29 से 31 की छुट्टी में भी खुलेंगे आयकर सेवा केंद्र

नई दिल्ली।आयकर दफ्तर और आयकर सेवा केंद्र 29 से 31 मार्च तक छुट्टियों के बावजूद इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए खुले रहेंगे। फाइनैंशल इयर 2016-17 और असेसमेंट इयर 2017-18 के रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है। आयकर रिटर्न फाइल करने वालों को आखिरी दिनों में दिक्कत न हो इसे देखते हुए आयकर सेवा केंद्र छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे।वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने और उससे जुड़े कामकाज को निपटाने के लिए देश भर के…

Read More

70 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, करीब 1 रुपए बढ़े डीजल के दाम

नई दिल्ली। रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होने वाले बदलाव से तो इनके दाम पर असर पड़ता है। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों से पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। अब आम आदमी के लिए बुरी खबर है। दरअसल, ब्रेंट क्रूड इस साल (साल 2018) में दूसरी बार 70 का आंकड़ा पार किया है।  इससे पहले ब्रेंट क्रूड 31 जनवरी को 70 डॉलर के पार निकला था और उस वक्त 70.97 के स्तर तक पहुंचा था। जानकारों का मानना है कि अगर क्रूड में…

Read More

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, 12 मई को मतदान 15 को आयेंगे परिणाम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मे कुल 224 सीटे है और सरकार बनाने के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है। वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 122 सीटें हैं जबकि बीजेपी के पास 43 और जेडीएस के पास 37 सीटें हैं।कर्नाटक असेंबली का कार्यकाल मई 2018 में समाप्त हो रहा है।  नयी दिल्ली। कर्नाटक चुनाव का ऐलान हो आज चुका। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने आज नईदिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया। कर्नाटक विधानसभा के चुनाव एक चरण में 12 मई को होंगे और मतगणना 15 मई को की जाएगी।…

Read More

शादी के खिलाफ खाप पंचायतों के फरमान गैरकानूनी: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। खाप पंचायतों को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक आदेश देते हुए कहा है कि शादी को लेकर खाप पंचायतों के फरमान गैरकानूनी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर दो बालिग अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं तो कोई भी इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है।सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि जब तक केंद्र सरकार इस मसले पर कानून नहीं ले आती, तब तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट में शक्ति वाहिनी नाम के…

Read More

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएंगे विपक्षी दल!

नई दिल्ली। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों ने देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ एक महाभियोग प्रस्ताव संसद में लाने की संभावना पर फिर चर्चा करनी शुरू कर दी है। तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और सीपीआईएम सहित इन विपक्षी दलों के नेताओं ने पिछले सप्ताह इस मामले पर चर्चा की थी। बातचीत में शामिल रहे नेताओं के मुताबिक, इन दलों का मानना है कि देश के चीफ जस्टिस वरीयता क्रम में उनके ठीक नीचे आने वाले सुप्रीम कोर्ट के चार सीनियर जजों की ओर से…

Read More

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा के लिए 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। कर्नाटक की 225 विधानसभा सीटों में से 224 के लिए चुनाव होने हैं जबकि एक सीट पर ऐंग्लो-इंडियन समुदाय से सदस्य मनोनीत किया जाता है। कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही पार्टियों के स्टार कैंपेनर इन दिनों जोर-शोर…

Read More

हत्या दोषी को उम्रकैद से कम सजा देना गैरकानूनी: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। निचली अदालत के एक जज ने हत्या के आरोपी को दोषी करार दिया लेकिन उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई, इस फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने आश्चर्य जताया और कहा कि हत्या मामले में दोषी पाए जाने पर या तो उम्रकैद की सजा हो सकती है या फिर फांसी। इसके अलावा और कोई सजा का प्रावधान नहीं है। हत्या मामले में उम्रकैद की सजा से कम सजा देना गैर कानूनी है और कानून के दायरे से बाहर है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 साल की सजा को उम्रकैद…

Read More

ममता करेंगी विपक्षी नेताओं से मुलाकात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी आज यहां विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति पर चर्चा करेंगी।तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार बनर्जी आज रात यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद यादव द्वारा आयोजित भोज में हिस्सा लेंगी। सुश्री बनर्जी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं लेकिन यह बैठक कमोबेश एक शिष्टाचार बैठक ही होगी। गौरतलब है कि सुश्री बनर्जी ने इसी महीने की शुरुआत में श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा आयोजित 19 विपक्षी…

Read More

1 जुलाई से आधार के लिए चेहरे की पहचान को लागू करने को तैयार यूआईडीएआई

यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने अपनी प्रेजेंटेशन सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक बेंच के सामने गुरुवार को शुरू की थी जिसे 27 मार्च को वह आगे बढ़ाएंगे।  नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के अलावा अब चेहरे की पहचान को भी 1 जुलाई, 2018 से शामिल करने को तैयार है। 12 अंकों वाला विशिष्ट पहचान पत्र जारी करने वाली एजेंसी यूआईडीएआई ने जनवरी में यह घोषणा की थी कि वह फेस ऑथेंटिकेशन फीचर को भी शामिल करेगी। इस…

Read More

अरुणाचल में विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार देगी नियमों में छूट?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षित क्षेत्रों में अनुमति पर ही प्रवेश के नियमों को बदलने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट में अरुणाचल प्रदेश पहला राज्य होगा जिसे इस छूट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सरकार सिक्किम और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में भी ऐसी ही छूट देने की योजना बना रही है। पर्यटन क्षेत्र में मंत्रीमंडल के स्तर पर होने वाली कोऑर्डिनेशन मीटिंग में सरकार ने बताया कि अब अरुणाचल प्रदेश के सुरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्रों में घूमने…

Read More