राफेल मामला: पूर्व मंत्रियों ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका

नई दिल्ली। राफेल केस में सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पूर्व मंत्रियों यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी ने वकील प्रशांत भूषण के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट से राफेल केस पर अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 14 दिसंबर को अपने फैसले में साफ कहा था कि राफेल डील में उसे कोई अनियमितता नजर नहीं आई है।इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को देश की…

Read More

मेघालय खनिक मामला: सुप्रीम कोर्ट में होगी निकालने की उचित व्यवस्था पर सुनवाई

नई दिल्ली। मेघालय में फंसे 13 खनिकों का कोई सुराग न मिलने के बाद अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। मिली जानकारी के अनुसार खनिकों का लगभग 20 दिन बाद तक कोई पता नहीं लग सका है, इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन किया गया है। अब गुरुवार को दो जजों की बेंच इसकी सुनवाई करेगी। इन जजों में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल शामिल होंगे।उल्लेखनीय है कि एक वकील ने इस केस को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन कर खनिकों…

Read More

इजराइल से आई झूठ पकडऩे की मशीन

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अब जुर्म करके भाग जाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी हो गई है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने इजराइल से एक ऐसी मशीन मंगाई है जो आवाज की रिकॉर्डिंग मात्र की जांच कर झूठ पकड़ लेगी. इस मशीन को रोहिणी की फॉरेंसिक लैब में रखा गया है. यह अत्याधुनिक मशीन है.इस नई मशीन को लाई डिटेक्टर टेस्ट के मुकाबले ज्यादा कारगर और सटीक बताया जा रहा है. इस मशीन से टेस्ट के दौरान आरोपी के शरीर पर उपकरण नहीं लगाए जाएंगे. बल्कि जैसे ही…

Read More

यौन शोषण के खिलाफ उठाने होंगे सख्त कदम

एक अनुमान है कि हर 4 में से एक लड़की और 6 में से एक लड़का 18 वर्ष का होने से पहले यौन हिंसा का शिकार होता है। बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले 90 फीसदी लोग परिवार के या फिर जानकार होते हैं। बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को पॉक्सो कानून 2012 (प्रटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेन्सेज एक्ट) में संशोधन को मंजूरी दे दी है। पॉक्सो संशोधन विधेयक इसी सत्र में संसद में पेश हो सकता है। इसमें बच्चों के आक्रामक…

Read More

आंध्र प्रदेश में देश का बना 25वां हाईकोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आदेश के बाद आंध्र प्रदेश को देश का 25वां नया हाईकोर्ट मिल गया है। यह कोर्ट आज से अपना काम काज प्रारंभ कर देगा। दो जून 2014 को राज्य के बंटवारे के बाद से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का हैदराबाद में साझा हाईकोर्ट था। आंध्र प्रदेश को आखिरकार अपना अलग हाईकोर्ट मिल गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए, हाईकोर्ट एक जनवरी 2019 से अमरावती से कामकाज शुरू कर देगा। अमरावती राज्य की नई राजधानी है। दो जून 2014…

Read More

संसार भर में मना नए साल का जश्न

नए साल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। संसार भर में लोग जोर-शोर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। कुछ जगहों पर जमकर आतिशबाजी हो रही है तो कहीं पर लोग नाच गाकर नए साल का जश्न मना रहे हैं। विश्व भर के सभी शहरों से जहां जश्न की जबरदस्त तस्वीरें आ रही हैं, वहीं भारत में भी कई शहरों में लोग सड़कों पर नया साल का जश्न मना रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने में सेना के जवान भी पीछे नहीं हैं।नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड…

Read More

मशहूर अभिनेता कादर खान का निधन, कनाडा में ही होगा अंतिम संस्कार

आज बॉलीवुड सदमें में है और इंडस्ट्री ही नहीं आम लोग भी अपने इस चहेते एक्टर को पूरे मन से याद कर रहा है।साल 2019 की पहली सुबह के साथ ही यह खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कादर खान का कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कादर खान के निधन की पुष्टि उनके बेटे सरफराज ने की है। कादर खान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्में की हैं और लिखी भी हैं।विलेन से लेकर चरित्र अभिनेता और हास्य…

Read More

सज्जन कुमार ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजे गए तिहाड़

नई दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए पूर्व सांसद तथा कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया है। सज्जन कुमार के वकील के अनुसार कोर्ट ने उन्हें दिल्ली की मंडोली जेल भेजा है। इसके लिए अलग कार की व्यवस्था भी की गई है। आज ही इस मामले के दो और दोषियों पूर्व विधायक महेंद्र यादव और किशन खोखर ने कड़कड़डूमा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सज्जन कुमार को हाईकोर्ट ने…

Read More

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों के गिरावट का सिलसिला जारी

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के परिणामस्वरूप घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों के गिरावट का सिलसिला जारी है।देश के चार बड़े महानगरों में सोमवार को पेट्रोल की कीमत लगातार पांचवें दिन घटती हुई एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। डीजल नौ माह से अधिक के न्यूनतम स्तर पर आ गया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 20 पैसे घटकर 2018 के निचले स्तर 68.84 रुपये प्रति लीटर रह गया। डीजल 23 पैसे की कमी से 62.86 रुपये प्रति लीटर रह गया।…

Read More

एक जनवरी को रहेगा राज्यसभा में अवकाश

नयी दिल्ली। नए वर्ष के मौके पर राज्यसभा में एक जनवरी को अवकाश रहेगा और इसकी घोषणा सोमवार को सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर की गयी। उपसभापति हरिवंश ने सदन में सदस्यों की सहमति से एक जनवरी को अवकाश की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सदस्यों से शीतकालीन सत्र के महज पांच कार्यदिवस शेष रहने का हवाला देते हुये सोमवार को सदन की बैठक सुचारु रूप से चलने देने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन सत्र आठ जनवरी तक निर्धारित है। इस सत्र में विभिन्न मुद्दों…

Read More