वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को अपने जन्मदिन पर काशी को रिटर्न गिफ्ट दिया। पीएम ने यहां 500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने मुझे पीएम बनाया है लेकिन बतौर सांसद अपने काम की रिपोर्ट देना मेरा दायित्व है। आज जो मैंने बताया है कि वो मेरे काम की छोटी झलक…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
इसरो जासूसी केस में फंसाए गए वैज्ञानिक के चंद्रशेखर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ठीक पहले कोमा में, निधन
बेंगलुरु। इसरो जासूसी मामले में पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के साथ ही के चंद्रशेखर का नाम भी आया था। जब सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नंबी को 50 लाख मुआवजे का ऐलान किया चंद्रशेखर तब तक कोमा में जा चुके थे। नंबी, चंद्रशेखर और चार दूसरे लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के इस केस में निर्दोष करार दिया था। चंद्रशेखर 20 साल तक इस फैसले का इंतजार करते रहे लेकिन रविवार रात उनका निधन हो गया। इसरो जासूसी मामले में पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के साथ ही के चंद्रशेखर का…
Read Moreएमपी में बदलाव का करंट है: राहुल गांधी
भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक भव्य रैली का आयोजन किया। इस रैली के पोस्टरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि इसमें राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें इस बार प्रदेश की जनता का मूड देखकर लग रहा है कि एमपी में बदलाव का करंट है और वो भी 440 वोल्ट वाला।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद…
Read Moreइसरो ने उपग्रहों को अलग-अलग कक्षा में स्थापित कर बनाया रिकार्ड
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने एक अभियान में कई उपग्रहों को अलग-अलग कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित करने का रिकार्ड बनाया लिया है। इसरो नेे अब तक 28 देशों के कुल 239 उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित किया है जिसमें एक अभियान में 100 से अधिक उपग्रहों के प्रक्षेपण का विश्व रिकार्ड भी शामिल है। इसरो ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता को साबित करते हुए रविवार रात अपने वाणिज्यिक मिशन के तहत ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 42 के जरिये ब्रिटेन के दो उपग्रहों का…
Read Moreसुरक्षित नहीं हैं दिल्ली-मुंबई के 30 फीसदी राष्ट्रीय राजमार्ग
सड़क हादसे में होने वाली कुल मौतों में से करीब 36 फीसदी राष्ट्रीय राजमार्गों पर होती हैं। 2017 में करीब 52,000 लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में अपनी जानें गंवाईं जबकि करीब 40,000 लोगों की मौत स्टेट हाइवेज पर हुई। नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली या मुंबई के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं तो सावधान हो जाएं। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिल्ली-मुंबई के करीब 30 फीसदी राष्ट्रीय राजमार्ग कार, बस और ट्रक के लिए सुरक्षित नहीं हैं। यह स्टडी वर्ल्ड बैंक…
Read Moreएक करोड़ बूथ सहयोगियों को जोड़ेगी कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरने के मकसद से अगले कुछ महीनों के भीतर देश भर में एक करोड़ बूथ सहयोगियों की फौज खड़ी करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से स्वीकृत कार्य योजना के तहत संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने बीते 13 सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि वे हर बूथ पर कम से 10 बूथ सहयोगी बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाएं।गहलोत…
Read Moreचेहरा दिखाकर सिम लेना फिलहाल संभव नहीं
नई दिल्ली। चेहरा दिखाकर सिम कार्ड लेना फिलहाल संभव नहीं है। इसके लिए उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के निर्देश के बावजूद दूरसंचार कंपनियां 15 सितंबर से शुरुआत करने की तैयारी नहीं कर सकीं। कंपनियों ने अब इसकी तैयारी करने के लिेए यूआईडीएआई से दो महीने का समय मांगा है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं को चेहरा दिखाकर सिम कार्ड लेने के लिए इंतजार करना होगा। दरअसल, यूआईडीएआई ने आधार के दुरुपयोग से बचाव के लिए चेहरे की पहचान प्रक्रिया शुरु करने की…
Read More4 साल में की 60 साल जितनी सफाई: पीएम मोदी
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा मुहिम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 4 साल में जो लक्ष्य हासिल किया है, वह बीते 60 से 70 सालों में नहीं किया जा सका। इस दौरान पीएम मोदी ने आम लोगों के साथ ही ऐक्टर अमिताभ बच्चन और उद्योगपति रतन टाटा से भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। पीएम मोदी ने आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव से भी बातचीत की। अमिताभ ने पीएम मोदी को इस अभियान का श्रेय देते हुए कहा कि यदि…
Read Moreएयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो: अब मोबाइल टिकट से कर सकेंगे एंट्री-एग्जिट
नई दिल्ली। ज्यादातर लोग टोकन या स्मार्ट कार्ड के जरिए मेट्रो में यात्रा करते हैं, मगर अब डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एक नया मोबाइल टिकटिंग सिस्टम भी शुरू करने जा रही है। इसके तहत मोबाइल पर आए क्यूआर कोड के जरिए लोग स्टेशन में एंट्री-एग्जिट कर सकेंगे। पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर वॉइलट लाइन के लाल किला और जामा मस्जिद स्टेशनों पर इस सिस्टम का सफल प्रयोग करने के बाद डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सभी स्टेशनों पर इस सुविधा को शुरू करने का फैसला किया।हालांकि लाल…
Read Moreकुलगाम में मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर, अब तक मारे गए 15 आतंकी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां कुलगाम के चौगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया। इस बीच बारामुला से काजीगुंड तक के लिए रेल सेवा रोक दी गई है। इसके साथ ही पिछले 48 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 15 आतंकी मार गिराए गए हैं।कश्मीर के आईजी एसपी पानी का कहना है कि कुलगाम के चौगाम इलाके में मुठभेड़ के दौरान अब तक कुल 5 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं,…
Read More