्ताधारी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने संसद में पारित कर दिया है। उनके नाम को यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर फिजिक्स से हटाया जाएगा। दिसंबर 2016 में ही अपदस्थ राष्ट्रपति नवाज शरीफ ने अब्दुल सलाम…

Read More

पाकिस्तान के शहर में रहा अप्रैल में दुनिया का सबसे गर्म दिन, 50.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और नैशनल ऑशनिक ऐंड एटमॉसफेरिक एडमिनिस्ट्रेशन की मानें तो दुनिया भर में, 2001 के बाद पिछले 17-18 सालों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि पिछले 4 साल तो तापमान और तेजी से बढ़ा है। इस्लामाबाद। पाकिस्तान के शहर नवाबशाह में बीते सोमवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। लगभग 10 लाख की आबादी वाले इस शहर में अप्रैल के महीने में दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मनना है कि अप्रैल के महीने में दुनिया का सबसे ज्यादा तापमान…

Read More

हवाई में 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके और ज्वालामुखी विस्फोट

लॉस एंजेलिस। हवाई में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके हवाई के लेलानी एस्टेट से 16 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.32 बजे महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 19.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 155.03 पश्चिमी देशांतर में पांच किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। भूकंप में दो लोगों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर है।लोगों का कहना है कि भूकंप का ताजा झटका 15 सेकंड तक महसूस…

Read More

जांच के घेरे में आए मलेशिया के 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर

कुआलालंपुर। मलेशियाई विपक्षी नेता महाथिर मोहम्मद पर झूठी खबर फैलाने का आरोप है और मामले की जांच की जा रही है। महाथिर ने दावा किया कि उनके विमान में तोड़-फोड़ किया गया ताकि वे लांगकावी द्वीप पर न जा सकें। दूसरे विमान से वे लांगकावी गए। वहीं तोड़-फोड़ के आरोपों को खारिज करते हुए मलेशिया के सिविल एविएशन अथॉरिटी व चार्टर कंपनी ने कहा कि प्लेन में तकनीकी खराबी थी। कुआलालंपुर पुलिस ने कहा कि विवादित नए कानून के तहत महाथिर पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में मामला दर्ज…

Read More

परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ी तनातनी

लंदन। परमाणु समझौते को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इस डील से अलग होने के अमेरिका के इशारे के बाद एक बार फिर ईरान ने चेतावनी दी है। एक साक्षात्कार के दौरान ब्रिटेन में ईरान के राजदूत ने कहा कि अगर अमेरिका 2015 परमाणु डील से अलग होता है, तो तेहरान (ईरान) परमाणु समझौते को छोडऩे के लिए उपयुक्त प्रतिक्रियाओं पर विचार करेगा। इससे पहले भी ईरान इस तरह की धमकियां अमेरिका को दे चुका है। लंदन में ईरान के शीर्ष राजदूत हामिद बेइडीनेजाद…

Read More

उत्तर कोरिया में गिरफ्तार अमेरिकियों की रिहाई को लेकर ट्रंप का ट्वीट

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में एक महत्वपूर्ण खबर का संकेत दिया है। सूत्रों के अनुसार, इनकी संभावित रिहाई के पहले इन्हें जगह बदलकर रखा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप के नए ट्वीट से इस बात का पता चला है।उत्तर कोरिया में गिरफ्तार तीन अमेरिकियों के बारे में ऐसी खबर है कि इनकी जगह बदली गयी है और अभी ये प्योंगयांग होटल में हैं जहां इन्हें अच्छा भोजन और इलाज की सुविधाएं दी जा रही हैं। बता दें कि उत्तर कोरियाई नेता…

Read More

कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का संसद परिसर में निधन

ओटावा। कनाडा के सांसद गॉर्ड ब्राउन का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से संसद परिसर में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 57 वर्षीय ब्राउन कंजरवेटिव पार्टी के सांसद थे और वह पार्टी के साथ वर्ष 2004 से जुड़े थे। ब्राउन अपने ओटावा कार्यालय में मृत पाए गए। ऐसा माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हुआ। ब्राउन के परिवार में उनके अलावा पत्नी क्लॉडाइन और दो बेटे चांस और ट्रिस्टन हैं। गॉर्ड ब्राउन के निधन के बाद बुधवार दोपहर सभी सांसद…

Read More