भारत बना दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट यूज करने वाला देश

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के इंटरनेट की पहुँच आसान बनाने से विश्व में इसके इस्तेमाल के मामले में भारत दूसरे स्थान पर पहुँच गया। मैरी मीकर की इंटरनेट इस्तेमाल के संबंध में 2019 की रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व में चीन इंटरनेट का उपयोग करने वाले के मामलों में सबसे ऊपर है। चीन का हिस्सा 21 प्रतिशत है और इसके बाद भारत 12 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। अमेरिका का हिस्सा भारत की तुलना में एक तिहाई कम आठ प्रतिशत ही है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक…

Read More

तापमान में गिरावट के बाद भी गर्म रहेगी दिल्ली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम को धूलभरी आंधी चलने के कारण पारा सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन गुरुवार को दिल्ली में न तो बारिश होगी और न तेज गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री छूने की संभावना है, हालांकि लू चलने का कोई अनुमान नहीं है।बुधवार को धूल भरी आंधी और शहर के बाहरी इलाकों में बारिश के बाद शाम को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस तक…

Read More

वायुसेना के दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-32 में सवार सभी 13 लोगों की मौत

ईटानगर। असम के जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद क्रैश हुए भारतीय वायुसेना के एएन-32 एयरक्राफ्ट में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई है. भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. वायुसेना के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि गुरुवार को सर्च टीम मलबे के पास पहुंची. वहां 13 लोगों के शवों को कोई सुराग नहीं मिले  हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस क्रैश में ही सभी 13 लोगों की मौत हो गई. वायुसेना ने सभी 13 लोगों के परिवार को…

Read More

गुजरात तट से नहीं टकराएगा वायु चक्रवात

अहमदाबाद। चक्रवात ‘वायु’ ने अपना रास्ता बदल लिया है और अब इसके गुजरात तट से टकराने की संभावना नहीं है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा यह केवल तट के किनारे से गुजरेगा। इसके मार्ग में हल्का बदलाव आया है। लेकिन, इसका प्रभाव वहां होगा, तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।मौसम विज्ञान विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक देवेंद्र प्रधान ने बताया कि चक्रवात समुद्र में रहेगा और गुजरात तट के किनारे-किनारे गुजरेगा। प्रधान ने कहा, इसने थोड़ा सा पश्चिम की तरफ रुख कर लिया है। यह गुजरात…

Read More

कभी हड़ताल, कभी काला फीता–कब मिलेगा चिकित्सकों को न्याय?

डॉ. प्रांजल अग्रवाल, एसोसिएट एडिटर-ICN लखनऊ। प्राय: ईश्वर के बराबर महत्व दिए जाने वाले चिकित्सक को कब जल्लाद, यमराज और अंतत: खूनी, हत्यारा, इत्यादि उपाधियों से नवाज़ दिया जाए, पता नहीं चलता | एक व्यक्ति अपनी जवानी नष्ट कर, अपनी महत्वकांक्षाओं का दमन कर, अपने तन-मन-धन का पूर्ण उपयोग कर, अपने और अपने परिवार के सुख-समृद्धि और सम्मान के लिए ‘चिकित्सा छेत्र’ को अपनी कर्म भूमि चुनता है | कोई 8-10 वर्ष तक खुद को घिसने के बाद, जब ‘चिकित्सक’ की उपाधि मिलती है, तो उस सफ़ेद कोट वाले को…

Read More

सीबीडीटी ने चार 4 आयकर अधिकारियों का किया डिमोशन

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को चार अधिकारियों का पद घटा दिया। इन अधिकारियों के खिलाफ लंबित पड़े सतर्कता मामलों के आधार पर यह फैसला किया गया है। इससे पहले सोमवार को सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में एक दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को जबरिया सेवानिवृत्ति लेने का आदेश दिया था। सीबीडीटी के आदेश के मुताबिक चारों अधिकारियों को आयकर विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी की जगह फिर से उपायुक्त स्तर पर भेज दिया गया है. आदेश में आशुतोष वर्मा, संजीव घई, जय सिंह…

Read More

पेट्रोल, डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के भाव बुधवार को लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। हालांकि, कच्चे तेल में आई नरमी से आगे फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। अमेरिका में तेल का भंडार बढऩे और वैश्विक मांग कमजोर रहने की आशंकाओं से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार से नरमी के संकेत मिलने से घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को कच्चे तेल के दाम में करीब दो फीसदी की गिरावट…

Read More

अब ईस्ट दिल्ली वाले 40 मिनट में पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट

नई दिल्ली। अब ईस्ट दिल्ली वालों को आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. क्योंकि अब वो एयरपोर्ट तक का सफर महज 40 मिनट में ही पूरा कर सकेंगे. जब कि अभी एयरपोर्ट पहुंचने में उन्हें करीब 90 मिनट का वक्त लगता है. ये इसलिए मुमकिन हो पा रहा है क्योंकि पीडब्लूडी ने बारापुला फेज-4 कॉरिडोर की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली है.रिपोर्ट के मुताबिक, बारापुला फेजे-3 (सराय काले खां से मयूर विहार-1) का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है. लेकिन पीडब्लूडी ने पहले से ही…

Read More

मानसून की दस्तक

गर्मी से झुलसते उत्तर भारत को मानसून की फुहारों से भीगने में कुछ वक्त और लगेगा मगर यह खबर सुकून देने वाली है कि मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। भले ही उसके आने में देरी हुई है मगर फिर भी मानसून की बाट जोहती करोड़ों आंखों में उम्मीदें पुख्ता हुई हैं। लेट लतीफ मानसून इनसानी तरक्की के तमाम दावों के बावजूद आज भी भारत की जीवनरेखा बना हुआ है। गर्मी की तपिश से राहत दिलाने, पेड़-पौधों में नये जीवन का संचार करने के साथ ही खेती का…

Read More

कठुआ गैंगरेप पर फैसला: धर्म, राजनीति और न्याय

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में न्याय तो हो गया, लेकिन इस प्रकरण में लहूलुहान हुई इंसानियत को क्या नई जिंदगी मिल पाएगी  पठानकोट की एक विशेष अदालत ने सोमवार को कठुआ कांड में छह लोगों को दोषी करार दिया। सातवें आरोपी, यानी मुख्य आरोपी सांझीराम के बेटे विशाल को बरी कर दिया गया है। मामले में हेड कांस्टेबल तिलक राज और सब इंस्पेक्टर आनंद दत्ता को भी दोषी ठहराया गया है, जिन पर सांझीराम से चार लाख रुपये…

Read More