ताज महल की सुरक्षा पर उठे सवाल, खराब मिले सीसीटीवी

आगरा। आतंकी खतरे के बावजूद ताजमहल की सुरक्षा को लेकर हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। एडीजी सुरक्षा विजय कुमार के निरीक्षण में शनिवार को ताज के अंदर कुछ सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्होंने इन्हें जल्द ठीक कराने को कहा। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने ताज सुरक्षा की समीक्षा की। एडीजी सुरक्षा शनिवार सुबह नौ बजे ताज पहुंचे और सभी गेटों पर सुरक्षा की स्थिति देखी। अंदर लगे कुछ कैमरे खराब मिले। उन्होंने सीआइएसएफ के अधिकारियों से इन्हें जल्द ठीक कराने को कहा। एडीजी ने…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

प्रफुल्ल पटेल बने रहेंगे फुटबॉल संघ के अध्यक्ष नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके बाद प्रफुल्ल पटेल अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआइएफएफ) के अध्यक्ष बने रहेंगे। एआइएफएफ ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसका दावा किया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में एआइएफएफ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव को रद कर दिया था। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर गांगुली को एआइएफएफ का लोकपाल नियुक्त किया। दो सदस्यों वाली…

Read More

जनता के बीच, जनता का सीएम : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल

डॉ प्रांजल अग्रवाल ( असिस्टेंट एडिटर-आई सी एन ग्रुप ) हिमांचल प्रदेश एवं गुजरात विधान सभाओं में चुनाव सर पर है | एक तरफ जहाँ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा जोर लगाये हैं, ये देखना महत्वपूर्ण होगा की इन दोनों पार्टियों और पाटीदार समाज के इस दंगल में किसका होगा मंगल, और किसके हाथ लगेगा कमंडल  | पर इसी बीच एक पार्टी – आम आदमी पार्टी और उसके नेता और सयोंजक अरविन्द  केजरीवाल की बात करना ज़रूरी होगा | चुनाव के पहले नेता हाथ जोड़ कर जनता के बीच…

Read More

राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, 2 दिन में तीसरे मंदिर जाएंगे

गुजरात। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। रविवार को वे बनासकांठा में होंगे, जहां लोगों से मिलने के साथ तीन चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले वे वादीनाथ मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। बता दें कि राहुल ने अपने दौरे की शुरुआत शनिवार को गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर से की थी। बाद में वे अंबाजी मंदिर भी गए थे। उधर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी यहां चुनावी रैली करेंगे। राहुल गांधी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन वादीनाथ मंदिर जाएंगे और…

Read More

स्मॉग के असर से दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषण का स्तर कुछ ज्यादा ही बढ गया है। स्मॉग ने पूरे राजधानी और उसके आस-पास के क्षेत्र की हवा को प्रदूषित कर दिया। इसका असर न सिर्फ आम लोगों की जनजीवन पर पड़ा है बल्कि यातायात भी इससे बूरी तरह प्रभावित है। इन दिनों कई ट्रेनें लेट चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।  अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां आने वाली 34 ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस से भिड़ गए प्रशांत भूषण

नई दिल्ली। जजों के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने 2 जजों की बेंच के उस ऑर्डर को रद्द कर दिया, जिसमें मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच बनाने को कहा गया था। आदेश में कहा गया कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को ही सुप्रीम कोर्ट में काम बांटने का अधिकार है। मामले पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों और याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता…

Read More

जाधव को पत्नी से मिलने की इजाजत बड़ी कामयाबी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कुलभूषण जाधव को उसकी पत्नी से मिलने की इजाजत देने वाला पाकिस्तान का फैसला भारतीय कूटनीतिक पहुंच की क्षमता और दुनिया भर में इसकी स्वीकार्यता को जाहिर करता है। सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना है। यह (घटनाक्रम) निश्चित तौर पर भारत की कूटनीतिक पहुंच की क्षमता की सराहना है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि जाधव को उसकी पत्नी से पाकिस्तानी सरजमीं पर मिलने की इजाजत दी जाएगी। गौरतलब…

Read More

दिल्ली में सोमवार से नहीं होगा ऑड- इवेन

डॉ प्रांजल अग्रवाल ( सहायक संपादक-ICN ग्रुप ) लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण के स्तर को काबू करने के लिए केजरीवाल सरकार ने सोमवार १३ नवम्बर से १७ नवम्बर तक ओड- इवेन पालिसी लागू करने का फैसला लिया था। एन.जी.टी. यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शनिवार, ११ नवम्बर को आदेश दिया की यदि दिल्ली में ओड-इवेन लागू होता है तो पिछली बार की तरह महिलाओं एवं दो-पहिया वाहनों को छूट नहीं रहेगी। गौरतलब है की महिलाओं, स्कूली छात्रों एवं दो-पहिया वाहनों को ओड- इवेन से छूट मिली रहती थी, पर…

Read More

आजाद ने रखी शिक्षित भारत की नींव : राहुल गांधी

भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है। नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 129वीं जन्म वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने के बाद अपने संबोधन में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मौलाना आजाद स्वतंत्रता संग्राम के एख महत्वपूर्ण स्तंभ थे साथ ही वे एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने ट्वीट किया- वे हमेशा से हमें प्रेरित करते रहे हैं। मौलाना आज़ाद…

Read More

रसगुल्ले की ईजात पर ओडिशा के दावे के खिलाफ कोर्ट जाएगा बंगाल

बंगाल के विख्यात मिठाई निर्माता नवीन चंद्र दास ने वर्ष 1868 से पूर्व रसगुल्ले का आविष्कार किया था। कोलकाता। रसगुल्ले पर अपने हक को लेकर पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार के बीच पिछले कई वर्षो से विवाद चल रहा है। अब यह मामला कोर्ट पहुंचने की ओर है। क्योंकि दोनों ही राज्य रसगुल्ले की ईजाद पर अपना हक छोडऩे के पक्ष में नहीं है। पश्चिम बंगाल के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री अब्दुर्रज्जाक मोल्ला का कहना है कि वे ओडिशा को किसी हाल में रसगुल्ला ईजाद करने का हक नहीं लेने देंगे।…

Read More