सोशल मीडिया की लत से नींद पूरी नहीं कर पा रहे पायलट

नई दिल्ली। सोशल मीडिया का अडिक्शन और उस पर बहुत अधिक निर्भरता के चलते भारतीय एयरफोर्स के पायलटों की परफॉर्मेंस पर असर पड़ रहा है। टेलर ऐंड फ्रांसिस ग्रुप की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक नींद पूरी न हो पाने और शारीरिक रूटीन ठीक न होने के चलते एयर क्रू थकावट महसूस करते हैं और इसकी वजह से फ्लाइट की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है। बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन में किए गए सर्वे में शामिल ज्यादातर पायलटों ने कहा कि वे दोपहर अधिक नींद लेते हैं और रात…

Read More

सार्क को बचाना होगा: प्रचंड

पिछले दिनों भारत आए नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा कि उनका देश सार्क को पुनर्जीवित करने के साथ ही इसके स्थगित सम्मेलन को जल्द-से-जल्द आयोजित कराना चाहता है। उनके इस बयान से सार्क को लेकर एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है। भारत के सियासी और राजनयिक दायरे में दक्षिण एशियाई देशों के इस क्षेत्रीय संगठन को लगभग भुला ही दिया गया है। हालांकि इलाके के कई देशों में सार्क के नाम पर बहुत तरह की गतिविधियां चल रही हैं।जैसे, बीते मई में कोलंबो में…

Read More

अब बीजेपी लाई राहुल गांधी कनेक्शन, विजय माल्या पर घमासान

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या द्वारा वित्त मंत्री से मुलाकात को लेकर किए गए दावे के बाद अब मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि माल्या के इस आरोप के पीछे बड़ा षड्यंत्र है। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कनेक्शन भी निकाल लिया है। प्रसाद ने कहा कि क्या किसी ने नोटिस किया है कि राहुल गांधी के लंदन दौरे के बाद ही माल्या ने यह आरोप क्यों लगाए? उधर, बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने…

Read More

माल्या के दावे की स्वतंत्र जांच कराएं पीएम मोदी, जेटली से लें इस्तीफा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। देश से फरार शराब कारोबारी विजय माल्या के वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी बवाल मचा गया है. विजय माल्या ने लंदन कोर्ट में सुनवाई के बाद दावा किया कि देश छोडऩे से पहले उन्होंने सेटलमेंट को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी. माल्या के इस बयान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है.राहुल गांधी ने ट्वीट किया, विजय माल्या द्वारा लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं. प्रधानमंत्री को इस…

Read More

माल्या मामले में अब स्वामी ने जेटली को घेरा

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या के देश छोड़कर भागने के मामले में अब राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने भी वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा है। स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए इस मामले पर अपनी बात रखी और वित्त मंत्री की भूमिका को सवालों के घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि इस तथ्य को खारिज नहीं किया जा सकता कि माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री को लंदन जाने के बारे में बताया था।इसके अलावा स्वामी ने कहा, माल्या के खिलाफ लुक आउट…

Read More

चीनी सैनिकों ने उत्तराखंड के बारहोती में तीन बार की घुसपैठ

नई दिल्ली। डोकलाम विवाद के बाद चीन अब एक बार फिर से सीमा पर अतिक्रमण और घुसपैठ को अंजाम देने की कोशिश में है। तीन बार चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से उत्तराखंड में घुसपैठ करने की खबर सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि चीन के सैनिकों ने पिछले महीने अगस्त में उत्तराखंड के बारहोती में यह घुसपैठ की। हालांकि सीमा पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के विरोध के बाद चीनी सैनिकों को अपनी सीमा में वापस लौटना पड़ा।चीनी सैनिकों की घुसपैठ से संबंधित यह रिपोर्ट…

Read More

एससी-एसटी ऐक्ट में सात साल की सजा तो सीधे गिरफ्तारी नहीं: हाईकोर्ट

लखनऊ। एससी-एसटी ऐक्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हवाले से आरोपियों की सीधे गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट का कहना है कि इस ऐक्ट के अन्य कानून जिनमें सजा सात साल या कम है, के तहत आरोपियों की सीधे गिरफ्तारी तभी संभव है जब यह आवश्यक हो।कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में पहले आरोपी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया जाए। यदि वह नोटिस की शर्तों का पालन करता है तो उसे…

Read More

बिहार-पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके

नई दिल्ली। बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई जा रही है। हालांकि अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है और ब्योरे की प्रतीक्षा है। बताया जा रहा है कि करीब 25 से 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।बुधवार सुबह आए भूकंप का केंद्र असम के कोकराझार में था। सुबह सवा 10 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका असर…

Read More

तेलंगाना : ब्रेक फेल होने से पलटी यात्री यात्री, 45 से ज्यादा लोगों की मौत

हैदराबाद।तेलंगाना के जगतियाल जिले में सड़क परिवहन निगम की एक यात्री बस सड़क से फिसलकर घाटी में गिर जाने से 45 यात्रियों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बस कोंडागट्टू से जगतियाल लौट रही थी। बस शानिवारपेट गांव के नजदीक घाट रोड पर फिसल गयी और घाटी में गिर गयी।जानकारी के मुताबिक बस में सभी श्रद्धालु थे और मंगलवार का दिन होने की वजह से वे एक मंदिर गए थे। वापसी में घाट रोड यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि बस कोंडागट्टू की पहाड़ियों पर स्थित आंजनेय…

Read More

विदेशी निवेशकों को भारत से मोहभंग, पूंजी बाजार से निकाले 5,600 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। डीजल -पेट्रोल में लगातार हो रही बढ़ोतरी और पैसे के अवमूल्यन का प्रभाव अब विदेशी निवेश पर भी पडऩे लगा है। अभी हाल ही में आए एक रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी पूंजी निवेशक धराधर भारतीय बाजार से अपना पैसा वापस निकाल रहे हैं। मसलन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने पिछले पांच कारोबारी सत्रों में पूंजी बाजार से 5,600 करोड़ रुपये की निकासी की है, जबकि इससे पहले दो महीनों में उन्होंने लगातार निवेश किया था। डिपॉजिटरी के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 3 से 7 सितंबर के बीच एफपीआई ने शेयर बाजार…

Read More