लखनऊ : प्रदेश सरकार ने 16 लाख से अधिक राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफ ा दिया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को एक जुलाई 2017 से मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के साथ ही सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी बढ़ी हुर्द दर का लाभ सरकार देगी। इससे सरकारी खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये सालाना खर्च बढ़ेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान एक फ रवरी 2018 को होगा। सचिव वित्त मुकेश मित्तल ने मंगलवार…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
अर्थशास्त्रियों ने वित्त मंत्री को बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने के दिए सुझाव
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बजट पूर्व चर्चा में अर्थशास्त्रियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने के सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसे 200 रुपये मासिक से बढ़ाकर कम से कम 500 रुपये प्रति माह करना चाहिए। बैठक में अर्थशास्त्री ज्यां ड्रेज ने कहा, यह (सामाजिक सुरक्षा पेंशन) राशि 200 रुपये मासिक है। इसे इतने निम्न स्तर पर रखने का कोई औचित्य नहीं है। इसे कम से कम 500 रुपये किया जाना चाहिए। बल्कि यदि संभव हो तो मैं तो इसे बढ़ाकर 1,000 रुपये करने को कहूंगा।इससे…
Read Moreक्यों हो रही है माल्या के प्रत्यर्पण कार्रवाई में देरी?
सुुप्रीम कोर्ट की केंद्र सरकार को फटकार नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण से संबंधित सुनवाई में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार को आज कड़ी फटकार लगाई और विदेश मंत्रालय के सचिव को समन करने के संकेत भी दिए। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार के विधि अधिकारियों को माल्या के प्रत्यर्पण कार्रवाई में हो रही देरी का विस्तृत कारण बताने का भी निर्देश दिया। 15 दिसंबर तक देनी होगी जानकारी न्यायालय ने कहा, केंद्र उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रत्यर्पण कार्रवाई…
Read Moreभारत-रूस के बीच होगी बड़ी डील, बढ़ जाएगी भारतीय सेना की ताकत
नयी दिल्ली। भारत और रूस के बीच एस-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा प्रणाली की डील जल्द ही फाइनल हो सकती है. इस पर गहनता से चर्चा चल रही है. भारत की सैन्य प्रणाली में एस-400 के शामिल होने से उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्जूज एजेंसी को इस संबंध में जानकारी दी है. रूस की सरकारी रक्षा एवं औद्योगिक समूह रोस्टेक के अधिकारी विक्टर एन क्लादोव के अनुसार इस समय इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है कि भारत एस-400 ट्राइम्फ हवाई रक्षा प्रणाली…
Read Moreपीएम मोदी ने भरी सी-प्लेन से उड़ान, कांग्रेस ने उठाए सवाल
नयी दिल्ली। कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी के अहमदाबाद में साबरमती नदी से सी-प्लेन के जरिए उड़ान भरने पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन सीप्लेन से उड़ान भरकर धरोई डैम पहुंचे। वहां पर उन्होंने अंबाजी मंदिर में प्रार्थना की। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के वास्तविक मुद्दे भूल गए हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी के सी-प्लेन से उड़ान भरने…
Read Moreदागी नेताओं पर दर्ज मामलों की सुनवाई के लिए बनेगी 12 अदालतें
मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताई योजना नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि उसने एक ऐसी योजना तैयार की है जिसके तहत 12 विशेष अदालतों का गठन किया जाएगा ताकि राजनेताओं के खिलाफ लंबित पड़े 1,571 मामलों की शीघ्र सुनवाई हो सके। मंगलवार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी रीता वशिष्ठ ने शीर्ष अदालत में दो पेज के अपने एफिडेविट के जरिए कहा कि इस योजना से अदालत को एक साल के लिए यह संवैधानिक विशेषाधिकार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष अदालत…
Read More15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र
नई दिल्ली। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने 14 दिसंबर को संसद की लाइब्रेरी में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले ये बैठक होगी। मंत्री अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा ‘संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से 5 जनवरी तक चलेगा। सत्र के 14वें दिन क्रिसमस की छुट्टी होगी, जिस कारण कार्यवाही नहीं होगी। विपक्ष ने भी अपनी रणनीति को तय करने के लिए 14 दिसंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व…
Read Moreश्रीनगर सीजन की पहली बर्फबारी नजारा बेहद मनमोहक, आज हो सकती है बारिश
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने से यहां नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। श्रीनगर में कल दिन में बारिश के बाद देर रात बर्फबारी हुई जिससे इलाके का नजारा मनमोहक हो गया है। लोग जब सुबह सोकर उठे तब घरों के छत तथा पेड़ों के ऊपर बर्फ की सफेद चादर देखने को मिली। खुले मैदानों तथा पार्कों के साथ सभी सड़कें भी सफेद हो गयी है। बारिश तथा बर्फबारी के कारण रात का तापमान सामान्य रहा जबकि दिन में ठंड बढ गया। बच्चे…
Read Moreराहुल गांधी ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
अहमदाबाद : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेे मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पार्टी नेताओं से भी मिलेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बनने व गुजरात चुनाव के लिए कैंपेनिंग के दौरान मीडिया के साथ उनकी पहली वार्ता होगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने आज पीएम मोदी पर अपना 14वां सवाल दागा जिसमें उन्होंने गुजरात के दलितों से लेकर ऊना के मुद्दे को उठाते हुए जवाबदेही लेने की बात कही है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार मीडिया को संबोधित किया. गुजरात चुनाव प्रचार के आखिरी…
Read Moreपीएम मोदी ने सी प्लेन से उड़ान भरी ,अम्बाजी मंदिर में टेका मत्था
गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण में प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी नए तरह का प्रचार कर रहे हैं। सी-प्लेन से प्रधानमंत्री का यह सफर साबरमती नदी से मेहसाना जिले के धरोई बांध तक किया। उन्होंने सरदार ब्रिज से उड़ान भरी। सी-प्लेन में सवार होने से पहले उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात में पहली बार सी प्लेन अथवा होवरक्राफ्ट के जरिए अहमदाबाद में साबरमती नदी से उड़ान भर कर मंगलवार को धरोई पहुंचें और इसके बाद सड़क मार्ग से अंबाजी मंदिर पहुंच कर…
Read More