दलितों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 26 को संविधान दिवस समारोह

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस दलितों के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में है और इसी के तहत वह आगामी 26 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दलित समाज के प्रतिनिधि एवं चिंतक शामिल होंगे। पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘संविधान दिवस’ समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अध्यक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। संविधान दिवस…

Read More

मध्य प्रदेश घोषणापत्र: बीजेपी हर साल 10 लाख लोगों को रोजगार, 12वीं में 75 परसेंट लाने वाली बच्चियों को मुफ्त स्कूटी

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है।इस दौरान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सीएम शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे। घोषणापत्र में पार्टी का खासकर आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों और किसानों पर विशेष ध्यान है।बीजेपी ने कहा है कि वे हर साल दस लाख रोजगार देंगे और स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे। दूसरी तरफ, 12वीं में 75 परसेंट लाने वाली बच्चियों को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।महिला ग्रामीण आईटी केन्द्र भी बनाए जाएंगे।ऐसा पहली बार हुआ, जब भाजपा ने महिलाओं…

Read More

जम्मू एवं कश्मीर में पारा लुढ़का

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में रात में आसमान साफ रहने के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, रात में आसमान साफ रहने के कारण आज जम्मू एवं कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। आगे भी तापमान में गिरावट आने की संभावना है क्योंकि 21 नंवबर तक मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में लद्दाख क्षेत्र का लेह सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि घाटी…

Read More

दिल्ली में धुंध भरी सुबह, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता का स्तर जो गुरुवार से खराब के स्तर पर था वह शनिवार को बेहद खराब दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आगे दिन साफ रहने की बात कही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सुबह धुंध के साथ दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना…

Read More

कांग्रेस ने तेलंगाना के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले, कांग्रेस ने 12 नवंबर को 65 उम्मीदवारों की पहली सूची और 14 नवंबर को 10 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पहली सूची में ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूर नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया गया था। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को हराने के मकसद से कांग्रेस ने…

Read More

गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफे के आसार खत्म

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और आरबीआई के बीच चल रहा सबसे बड़ा विवाद अब हल हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्ष मतभेद के दो अहम मुद्दों-लिक्विडिटी तथा क्रेडिट मामले पर हल तलाश करने के करीब पहुंच चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, बोर्ड बैठक के दौरान आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के इस्तीफा दे देने की संभावना नहीं है। इसके साथ ही धारा-7 के भी इस्तेमाल करने के आसार नहीं है। गौरतलब है कि ऐसी अटकलें पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही हैं। गौरतलब है कि कुछ हफ्ते से…

Read More

मी टू के चपेट में ऑल इंडिया रेडियो भी, मेनका गांधी ने दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। देश में इन दिनों मी टू अभियान की लहर है। इसके जरिये सैकड़ों महिलाएं खुद के साथ हुए यौन दुव्र्यवहारों की घटनाएं सोशल मीडिया पर जाहिर कर चुकी हैं। इनमें कई दुर्घटनाएं उनके साथ कार्यस्थल पर हुई हैं। पिछले कुछ समय से ऑल इंडिया रेडियो में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं, जिन्हें लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जांच की मांग की है।सूत्रों के अनुसार ऑल इंडिया रेडियो के कई स्टेशनों से यौन शोषण के मामले सामने…

Read More

कठुआ रेप: पीडि़त परिवार ने वकील दीपिका राजावत को केस से हटाया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले की चर्चित वकील दीपिका सिंह राजावत को पीडि़ता की फैमिली ने हटा दिया है। बच्ची के पिता ने पठानकोट कोर्ट में वकील दीपिका सिंह राजावत को केस से हटाने का आवेदन दिया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि राजावत ने परिवार की तरफ से पीडि़ता का केस लडऩे के लिए पहल की थी, जिसके बाद वह एक नैशनल सिलेब्रिटी बन गई थीं। परिवार का कहना है कि वह राजावत को उनकी…

Read More

आईआरसीटीसी पर लगे ज्यादा किराया वसूलने के आरोप

नई दिल्ली। प्रतिस्पर्द्धा आयोग ने रेलवे टिकट की बुकिंग में हेरा-फेरी के मामले में आईआरसीटीसी के निदेशक को जांच करने का आदेश देते हुए उन्हें 60 दिन के भीतर रिपोर्ट को पेश करने के लिए कहा है। आयोग ने यह आदेश दो यात्रियों- मीत शाह और आनंद रंधावा की शिकायत के बाद दिया है। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर उन्हें पांच रुपये के गुणांक में राउंडिंग आफ कर दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर यदि किराया 552 है तो आप से 555…

Read More

सबरीमला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले पर रोक से किया इनकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले अपने 28 सितंबर के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अब कोर्ट इस मामले में 22 जनवरी को अगली सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने सबरीमला मामले में न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने की मांग करने वाले वकील से 22 जनवरी तक इंतजार करने को कहा, जब संविधान पीठ पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। मामले का उल्लेख अधिवक्ता मैथ्यूज जे नेदुमपारा ने किया।…

Read More