मशहूर अभिनेता कादर खान का निधन, कनाडा में ही होगा अंतिम संस्कार

आज बॉलीवुड सदमें में है और इंडस्ट्री ही नहीं आम लोग भी अपने इस चहेते एक्टर को पूरे मन से याद कर रहा है।साल 2019 की पहली सुबह के साथ ही यह खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कादर खान का कनाडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कादर खान के निधन की पुष्टि उनके बेटे सरफराज ने की है। कादर खान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्में की हैं और लिखी भी हैं।विलेन से लेकर चरित्र अभिनेता और हास्य अभिनेता तक उन्होंने अपने अभिनय के हर रंग बड़े पर्दे पर जीवंत किये। कादर खान का जन्म 22 अक्तूबर 1935 को अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग में भी डिप्लोमा कर रखा है, फिल्म जगत में आने से पहले पहले वह एक कॉलेज में लेक्चरर थे। अभिनय के अलावा उन्होंने 250 फ़िल्मों में संवाद भी लिखे। अमर अकबर एंथनी और ज़ंजीर जैसी फिल्मों के डायलॉग्स आज तक कोई नहीं भूल सकता।कादर खान ने अपना करियर, राजेश खन्ना की फिल्म दाग के साथ शुरू किया था। इसके साथ वो 300 से ऊपर बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा थे।कॉमेडी ही नहीं कादर खान का निगेटिव रोल लोगों को बखूबी पसंद आया। इस तरह कादर खान ने बॉलीवुड की फिल्मों में छोटे-बड़े रोल निभाकर दर्शकों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। कादर खान ने अपने फिल्मी करियर में अब तक करीबन 300 फिल्मों में अभिनय किया हैं। इसके अलावा वह 1000 हिंदी और उर्दू फिल्मों का संवाद लेखक भी रह चुके हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा फिल्में एक्टर गोविंदा निर्देशक डेविड धवन के साथ की थी।

Share and Enjoy !

Shares

Related posts