ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बाद अब बांग्‍लादेश की ओर बढ़ा फानी तूफान, अब तक 12 लोगों की मौत

कोलकाता। ओडिशा में शुक्रवार को प्रवेश कर भारी तबाही मचाने वाले शक्तिशाली चक्रवाती तूफान फानी कुछ घंटों बाद मध्यरात्रि में पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से वहां भारी बारिश होने लगी और तूफान में पेड़ उखड़ते चले गए। यह पिछले कई दशकों में भारतीय उपमहाद्वीप पर आया सबसे शक्तिशाली तूफान है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अब तक इस तूफान से ओडिशा में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के तट पर प्रवेश के दौरान अपेक्षाकृत कमजोर था जो बंगाल…

Read More

फानी से निपटने की तैयारी

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उमड़ रहा चक्रवाती तूफान फानी विकराल होता जा रहा है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर 200 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसे लेकर ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान के अनुसार, चक्रवात फानी ओडिशा तट तक 3 मई तक पहुंचेगा।चक्रवाती तूफान फानी के मद्देनजर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ओडिशा में 103 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। भीषण चक्रवाती तूफान की वजह से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रनों को…

Read More

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 72 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के चुनावों के लिए आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। चौथे चरण के लिए बिहार की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की13, पश्चिम बंगाल की 8 और राजस्थान की 13 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं।इसके साथ ही लोकसभा की 543 सीटों में से दो तिहाई (373) पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, सपा प्रमुख…

Read More

भूकंप के साथ जीना

जब देश के भूकंप विज्ञानी भूगर्भीय परिवर्तनों के चलते आने वाले समय में बड़े भूकंपों की आशंका जताकर जानमाल की रक्षा के लिये रणनीति बनाने की जरूरत बता रहे थे, बुधवार को अरुणाचल प्रदेश और नेपाल ने भूकंप के झटके सहे। देश-दुनिया के भूगर्भीय अध्ययन और भूकंप के पुराने अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिक मानते हैं कि हिमालयी क्षेत्रों में बड़ी शक्ति के भूकंप आ सकते हैं। हाल ही में संपन्न देश के भूकंप विज्ञानियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में चिंता जतायी गई कि हमने अतीत की घटनाओं से कोई सबक…

Read More

सकास में उत्खनन से खुलेंगे मानव के प्राचीनकालीन जीवन के राज

राणा अवधूत कुमार पूरे भारत में सकास जैसे नहीं मिले हैं नर कंकाल, साढ़े चार हजार वर्ष पुराने कंकाल व अन्य सामग्री मिले खुदाई में मिले सामग्री से सकास में खेती-किसानी के मिले कई संकेत, सामग्री जांच के लिए भेजे गए पुणे एक्सपर्ट उत्खनन में प्राप्त सामग्री 4500 वर्ष पुरानी यानी नवपाषाण काल के होने की जता रहे हैं संभावना  सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम से सात किलोमीटर दूर सकास गांव में करीब 4500 वर्ष पहले के नरकंकाल और कई अवशेष मिले हैं. सकास गांव में मिले नर कंकालों का समय करीब 4500 वर्ष पूर्व…

Read More

तेल के खेल की नकेल

भारत समेत आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल खरीदने की छूट की मियाद खत्म करने के अमेरिकी फरमान के बाद भारत को सभी विकल्पों पर विचार करना चाहिए। अमेरिकी फैसले के पीछे जहां कूटनीतिक निहितार्थ हैं वहीं वैश्विक तेल बाजार में अमेरिका व रूस के वर्चस्व करने की मंशा भी है। ईरान पर प्रतिबंध तथा वेनेजुएला, अंगोला व लीबिया में जारी अस्थिरता के चलते वैश्विक बाजार में जो तेल आपूर्ति में कमी आएगी, उसका खतरा तेल के बढ़े दामों के रूप में विकासशील देशों को भुगतना पड़ सकता है।…

Read More

नौसेना कमांडरों का तीन दिवसीय सम्मेलन 23 से

नई दिल्ली। नौसेना कमांडरों के सम्मेलन 2019 का पहला संस्करण नई दिल्ली में 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के बीच परस्पर बातचीत के लिए सेना के भीतर शीर्ष फोरम है। कमांडर-इन-चीफ के साथ नौसेना स्टाफ के प्रमुख,  पिछले छह महीनों के दौरान किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, संभार तंत्र, मानव संसाधन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और आगामी छह महीनों के दौरान संचालित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श करेंगे।यह सम्मेलन पुलवामा से जुड़ी घटनाओं की पृष्ठभूमि में अधिक महत्व रखता…

Read More

आशंकाओं के बीच

दुनियाभर के सत्ताधारी अपनी उपलब्धियों का चाहे जितना बखान करें, सच यह है कि आम आदमी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके बजाय रोज नई-नई समस्याएं उसके सामने खड़ी होती जा रही हैं। बहुराष्ट्रीय मार्केट रिसर्च कंपनी इप्सॉस के सर्वेक्षण ‘वॉट वरीज दि वर्ल्ड ग्लोबल सर्वे’ से पता चलता है कि विभिन्न देशों की जनता की अलग-अलग चिताएं हैं। जहां तक भारत का प्रश्न है तो यहां बीते मार्च में किए गए सर्वे में ज्यादातर लोगों ने यह तो माना कि सरकार की नीतियां सही…

Read More

बदजुबानी का चुनाव

चुनाव आयोग ने कुछ नेताओं की बदजुबानी को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीएसपी सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान द्वारा प्रचार के दौरान सांप्रदायिक और अभद्र बयान देने की शिकायतों पर संज्ञान लिया। इसके साथ ही अलग-अलग आदेश जारी करके मायावती और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की और योगी आदित्यनाथ और आजम खां पर 72 घंटे की रोक लगा दी है।अनुच्छेद 324 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते…

Read More

12 राज्यों की 95 सीटों पर 66 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

12 राज्यों की 95 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान का स्तर 66 प्रतिशत रहा। पहले चरण के मतदान की तुलना में यह तीन प्रतिशत कम रहा।मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर 76 फीसदी दर्ज किया गया।  उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि मतदान के अंतिम आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दौर में सर्वाधिक 78 प्रतिशत मतदान पुदुचेरी की एक लोकसभा पर रहा। ज्ञात हो कि पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 97 सीटों पर 69.4 प्रतिशत मतदान हुआ था।दूसरे चरण…

Read More