गोल्ड को लेकर सरकार कोई छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं

मुंबई। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सरकार करेंट अकाउंट डेफिसिट को घटाने के लिए गोल्ड को लेकर किसी तरह की कोई छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं है। सरकार का इरादा न तो जूलरी की डिमांड को कम करने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का है और न ही सरकार गोल्ड में फिजिकल निवेश को कम करने के लिए कोई योजना लाने वाली है। हां, सरकार का इरादा भविष्य में फिजिकल गोल्ड में निवेश की डिमांड को गोल्ड बॉन्ड (पेपर गोल्ड) की तरफ शिफ्ट करने की जरूर है।ऐसी खबरें…

Read More

आम जनता को राहत नहीं, पेट्रोल मुंबई में 90 रुपये, चेन्नई में 85 से ऊपर

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और पेट्रोल की कीमत मुंबई में 90 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई, जबकि चेन्नई में 85 रुपये और कोलकाता में 84 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई। इंडियन ऑयल कॉर्प. की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में पेट्रोल 89.54 रुपये की सर्वाधिक ऊंची कीमत पर बेची गई, जोकि पिछले सर्वकालिक ऊंचाई से 10 पैसे अधिक है। दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत अभूतपूर्व उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है,…

Read More

तीन तलाक अध्यादेश को मोदी सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल के संसद में अटकने पर इसे लागू कराने के लिए अध्यादेश का रास्ता अपनाया है। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी दी गई। यह अध्यादेश 6 महीने तक लागू रहेगा। तब तक सरकार को इसे पारित कराना होगा यानी सरकार के पास शीत सत्र में ही इस बिल को पास कराना होगा।लोकसभा से पारित होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था। कांग्रेस ने संसद में कहा था कि इस बिल के कुछ प्रावधानों…

Read More

हर 2 मिनट में 3 नवजात शिशुओं की भारत में मौत: यूएन रिपोर्ट

नई दिल्ली। नवजात शिशुओं की मौत को लेकर यूएन की एक रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, हर 2 मिनट में भारत में तीन नवजात शिशुओं की मौत हो जाती है। मौत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं होने, सफाई, उचित पोषण या बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में भारत में करीब 8,02,000 नवजात शिशुओं की मौत हुई। भले ही यह आंकड़ा पांच सालों में सबसे कम है लेकिन दुनिया में यह सबसे अधिक है।वैसे डब्ल्यूएचओ में स्वास्थ्य प्रमुख डॉ.गगन गुप्ता ने…

Read More

व्यंग्य की कमी के चलते देश में बढ़ रही है असहिष्णुता: बॉम्बे हाईकोर्ट की राय

औरंगाबाद। बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि देश में ह्यूमर यानी हास्य-व्यंग्य की कमी के चलते सहिष्णुता का स्तर तेजी से नीचे गिरा है। नांदेड़ पुलिस की ओर से धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ 5 युवकों की याचिका पर सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी की।जस्टिस टी.वी. नालावाड़े औक जस्टिस विभा कांकनवाड़ी ने कहा, कुछ ऐसे लोग हैं, जो राजनीतिक लाभ उठाने के लिए ऐसे मुद्दों को हवा देते हैं ताकि…

Read More

ईस्टर्न कमांड के मुखिया बने लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवाणे, आर्मी चीफ की रेस में आए

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल पूरा होने में अभी एक साल का वक्त और बचा है। इस बीच उनके उत्तराधिकारी के लिए म्यूजिकल चेयर गेम शुरू हो चुका है। अब तक ट्रेनिंग कमांड में भेजकर किनारे लगाए गए अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवाणे को ऑपरेशन के लिहाज से महत्वपूर्ण ईस्टर्न कमांड की जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके साथ ही वह अगले साल आर्मी चीफ की दावेदारी में आ गए हैं।पिछले साल दिसंबर में सेना की ट्रेनिंग कमांड के मुखिया के तौर पर नरवाणे को जिम्मेदारी…

Read More

होटेल कांड में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई, मेजर गोगोई का ट्रांसफर

श्रीनगर। सेना ने मेजर लितुल गोगोई को उनकी इकाई से हटाकर स्थानीय फॉर्मेशन मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सेना के कोर्ट ऑफ इन्चयरी (सीओआई) द्वारा श्रीनगर में होटेल में एक स्थानीय महिला के साथ जाने में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।’ह्यूमन शील्ड’ मामले से सुर्खियों में आए मेजर गोगोई होटेल कांड के बाद विवादों में रहे। सेना की तरफ से पिछले महीने गठित सीओआई ने 53 राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारी गोगोई को दो मामलों में दोषी पाया। पहला…

Read More

कांग्रेस का दावा: सरकार बनाने के लिए हमारे पास बहुमत से ज्यादा संख्या

पणजी। गोवा में कमजोर पड़ती बीजेपी पर विपक्षी कांग्रेस नजर बनाए हुए है। कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार बनाने का दावा किया कि उसे 21 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है और 40 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए वह मजबूत स्थिति में है। उनका कहना है कि कांग्रेस 16 विधायकों के साथ तटवर्ती राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। गौरतलब है कि वह प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पहले ही पेश कर चुकी है।विपक्षी दल ने यह दावा ऐसे वक्त में किया है, जब मुख्यमंत्री…

Read More

काशी में अब दिख रहा है विकास: पीएम मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को अपने जन्मदिन पर काशी को रिटर्न गिफ्ट दिया। पीएम ने यहां 500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने मुझे पीएम बनाया है लेकिन बतौर सांसद अपने काम की रिपोर्ट देना मेरा दायित्व है। आज जो मैंने बताया है कि वो मेरे काम की छोटी झलक…

Read More

फैमिली को छोड़ उड़ा विमान, इंडिगो को देने होंगे 61,000 रुपये

नई दिल्ली। एयरपोर्ट पर यात्रियों को छोड़कर फ्लाइट रवाना करने के मामले में इंडिगो एयरलाइंस को 61,000 रुपये चुकाने का आदेश दिया गया है। कोलकाता से अगरतला जाने वाली फैमिली एयरपोर्ट पर ही बोर्डिंग के इंतजार में थी, लेकिन उन्हें कोई सूचना दिए बिना ही फ्लाइट ने उड़ान भर ली। अब राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने फैमिली की ओर से ली गई 41,000 रुपये की टिकटों के अलावा एयरलाइन से 20,000 रुपये अतिरिक्त देने को कहा है।एयरलाइन की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए आयोग के…

Read More