बढ़ती बेरोजगारी

आखिरकार मोदी सरकार ने मान लिया है कि बीते वर्ष में बेरोजगारी पिछले साढ़े चार दशकों में सबसे ऊंचे पायदान पर रही। नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जारी किये गये आंकड़े वही हैं, जिन्हें चुनाव से पहले लीक होने पर विवाद हुआ था और सरकार ने आधे-अधूरे मानकर खारिज कर दिया था। सरकार चुनावी मुहिम पर बेरोजगारी के मुद्दे को हावी नहीं होना देना चाहती है। मगर यह देश में हर किसी की चिंता का विषय होना चाहिए कि पिछले 45 वर्षों में सर्वाधिक 6.1 प्रतिशत बेरोजगारी…

Read More

सियाचिन पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ

श्रीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी और सियाचिन ग्लेशियर तथा विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र लद्दाख में सुरक्षा स्थितियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंच चुके है। उनका रक्षा मंत्रालय पदभार संभालने के बाद यह पहला आधिकारिक दौरा है। राजनाथ पाकिस्तान से लगी सीमा पर सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। सियाचिन के दौरे के बाद वे श्रीनगर भी जाएंगे। राजनाथ के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी हैं।सिंह को नियंत्रण रेखा के नजदीक की स्थिति तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ओर से…

Read More

अमेरिका जाना हुआ अब और भी मुश्किल

अमेरिका के विदेश विभाग के नए नियमों के अनुसार, वहां के लिए वीजा का आवेदन करने वाले लगभग सभी आवेदकों को अपनी सोशल मीडिया की जानकारी दाखिल करनी होगी। विदेश विभाग के नियमों के अनुसार, लोगों को अपने सोशल मीडिया नाम तथा पांच साल तक के ईमेल पते तथा फोन नंबर देने होंगे। पिछले साल जब यह प्रस्ताव आया था तो प्रशासन ने अनुमान लगाया था कि इससे प्रतिवर्ष लगभग 1.47 करोड़ लोग प्रभावित होंगे। कुछ कूटनीतिक और आधिकारिक वीजा आवेदकों को नए नियमों से छूट दी गई है। बीबीसी…

Read More

जीवन में झलके विकास

पिछले तीन दशकों से भारत दुनिया में सबसे ज्यादा गरीबों का घर बना हुआ था। लेकिन अनेक अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने माना है कि 2022 तक यहां 5 फीसदी ही अत्यंत निर्धन लोग बचेंगे। यहां अत्यधिक निर्धनता का पैमाना है एक व्यक्ति की रोजाना की औसत कमाई 1.9 डॉलर (135 रुपये) या उससे कम। यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया तो अत्यंत विरल अपवादों को छोड़कर भूख से कोई नहीं मरेगा। दरअसल 1990 के बाद से निर्धनता कम होने की प्रक्रिया में तेजी आई और 2004-05 में इसने रफ्तार पकड़ी। गरीबी…

Read More

शाह को गृह और राजनाथ को रक्षा, मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है।मोदी कैबिनेट में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय संभालेंगे। इसके साथ ही विदेश सचिव रहे एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय की कमान और रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की कमान दी गई है।गडकरी को सड़क परिवहन, राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम का प्रभार दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, सभी नीतिगत मुद्दे, ऐसे विभाग जो किसी अन्य…

Read More

मोदी की जीत पर विश्व के नेताओं की बधाई का सिलसिला जारी

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व के नेताओं की ओर से बधाई का सिलसिला जारी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, कतर के अमीर शेख तामिम बिन हमद अल थानी, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे, श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे सहित विश्व के कई नेताओं ने मोदी को फोन कर बधाई दी है। मोदी ने क्राउन प्रिंस को गर्मजोशी से सम्मानित करने के लिए…

Read More

सरकार बनाने की कवायद शुरू, भाजपा ने बुलाई संसदीय बोर्ड व कैबिनेट की बैठक

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की मतगणना में स्पष्ट बहुमत मिलने के रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शाम को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार दोपहर के रुझान से साफ हो गया है कि भाजपा 2014 की तुलना में अधिक सीटें जीत कर सत्ता में वापस आ रही है। संसदीय बोर्ड की बैठक में…

Read More

आपदा से दो-दो हाथ

ओडिशा में जिस मुस्तैदी व संवदेनशील ढंग से फानी चक्रवात की भयावहता का सामना किया गया, उसकी पूरी दुनिया में मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई। हर जिंदगी को बचाने के लिये जिस तरह योजनाबद्ध ढंग से काम हुआ और ग्यारह लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया, वह काबिलेतारीफ है। दरअसल, अक्सर आने वाले चक्रवातों से ओडिशा ने लडऩा सीख लिया है। वर्ष 1999 में आये महाचक्रवात ने जो तबाही मचायी थी, उसने राज्य को योजनाबद्ध ढंग से आपदा से जूझने का अनुभव दिया। उपग्रहों की मदद से तूफान…

Read More

लोस चुनाव के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर 60.93% मतदान

राहुल, सोनिया, राजनाथ, स्मृति समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सोमवार सुबह शुरू हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटें पर मतदान हो रहा है।वर्ष 2014 के चुनावों में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश…

Read More

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण हेतु मतदान सोमवार को

0-51 सीटों के लिए 674 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 8 करोड़ 75 लाख मतदाता 0-96 हजार से अधिक बनाए गए मतदान केन्द्र  नई दिल्ली। इस बार देक के लोकसभा आम चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 6 मई 2019 को होगा। इसके अंतर्गत 7 राज्यों की 51 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होंगे। पांचवें चरण के चुनाव में लगभग 8 करोड़ 75 लाख मतदाता इक्यावन लोकसभा क्षेत्रों के 674 उम्मीदवारों के भाग्य पर मुहर लगायेंगे। छठवें चरण के मतदान को निर्विध्न और सुचारु रुप से संपादित करने हेतु 96…

Read More