शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 82.32 रुपये प्रति लीटर और मुंबई मेंं 89.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुुंंच गईं। रुपये में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे दिल्ली में पेट्रोल 82.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। हालांकि डीजल की कीमतों को लेकर लोगों को कुछ राहत मिली है।शु्क्रवार को लगातार दूसरे दिन डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई।बता दें कि गुरुवार को…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
29 सितंबर को मनाएं ‘सर्जिकल स्ट्राइक डे’: UGC सर्कुलर
नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यूजीसी) ने आगामी 29 सितंबर को “सर्जिकल स्टाइक डे” मनाने को लेकर देशभर के विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें यूजीसी ने विश्वविद्यालयों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का जिक्र किया है।यूजीसी ने इस दिन को विशेष रूप से मनाने के लिए सशस्त्र बलों के बलिदान के बारे में पूर्व सैनिकों से डिस्कशन, विशेष परेड, प्रदर्शनियों का आयोजन और सशस्त्र बलों को अपना समर्थन देने के लिए उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेजने जैसे कई कार्यक्रम शामिल करने की…
Read Moreकर्ज देने वाले बैंकों को लंबे समय तक लटका कर नहीं रखा जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कर्जदाता बैंकों को लंबे समय तक लटका कर नहीं रखा जा सकता है। उसने साथ ही स्पष्ट किया कि कंपनियों के पास बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए ही दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) लाया गया था। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन और न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा की पीठ ने एस्सार स्टील की बोली को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे आर्सेलरमित्तल और न्यूमेटल के वकीलों को अयोग्यता का आधार तय करने के लिए आईबीसी में संशोधन के संबंध में संसद…
Read Moreतीन तलाक: अध्यादेश को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
नई दिल्ली। तीन तलाक पर मोदी सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार देर रात इस अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्र सरकार के पास अब इस बिल को 6 महीने में पास कराना होगा। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी दी गई थी। यह अध्यादेश अब 6 महीने तक लागू रहेगा। बता दें कि लोकसभा से पारित होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था। कांग्रेस ने संसद में कहा था कि…
Read Moreफिर से शांति वार्ता शुरू करवाने की अपील, इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखा खत
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर से शांति वार्ता शुरू करवाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। खास बात यह है कि उन्होंने यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली की मीटिंग से इतर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बीच मीटिंग का आग्रह किया है। इस महीने के बाद न्यू यॉर्क में यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (यूएनजीए) की मीटिंग होनी है। खान का यह पत्र पीएम मोदी के उस संदेश का जवाब है जिसमें उन्होंने दोनों देशों के…
Read Moreमुंबई से जयपुर जा रहे जेट एयरवेज के विमान में सवार 30 यात्रियों के नाक-कान से गिरने लगा खून
मुंबई। जेट एयरवेज के विमान में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब गुरुवार सुबह मुंबई से जयपुर जा रही फ्लाइट में 30 यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा। असल में क्रू मेंबर केबिन प्रेशर मेंटेन करने वाले स्विच को दबाना ही भूल गए थे, जिसके चलते विमान के ऊंचाई पर पहुंचने से लोग हवा की कमी महसूस करने लगे। देखते ही देखते कुछ लोगों के नाक और कान से ब्लीडिंग होने लगी, जबकि तमाम लोग ऐसे थे, जिन्हें सिर दर्द होने लगा।जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा,…
Read Moreआम जनता को राहत नहीं, पेट्रोल मुंबई में 90 रुपये, चेन्नई में 85 से ऊपर
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और पेट्रोल की कीमत मुंबई में 90 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई, जबकि चेन्नई में 85 रुपये और कोलकाता में 84 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई। इंडियन ऑयल कॉर्प. की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पेट्रोल 89.54 रुपये की सर्वाधिक ऊंची कीमत पर बेची गई, जोकि पिछले सर्वकालिक ऊंचाई से 10 पैसे अधिक है। दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत अभूतपूर्व उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है,…
Read Moreतीन तलाक अध्यादेश को मोदी सरकार ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल के संसद में अटकने पर इसे लागू कराने के लिए अध्यादेश का रास्ता अपनाया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी दी गई। यह अध्यादेश 6 महीने तक लागू रहेगा। तब तक सरकार को इसे पारित कराना होगा यानी सरकार के पास शीत सत्र में ही इस बिल को पास कराना होगा।लोकसभा से पारित होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था। कांग्रेस ने संसद में कहा था कि इस बिल के कुछ प्रावधानों…
Read Moreहर 2 मिनट में 3 नवजात शिशुओं की भारत में मौत: यूएन रिपोर्ट
नई दिल्ली। नवजात शिशुओं की मौत को लेकर यूएन की एक रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, हर 2 मिनट में भारत में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो जाती है। मौत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं होने, सफाई, उचित पोषण या बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में भारत में करीब 8,02,000 नवजात शिशुओं की मौत हुई। भले ही यह आंकड़ा पांच सालों में सबसे कम है लेकिन दुनिया में यह सबसे अधिक है।वैसे डब्ल्यूएचओ में स्वास्थ्य प्रमुख डॉ.गगन गुप्ता ने…
Read Moreईस्टर्न कमांड के मुखिया बने लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवाणे, आर्मी चीफ की रेस में आए
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल पूरा होने में अभी एक साल का वक्त और बचा है। इस बीच उनके उत्तराधिकारी के लिए म्यूजिकल चेयर गेम शुरू हो चुका है। अब तक ट्रेनिंग कमांड में भेजकर किनारे लगाए गए अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवाणे को ऑपरेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण ईस्टर्न कमांड की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके साथ ही वह अगले साल आर्मी चीफ की दावेदारी में आ गए हैं।पिछले साल दिसंबर में सेना की ट्रेनिंग कमांड के मुखिया के तौर पर नरवाणे को जिम्मेदारी…
Read More