तापमान में गिरावट के बाद भी गर्म रहेगी दिल्ली

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम को धूलभरी आंधी चलने के कारण पारा सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन गुरुवार को दिल्ली में न तो बारिश होगी और न तेज गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान के 43 डिग्री छूने की संभावना है, हालांकि लू चलने का कोई अनुमान नहीं है।बुधवार को धूल भरी आंधी और शहर के बाहरी इलाकों में बारिश के बाद शाम को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार की सुबह तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।अगले कुछ दिनों में दिल्ली में बारिश की उम्मीद नहीं है। मानसून पूर्व गतिविधियों के कारण 17-18 जून को बारिश हो सकती है। अरब सागर से उत्तर भारत की ओर चलने वाली नमी वाली हवाएं पारा को नियंत्रित रखने में मदद करेगी।दिल्ली में सोमवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था, इसने जून में सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड बनाया था।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts