पांच लाख की सालाना आमदनी पर कोई नहीं लगेगा टैक्स

नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पहले पांच साल के कार्यकाल का अंतिम बजट आज संसद में पेश किया जा रहा है. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2019 पेश करते हुए 5 लाख की तक की आमदनी को टैक्स फ्री करने की बड़ी घोषणा की है. वहीं निवेश के साथ  6.5 लाख तक की आमदनी भी टैक्स फ्री कर दी गई है. जिससे नौकरीपेशा लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. मोदी सरकार की इस बड़ी घोषणा से पूरे सामान्य वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल…

Read More

सर्द हवाओं के कारण उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड?

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस बार पड़ रही कड़ाके की सर्दी का संबंध आर्कटिक की बर्फीली हवाओं से है । मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में जबरदस्त सर्दी आर्कटिक से आने वाली सर्द हवाओं के कारण हो सकती है। पोलर वोर्टेक्स (ध्रुवीय चक्रवात) से हवाओं में उतार-चढ़ाव के कारण पिछले साल दिसंबर से लेकर अबतक ठंड का असर उत्तर भारत में बढ़ता दिखा है।राजस्थान के चुरू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और वहां का तापमान -1.1 डिग्री है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह…

Read More

राष्ट्र की रक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं चूकेंगे: मोदीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान का नाम लिये बिना उसे कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत ने सुरक्षा क्षेत्र में अपने सामथ्र्य का विस्तार किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए वह कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। नेशनल कैडेट काप्र्स के कैडेटों रैली में सोमवार को गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करने के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सेना ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हम छेड़ते नहीं हैं लेकिन छेडऩे पर छोड़ते भी नहीं। हम शांति…

Read More

देश को धोखा देने और लूटने वालों को नहीं छोड़ेंगे: मोदी

मदुरै। अपने तमिलनाडु दौरे के विरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मदुरै में एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने अपने संबोधन में जनरल कैटिगरी आरक्षण का विरोध करने पर मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके को भी घेरा। पीएम ने स्वच्छ भारत अभियान के जरिए ग्रामीण स्वच्छता में भारी इजाफा होने की बात कही।पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार ने देश को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद…

Read More

नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर जल्द चलेगी ट्रेन-18

नई दिल्ली। देसी कोच फैक्टरी में निर्मित ट्रेन-18 का परिचालन जल्द शुरू होने वाला है। इस ट्रेन के परिचालन के लिए सभी प्रकार की सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिल चुकी है। इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 40-50 फीसदी अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाने के मकसद से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से संपर्क किया है। अधिकारियों के अनुमसार, प्रधानमंत्री बजट पेश होने के बाद इस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ कर सकते हैं। पहली ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच…

Read More

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने माइनस 30 डिग्री तापमान में तिरंगा झंडा फहराया

लद्दाख। गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल) के जवानों ने माइनस 30 डिग्री तापमान में तिरंगा झंडा फहराया। ITBP ने ट्विटर पर जवानों के झंडा फरहाने और 18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए गश्त का वीडिया ट्वीट किया है। चीन से रक्षा करते हमारे जवान माइनस 30 डिग्री तापमान में चौकसी करते हुए कोई कोताही नहीं करते। आपको बता दें कि जहां सेना तैनात है वह भारत-चीन सीमा से सटा हुआ है। आईटीबीपी द्वारा…

Read More

देशभर में 70वें गणतंत्र दिवस की धूम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजपथ पर 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। राजपथ पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेना प्रमुखों के साथ अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ध्वजारोहण के दौरान बैंड ने राष्ट्रगान बजाया और 21 तोपों की सलामी दी गई। इसी के साथ तिरंगा भी फहराया गया।इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से जुड़ी है।गृह…

Read More

‘रिपब्लिक डे’ पर भारत ने न्यूजीलैंड को दी 90 रनों से मात, बनाई 2-0 की बढ़त

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में भारत के लिए गणतंत्र दिवस सर्वोच्‍च स्‍कोर बनाने वाले बल्‍लेबाज़ बन गए हैं।इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था।उन्होंने 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 77 रन की दमदार पारी खेली थी। भारत ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 90 रन से जीत दर्ज की। बे-ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में जीत का साथ ही भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम…

Read More

ISRO ने छात्रों का बनाया सैटेलाइट ‘कलाम सैट’ किया लॉन्च

माइक्रोसेट-आर के साथ उड़ान भरने वाली कलामसेट सैटेलाइट आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहद उपयोगी साबित होने वाली है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर में गुरुवार देर रात (11:37pm) इसरो ने छात्रों का बनाया सबसे हल्का सैटेलाइट ‘कलाम सैट’ लॉन्च कर दिया है।छात्रों ने इस सैटेलाइट का नाम पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर ‘कलाम सैट’ रखा गया है। इसका वजन करीब 1.2 किलोग्राम है।स्पेस किड्ज नाम की निजी संस्था के छात्रों ने इसे तैयार किया है।इसे सैटेलाइट को वायरलेस कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल…

Read More

एससी-एसटी संशोधन एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम में संशोधनों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अनुसूचति जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम में संशोधनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर पहले से ही लंबित पुनर्विचार याचिका के साथ सुनवाई की जाएगी।पिछले साल पिछले साल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम में सेक्शन 18 जोड़ दिया था जिसने इस तबके के लहिलाफ अपराधों को गैर जमानती बना दिया था। ऐसे मामलों में सरकारी कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को…

Read More