इटली में विराट और अनुष्का की रब ने बना दी जोड़ी, 21 को दिल्ली में, 26 को मुंबई में होगा रिसेप्शन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली :  अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी कर ली है। सोमवार रात दोनों ने ट्वीट कर खुद ही शादी की बात कन्फर्म की। अब ऐसी खबर आ रही है कि दोनों साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगे। विराट यहां क्रिकेट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। इस दौरान साथ में दोनों न्यू ईयर साथ मनाएंगे। उधर, अभिषेक बच्चन, हरभजन सिंह, शाहिद कपूर और कपिल शर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज ने विराट-अनुष्का को शादी की बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई. शादी की जगह  पर कड़ी सुरक्षा…

Read More

पहली बार अफगान महिला सेना को भारतीय सेना देगी ट्रेनिंग

चेन्नई। भारत और अफगानिस्तान के बीच की दोस्ती भले ही पाकिस्तान को नापंसद हो, लेकिन दोनों देशों ने अपनी इस दोस्ती की ओर एक और कदम आगे बढ़ाया है। पहली बार भारतीय सेना अफगान की महिला सेना को प्रशिक्षित करेगी। चेन्नई के ऑफिसर्स प्रशिक्षण एकेडमी में करीब 20 अफगान महिला सेना के अफसरों को भारतीय सेना प्रशिक्षण देगी। महिलाओं को विभिन्न प्रांतों से चुना गया है और देश के सभी प्रमुख जातीयताओं का प्रतिनिधित्व किया गया है। अफगान महिला अफसरों के समूह में सेना से 17, वायु सेना से तीन,…

Read More

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनाए जाएंगे 23 हजार बंकर: जितेन्द्र

जम्मू। केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सीमा पार से होने वाली गोलीबारी से लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक 23,000 से अधिक निजी और सामुदायिक बंकरों का निर्माण किया जाएगा। कठुआ जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा, सीमा पार (पाकिस्तान) से गोलीबारी के दौरान सीमा पर रहने वाले लोगों और उनके पशुओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट हीरानगर में कुल 19,000 निजी बंकरों…

Read More

सुरक्षा कारणों के चलते पीएम मोदी और राहुल गांधी का अहमदाबाद रोड शो रद्द

अहमदाबाद :  गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो को रद्द कर दिया गया है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से कल के लिए रोड शो की इजाजत मांगी गई थी. लेकिन सुरक्षा कारणों के उन्हें परमिशन नहीं दी गई.पुलिस ने बताया कि बीजेपी ने शहर में धरनीधर डेरासर से बापू नगर तक रोड-शो के लिए, जबकि कांग्रेस ने जगन्नाथ मंदिर से मेनको…

Read More

पीएम मोदी के आरोपों पर,पाकिस्तान का बयान, चुनाव में हमें ना घसीटें

पीएम मोदी

नई दिल्ली : गुजरात के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में पाकिस्तान हस्तक्षेप कर रहा है। पीएम मोदी के आरोप पर पाकिस्तान ने पलटवार किया है, पाकिस्तान ने पीएम मोदी के आरोप को निराधार और गैरजिम्मेदाराना बताया है। पाकिस्तान ने पीएम मोदी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है। पाकिस्तान का कहना है कि अपनी चुनावी बहस में भारत पाकिस्तान को न खींचे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल…

Read More

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5

भूकंप

 श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के एक बार फिर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटकों के कारण लोगों के बीच दहशत का माहौल है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार तड़के चार बजकर 28 मिनट पर भूकंप आया। इसकी गहराई सतह से 33 किलोमीटर थी। भूकंप की वहज से फिलहाल जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि शनिवार को भी शाम करीब…

Read More

विवादित क्षेत्र डोकलाम में फिर बीजिंग ने किया 1800 सैनिकों को तैनात

डोकलाम

नई दिल्ली : पिछले दिनों डोकलाम पर भारत और चीन के बीच चले लंबे गतिरोध के बाद एक बार फिर से सिक्किम-भूटान-तिब्बत बॉर्डर के पास डोकलाम क्षेत्र में चीनी सैनिकों के जमावड़े की ख़बर है। मीडिया में आयी ख़बरों के मुताबिक, चीन के करीब 1600 से 1800 सैनिक वहां पर आ डटे हैं और वहां पर हेलीपैड्स, रोड और शिविरों को वहां पर बनाने के काम में जुटे हुए हैं। दरअसल, हर साल अप्रैल-मई और अक्टूबर से नवंबर के बीच चीनी सैनिक डोकलाम में आकर यहां अपना दावा ठोकते थे।…

Read More

सेना के ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर, पाक की ओर से नौशहरा-पुंछ में गोलीबारी

नौशहरा-पुंछ में गोलीबारी

राजौरी : जम्मू-कश्मीर पुलिस, आरआर और सीआरपीएफ द्वारा हंदवाड़ा और यूनिसू में चलाए गए एक ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि एक आतंकी जिंदा भी सेना के हाथ लगा है। हलांकि इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने बताया कि बीती सारी रात बारिश होती रही, लेकिन फिर भी हमारे सैनिक बाहर डटे रहे और आतंकियों को आखिरकार मार गिराया। उन्होंने बताया कि पुलिस, आरआर और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए हैं।…

Read More

लुभावना नहीं होगा 2018-19 का बजट

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नए वित्तीय वर्ष में भी लुभावना बजट नहीं पेश करने की संभावना नहीं है। पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार समिति के सदस्य रतिन रॉय ने यह बात कही है। रॉय ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मोदी सरकार का अगला बजट लोक-लुभावन नहीं होगा। इस बजट में खर्च और आय के संतुलन का ध्यान रखा जाएगा, इसके अलावा खर्च की गुणवत्ता में सुधार पर फोकस रहेगा। हालांकि उनका कहना है कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट एक अच्छा…

Read More

उपभोक्ताओं को होगी किसी भी राशन की दुकान से अनाज लेने की छूट

नई दिल्ली। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर अनाज वितरण के लिए तकनीक के इस्तेमाल से कई फायदे मिल रहे हैं। आने वाले वक्त में समूचा तंत्र दुरुस्त होने पर उपभोक्ताओं को किसी भी राशन दुकान से अनाज खरीदने की छूट भी मिलेगी। राशन प्रणाली में सुधार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर सभी राज्यों ने आम सहमति जताई। समूची राशन प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के बंदोबस्त पर राज्यों ने एक-दूसरे से अपने अनुभव बांटे। सम्मेलन में राज्यों…

Read More