पश्चिमी चंपारण। वैष्णववाद परंपरा के प्रमुख व्याख्याता श्रीरामानुजाचार्य की जयंती एवं चंपारण सत्याग्रह शताब्दी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वाल्मीकि नगर आने वाले हैं। आगामी 23 और 24 दिसंबर को भारत- नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मीकिनगर में वे दो दिन का प्रवास करेंगे। इसके साथ ही वाल्मीकि नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर गहन चर्चा होगी। वाल्मीकि विकास मंच के तत्वावधान में रामानुजाचार्य की जयंती पर व्याख्यान का आयोजन होगा। इसमें संघ के प्रमुख सहयोगी के साथ – साथ देश के…
Read MoreCategory: देश
शशिकला के सहयोगियों के ठिकानों पर तीसरे दिन भी जारी छापेमारी
चेन्नई । भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद अन्नाद्रमुक नेता शशिकला के रिश्तेदारों, व्यावसायिक साझीदारों और उनके भतीजे टीटीवी दिनाकरन के ठिकानों और जया टीवी पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन भी जारी है। शनिवार को आयकर विभाग के अधिकारी शशिकला और दिनाकरन से जुड़े 40 ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के हाथ इस छापेमारी में काफी कुछ हाथ लगा है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। छानबीन की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। आयकर अधिकारियों…
Read Moreदिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक ऑड-ईवन तीन शुरू होगा, लेकिन इस बार ये बाकी दो अभियानों से अलग होगा बाइकर्स और महिलाओं को भी छूट नहीं: एनजीटी ने शर्तों के साथ दी मंजूरी
दिल्ली । सोमवार से दिल्ली में ऑड-ईवन तीन शुरू होगा लेकिन इस बार ये बाकी दो अभियानों से अलग होगा. दिल्ली सरकार ने 13 नवंबर से 17 नवंबर तक आर्ड-ईवन अभियान शुरू करने फैसला लिया था लेकिन एनजीटी ने शनिवार को इस मामले में सुनवाई करते हुए सरकार के फैसले में कई बदलाव किए हैं. एनजीटी ने दिल्ली और केंद्र सरकार को आदेश देते हुए उस बड़े शहर का नाम बताने को कहा है, जहां पीएम 10 का लेवल 100 से कम है। एनजीटी ने कहा कि दिल्ली सरकार उसके सब्र…
Read Moreसिर्फ शाकाहारी और शराब न पीने वाले छात्रों को ही मिलेगा गोल्ड मेडल
योगा गुरु योग महर्षि रामचंद्र गोपाल शेलार उर्फ शेलार मामा के नाम पर इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत हुई थी। पुणे। पुणे यूनिवर्सिटी की ओर से किया गया एक फैसला आगे चलकर विवाद का विषय बन सकता है। यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल उन लोगों को देने की वकालत कर रही है जो शाकाहारी हैं और शराब नहीं पीते हैं। पुणे की सावित्रीबाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी (एसपीपीयू) की ओर से जारी आधिकारिक बयान को पढऩे के बाद तो कम से कम यही लगता है। यूनिवर्सिटी की ओर से साल 2006 से गोल्ड मेडल…
Read Moreराहुल गांधी ने गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर में टेका मत्था
गुजरात में दो चरणों में पहले चरण की वोटिंग 9 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण में 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। गांधीनगर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी रणनीति में काफी बदलाव किया है। सबसे बड़ा बदलाव राहुल गांधी की रणनीति में यह देखने को मिल रहा है कि अब वह चुनाव प्रचार के दौरान मंदिरों की चौखट पर भी मत्था टेक रहे हैं। राहुल गांधी आज से उत्तर गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस चुनावी दौरे की शुरुआत राहुल ने…
Read Moreहैदराबाद होगा भिखारी मुक्त शहर, कार्रवाई में जुटी पुलिस
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को शहर को भिखारियों से मुक्त करने का बीड़ा उठाया है। इस क्रम में वे सड़कों पर मौजूद भिखारियों को हटाने में जुट गए हैं। गोशामहल एसीपी नरेंद्र रेड्डी ने बताया, ‘पुलिस कमिश्नर एम महेंद्र रेड्डी के निर्देशानुसार शहर को भिखारी मुक्त बनाने के लिए, हमने अपने क्षेत्र में उन लोगों को पुनर्वास केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया है।’ आदेश प्राप्त होते ही नगर पुलिस ने भिखारियों को पकड़कर चंचलगुड़ा जेल परिसर में स्थापित पुनर्वास केंद्र (आनंद आश्रम) में भेज दिया है। पुलिस ने यह…
Read Moreपायलट ने ड्यूटी आवर पूरे होने पर उड़ान से किया इनकार
जयपुर। एयर इंडिया के एक पायलट ने कल रात ऐनवक्त पर विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। विमान के कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से और कुछ यात्रियों को आज दूसरे एयरलाइंस के विमान से दिल्ली भेजा गया। सांगानेर हवाई अड्डे के निर्देशक जी एस बल्हारा के अनुसार दिल्ली से जयपुर आने वाली एयर इंडिया का विमान किन्हीं कारणों से देर रात डेढ़ बजे जयपुर पहुंचा था। कुछ यात्री रुके होटल में उन्होंने बताया कि यही विमान उड़ान संख्या 9आई 644 तकरीबन चालीस यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने किया हिंदुओं को अल्पसंख्यक घोषित करने वाली याचिका पर विचार से इंकार
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आठ राज्यों मे हिन्दुओं को अल्पसंख्यक दर्जा माँगने वाली याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह नेशनल माइनॉरिटी कमीशन को ज्ञापन दे। आपको बता दें कि याचिकाकर्ता और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय कोर्ट से मांग की थी कि आठ राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं, ऐसे में इन राज्यों में हिंदुओं को अल्पसंख्यकों वाले अधिकार मिलने चाहिए। इन राज्यों में लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और पंजाब शामिल हैं। याचिकाकर्ता ने इस याचिका में…
Read Moreटीपू जयंती के विरोध में बस पर पथराव, बीजेपी सेलिब्रेशन के खिलाफ
बेंगलुरु। टीपू सुल्तान जयंती का विरोध कर रहे लोगों ने कर्नाटक के मदिकेरी में स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस पर पथराव कर दिया। उधर, पुलिस का दावा है कि राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को कर्नाटक में टीपू सुल्तान की जयंती मनाई जा रही है। बीजेपी और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर टी. सुनील कुमार ने बताया कि शांति बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। इसके लिए…
Read Moreप्रिंस चार्ल्स ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। कार्नवाल के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर बाउल्स ने गुरुवार को अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ब्रिटिश शाही दंपत्ति बुधवार को भारत पहुंचे। यह उनका नौवां भारत दौरा है। दस दिनों के लिए कार्नवाल के प्रिंस व डचेज ऑफ कार्नवाल चार देशों- सिंगापुर, मलेशिया, ब्रुनेई और भारत के दौरे पर हैं। उनके इस भारत दौरे का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच आपसी संबंध को मजबूत और बेहतर करना है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अप्रैल 2018 में ब्रिटेन…
Read More