शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ने के दिए संकेत, कहा- अपनी सीट नहीं छोड़ूंगा

शत्रुघ्न सिन्हा

नईदिल्ली : भाजपा के असंतुष्ट नेता व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को संकेत दिया कि वो अगला लोकसभा चुनाव किसी दूसरी पार्टी के टिकट पर लड़ सकते हैं. उनका कहना है कि जिस दिन से मोदी सरकार बनी है, तभी से उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं हो रहा है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वो पटना साहिब सीट से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां से वो इस समय सांसद हैं. उन्होंने कहा, मेरे पास दूसरी पार्टियों से प्रस्ताव हैं. मेरे लिए इस बात का कोई मतलब नहीं है कि…

Read More

एम्स में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद

नईदिल्ली : एम्स में इलाज के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए. राजधानी एक्सप्रेस से लालू यादव को दिल्ली लाया गया जहां उनकी बेटी मीसा भारती उनसे मिलने पहुंची. इस दौरान मीसा भारती ने केंद्र सरकार पर अरोप लगाया कि उनके पिता की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ी हुई है और उन्हें हवाई जहाज से लाने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार  से मांग की थी जिसे नहीं माना गया. लालू यादव की आने की खबर के बाद दिल्ली के रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की…

Read More

राहुल ने सरकार को घेरा, हर चीज में लीक है, चौकीदार वीक है

राहुल

नईदिल्ली : सीबीएसई पेपर लीक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करके डेटा लीक, आधार लीक, एसएससी लीक, इलेक्शन लीक और पेपर लीक मामले के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने ट्वीट किया- कितने लीक? डेटा लीक, आधार लीक, एसएससी एग्जाम लीक, सीबीएसई एग्जाम पेपर्स लीक. आगे वो लिखते हैं, हर चीज़ में लीक है चौकीदार वीक है. इसके पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के नमो ऐप से डेटा अमेरिकी कंपनी को दिए जाने को लेकर ट्वीट किया था और लिखा…

Read More

ढाई घंटे इंतजार कराने के बाद भी उद्धव ठाकरे से नहीं मिले सीएम फडणवीस

उद्धव ठाकरे

मुंबई :  महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन भले ही एक साथ मिलकर सरकार चला रहे हों, बावजूद इसके उनके बीच तल्खी भरे मामले अकसर सामने आ ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया। जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की योजना थी, उनकी ये मुलाकात पहले से तय थी। हालांकि करीब दो घंटे तक उद्धव ठाकरे ने इंतजार किया, लेकिन सीएम फडणवीस से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर शिवसेना ने नाराजगी जताई…

Read More

अब 30 जून तक करवा सकते हैं पैन-आधार कार्ड लिंक

नई दिल्ली। जिन लोगों ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है उनके लिए राहतभरी खबर है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने इन लोगों को राहत देते हुए लिंकिंग की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले ये अवधि 31 मार्च तक थी। आदेश में कहा गया है कि इंकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के संबंध पैन-आधार लिंकिंग की समयसीमा पर विचार किया गया था जिस कारण अवधि को बढ़ाया जा रहा है। हाल ही में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में सुप्रीम…

Read More

महात्मा गांधी की हत्या की नए सिरे से जांच संबंधी याचिका खारिज

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को महात्मा गांधी की हत्या की नए सिरे से जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे व न्यायमूर्ति एल.नागेश्वर राव की पीठ ने पंकज फडनिस की याचिका को खारिज कर दिया। फडनिस ने अपनी याचिका में नई सामग्री के आधार पर महात्मा गांधी की हत्या की दोबारा जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यह नई सामग्री पहले मौजूद नहीं थी।न्याय मित्र अमरिंदर शरण जिन्होंने फडनिस द्वारा पेश की गई सामग्री की जांच की थी, उन्होंने भी…

Read More

मार्च में ही पहाड़ों का पारा चढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गर्मी की दस्तक होने के बाद मौसम ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि शिमला जैसे ठंडे इलाके भी तपने लगे हैं। यहां भी पारा 25 डिग्री के पास पहुंचने लगा है. मार्च में ही गर्मी होने से लोग हैरान हैं।मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के मैदानी और मध्य हिमाचल में लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में लू की चेतावनी दी है।वहीं, हिमाचल प्रदेश में…

Read More

विधायकों का वेतन वृद्धि विधेयक पारित, अप्रैल से लागू

केरल। मंत्रियों, विधायकों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विपक्ष के नेता और मुख्य सचेतक के वेतन तथा भत्ते बढ़ाने संबंधी एक विधेयक केरल विधानसभा में पारित हो गया। इससे वेतन तथा भत्तों में करीब दोगुना बढोतरी होगी। यह विधेयक एक अप्रैल से प्रभावी होगा। इसके साथ ही मंत्रियों और अन्य के वेतन एवं भत्ते 55,000 से बढ़कर 90,500 रुपये हो जाएंगे और विधायकों के 39,500 से बढ़कर 70,000 रुपये हो जाएंगे। न्यायमूर्ति ( सेवानिवृत्त) जेएम जेम्स आयोग की सिफारिशों के तहत वेतन एवं भत्तों में बदलाव के लिए यह विधेयक लाया गया। इससे पहले वर्ष…

Read More

पीएम मोदी ने राज्यसभा से विदा हो रहे सदस्यों पर सदन को संबोधित किया

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बुधवार को राज्यसभा से विदा हो रहे सदस्यों पर सदन को संबोधित किया। पीएम ने जहां प्रोफ़ेसर कुरियन जैसे सदस्यों की विदाई के फेयरवेल संबोधन में जहां उनके कामों को याद किया वहीं उनपर तंज कसने का मौका भी नहीं चूके। पीएम ने कहा कि हम में से कुछ साथी अब इस अनुभव को लेकर समाजसेवा की अपनी भूमिका को और मजबूत करेंगे। पीएम मोदी ने सदन के गतिरोध पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत लोग होंगे जिनकी आखिरी सत्र में इच्छा रही होगी…

Read More

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में मंगलवार देर रात पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के खरी कर्मरा इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी और गोलीबारी की।अधिकारी के अनुसार,’पाकिस्तान ने मंगलवार रात 8.30 बजे गोलीबारी शुरू की जो लगभग आधे घंटे तक जारी रही। भारतीय सेना ने इसका दृढ़तापूर्वक जवाब दिया। सीमा पर 10 दिनों की शांति के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर…

Read More