बैलट पेपर के युग में जाने सवाल ही नहीं: सीईसी अरोडा

नई दिल्ली। देश में कई बार बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की मांग उठती रही है। हाल ही में 2014 के लोकसभा चुनावों में हुई कथित हैकिंग का मामला सामने आने के बाद से एक बार फिर इस मांग को बल मिला है। कांग्रेस सहित कई पार्टियां ईवीएम की बजाए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने की बात कर रही हैं। विपक्षी दलों की इस मांग को खारिज करते हुए यहां मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह स्पष्ट करना चाहते हैं…

Read More

पीयूष गोयल पेश करेंगे अंतरिम बजट,गोयल को दिया प्रभार

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल को केंद्रीय वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अनुपस्थिति में मंत्रालय और विभाग से संबंधित उनकी जिम्मेदारी को देखेंगे। जेटली 14 मई 2018-23 अगस्त 2018 की तरह बिना विभाग के केंद्रीय मंत्री बने रहेंगे। इससे पहले भी पीयूष गोयल यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अब गोयल ही संसद में अंतरिम बजट-2019 को पेश करेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर वित्त और कॉरपोरेट मामलों के…

Read More

एससी-एसटी वर्गों के जज बनने के मापदंड हो आसान: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने केरल में निचली अदालतों में आरक्षित वर्ग से एक भी जज के चयन नहीं होने पर मंगलवार को चिंता जाहिर की। दरअसल केरल हाईकोर्ट को आरक्षित वर्ग से एक भी ऐसा उम्मीदवार नहीं मिला जो निचली अदालतों में न्यायिक अधिकारी के लिए निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल कर पाया हो। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 35 फीसदी अंक और मुख्य परीक्षा में पास होने के लिए 40…

Read More

हमारे सबसे संतुलित प्रदर्शनों में से एक : कोहली

नेपियर। न्यूजीलैंड को बुधवार को पहले वनडे में आठ विकेट से मात देने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि यह उनकी टीम द्वारा किए गए सबसे संतुलित प्रदर्शनों में से एक है। भारत ने इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने 49 ओवरों में 156 रनों के संशोधित लक्ष्य को 85 गेंद शेष रहते हुए शिखर धवन की नाबाद 75 और कोहली के 45 रनों की पारी के दम पर हासिल कर लिया। इससे पहले…

Read More

पीएम ने लाल किले में बोस, जलियांवाला बाग पर केन्द्रित संग्रहालयों का किया उद्घाटन

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर लाल किले में उनके नाम पर एक संग्रहालय का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने लाल किले में याद-ए-जलियां संग्रहालय (जलियांवाला बाग और प्रथम विश्वयुद्ध पर संग्रहालय), 1857 में हुए भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर बने संग्रहालय और भारतीय कला पर बने दृश्यकला-संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। संग्रहालय में सुभाष चंद्र बोस और इंडियन नेशनल आर्मी से संबंधित कई प्राचीन वस्तुएं रखी हुई हैं। इनमें नेताजी द्वारा इस्तेमाल की गई लकड़ी की कुर्सी और…

Read More

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के द्वारा दिया गया अंतिम भाषण: अवश्य पढ़ें

अमिताभ दीक्षित ,लिटरेरी एडिटर-ICN ग्रुप  मित्रों आज 23 जनवरी हैं. भारत की आज़ादी के महा नायक प्रातः स्मरणीय परम आदरणीय श्री सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन. सुभाष बाबू वह व्यक्तित्व थे जिहोने भारत की आजादी के लिए ऐसा संघर्ष किया जिसका उदहारण विश्व में अन्यंत्र कहीं नहीं है किन्तु फिर भी उनके योगदान को इतिहास में वह स्थान प्राप्त नहीं हुआ जिसके वह वास्तव में हकदार थे. वैचारिक मतभेद होते हुए भी उन्होंने गांधी जी का, नेहरु जी का और अन्य सभी भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष पथ पर चलने…

Read More

अब राजनीतिक विज्ञापन देने वालों को उजागर करेगा गूगल

नई दिल्ली। इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने प्लेटफॉर्म पर भारत से संबंधित राजनीतिक विज्ञापनों से जुड़ी सूचनाएं आगामी मार्च से सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करेगी। इसमें चुनावी विज्ञापन खरीदने वाले व्यक्ति और संबंधित विज्ञापन की जानकारी होगी।गूगल ने भारत में इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता बढ़ाने के लिये यह कदम उठाया है। गूगल ने बयान में कहा कि ऑनलाइन चुनावी विज्ञापन में और पारदर्शिता लाने के लिए कंपनी भारत पर केंद्रित एक ‘राजनीतिक विज्ञापन पारदर्शिता रिपोर्ट और एक सार्वजनिक…

Read More

पीएम मोदी ने किया 15वें प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस के पूर्ण सत्र का शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रवासी भारतीय दिवस 2019 के मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, प्रवासी भारतीय मामलों के राज्य मंत्री अवकाश प्राप्त जनरल वी.के.सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रवासी भारतीयों का…

Read More

1 फरवरी से 10 फीसदी सामान्य आरक्षण का लाभ

नई दिल्ली। सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को 1 फरवरी से केंद्र सरकार की नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। केंद्र सरकार की वह नौकरियां जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया की अधिसूचना 1 फरवरी या उसके बाद जारी होगी, उन सभी में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में केंद्र सरकार के कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए आरक्षण के लिए जरूरी नियमों का उल्लेख किया है।19 जनवरी को कार्मिक विभाग…

Read More

राजधानी के आसपास आतंकियों के घुसने की आशंका, एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। राजधानी के आसपास गणतंत्र दिवस की परेड से 4 दिन पहले इंटेलिजेंस ने कुछ आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है। इनकी संख्या 5 से 6 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इनमें से कुछ तो दो महीने पहले ही दिल्ली में घुस चुके हैं। लेकिन ये दिल्ली में कहां छुपे बैठे हैं फिलहाल इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।पुलिस के अनुसार ये आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के हैं। शक है कि इनके पास कुछ विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। डर…

Read More