इसरो जासूसी केस में फंसाए गए वैज्ञानिक के चंद्रशेखर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ठीक पहले कोमा में, निधन

बेंगलुरु। इसरो जासूसी मामले में पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के साथ ही के चंद्रशेखर का नाम भी आया था। जब सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नंबी को 50 लाख मुआवजे का ऐलान किया चंद्रशेखर तब तक कोमा में जा चुके थे। नंबी, चंद्रशेखर और चार दूसरे लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने 1998 के इस केस में निर्दोष करार दिया था। चंद्रशेखर 20 साल तक इस फैसले का इंतजार करते रहे लेकिन रविवार रात उनका निधन हो गया। इसरो जासूसी मामले में पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के साथ ही के चंद्रशेखर का…

Read More

स्वास्थ्य मंत्रालय का चार्टर: परिजनों के पेमेंट न कर पाने भी शव देने से इनकार नहीं कर सकेंगे अस्पताल

नई दिल्ली। यदि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मरीजों के अधिकारों के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट चार्टर को मंजूरी मिलती है तो यह बड़ी राहत का सबब हो सकता है। इससे मरीजों को किसी भी रजिस्टर्ड फार्मेसी से दवा खरीदने और किसी भी मान्यता प्राप्त लैब से टेस्ट कराने की छूट मिल सकेगी। उन्हें कोई भी अस्पताल अपनी ही दवा खरीदने या लैब का इस्तेमाल करने के लिए बाध्य नहीं कर सकेगा। मरीजों के चार्टर में इसके अलावा 17 अन्य अधिकारों को भी शामिल किया गया है। इस चार्टर…

Read More

गोवा में सरकार बनाने के कांग्रेस के दावे से बीजेपी हुई सतर्क

नई दिल्ली। गोवा में कांग्रेस के सरकार बनाने के दावे के बाद बीजेपी सतर्क हो गई है। उसे आशंका है कि कांग्रेस कर्नाटक वाला दांव गोवा में अगर खेलती है तो दिक्कत हो सकती है। महत्वपूर्ण है कि गोवा में सीएम मनोहर पर्रिकर की जगह किसी और नेता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला भी बीजेपी के लिए आसान नहीं है। ऐसे में फिलहाल बीजेपी इस कोशिश में है कि भले ही पर्रिकर अस्पताल में हों लेकिन मुख्यमंत्री बदलने के लिए जल्दबाजी न की जाए और अगर बदलना भी हो तो…

Read More

रोहतक में बच्ची से 4 लोगों ने किया गैंगरेप, हरियाणा में नहीं थम रही दरिंदगी

रोहतक। हरियाणा में चर्चित रेवाड़ी कांड के बाद भी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी के मामले थम नहीं रहे हैं। रोहतक में चार साल की बच्ची से 4 लोगों ने दरिंदगी की तो जींद में एक महिला सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रोहतक में एक अन्य घटना में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। रेप के इन ताजा मामलों ने सरकार के कानून-व्यवस्था के दावों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रोहतक के चिड़ी गांव में 10 साल…

Read More

ख़तरनाक परिस्थितियों में रोबोट बुझाएगा आग

मुंबई। बीएमसी के अग्निशमन दल के कर्मचारियों का काम दिनोंदिन बहुत ही कठिन और जोखिम भरा होते जा रहा है।  कई बार भीषण आग की घटनाओं में जान-माल आदि की रक्षा के लिए अग्निशमन दल के जवानों को अपनी जान खतरे में डालना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर रिमोट कंट्रोल की सहायता से फायर रोबोट का उपयोग करने का निर्णय बीएमसी ने लिया है। मुंबई शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है। उसके हिसाब से शहर में इमारतें भी बढ़ी हैं।…

Read More

एमपी में बदलाव का करंट है: राहुल गांधी

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक भव्य रैली का आयोजन किया। इस रैली के पोस्टरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि इसमें राहुल गांधी को शिवभक्त बताया गया था। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें इस बार प्रदेश की जनता का मूड देखकर लग रहा है कि एमपी में बदलाव का करंट है और वो भी 440 वोल्ट वाला।राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद…

Read More

इसरो ने उपग्रहों को अलग-अलग कक्षा में स्थापित कर बनाया रिकार्ड

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने एक अभियान में कई उपग्रहों को अलग-अलग कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित करने का रिकार्ड बनाया लिया है। इसरो नेे अब तक 28 देशों के कुल 239 उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित किया है जिसमें एक अभियान में 100 से अधिक उपग्रहों के प्रक्षेपण का विश्व रिकार्ड भी शामिल है। इसरो ने एक बार फिर अपनी तकनीकी क्षमता को साबित करते हुए रविवार रात अपने वाणिज्यिक मिशन के तहत ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी 42 के जरिये ब्रिटेन के दो उपग्रहों का…

Read More

संघ प्रमुख भागवत बोले-स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस का योगदान भी अहम था

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय व्याख्यानमाला सोमवार से दिल्ली में शुरू हो गई। पहले दिन इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता, अभिनेता और कला जगत की ढेर सारी हस्तियां शामिल हुई। पहले दिन सरसंघचालक का भाषण आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। कांग्रेस के रूप में एक बड़ा आंदोलन सारे देश में खड़ा हुआ स्वंयसेवक संघ के इस की तीन दिवसीय व्याख्यानमाला के केंद्र में हिंदुत्व होगा। वैसे कई विपक्षी नेताओं…

Read More

सुरक्षित नहीं हैं दिल्ली-मुंबई के 30 फीसदी राष्ट्रीय राजमार्ग

सड़क हादसे में होने वाली कुल मौतों में से करीब 36 फीसदी राष्ट्रीय राजमार्गों पर होती हैं। 2017 में करीब 52,000 लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में अपनी जानें गंवाईं जबकि करीब 40,000 लोगों की मौत स्टेट हाइवेज पर हुई। नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली या मुंबई के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करते हैं तो सावधान हो जाएं। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिल्ली-मुंबई के करीब 30 फीसदी राष्ट्रीय राजमार्ग कार, बस और ट्रक के लिए सुरक्षित नहीं हैं। यह स्टडी वर्ल्ड बैंक…

Read More

68 के हुए पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।पीएमओ के अनुसार मोदी बाद में, डीजल लोकोमोटिव वर्क्स (डीएलडब्ल्यू) परिसर में काशी विद्यापीठ के छात्रों से बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया है, पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें…

Read More