लखनऊ। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने साफ किया कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 समय से ही होंगे। लखनऊ में उन्होंने तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के तमात अधिकारियों के साथ बैठक की।तीन दिनी लखनऊ दौरे के अंतिम दिन आज उन्होंने योजना भवन में मीडिया से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से खारिज…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
उ.प्र. के राज्यपाल की सुरक्षा में 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी और 168 पुलिसकर्मी तैनात : आरटीआई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की सुरक्षा के लिए 168 पुलिसकर्मी और 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी की तैनाती है। इसके अलावा राज भवन में कुल 86 कर्मी काम करते हैं। यह जानकारी आरटीआई के तहत राज भवन, उत्तर प्रदेश के मुख्य सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) ज़फर अब्बास नकवी द्वारा दी गयी है।एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर ने आईपीएन को बताया कि नकवी द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार 2 कंपनी 01 प्लाटून पीएसी तथा 168 पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की सुरक्षा करते हैं। बताया कि पीएसी द्वारा राज भवन में…
Read Moreमोदी ने रविदास मंदिर में टेका मत्था, किया पर्यटन योजना का शिलान्यास
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु संत रविदास जी की 642वीं जयंती पर मंगलवार को यहां सीर गोवर्धन गांव स्थित उनकी जन्म स्थली पर मंदिर में मत्था टेका और करोड़ों रुपये लागत की पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास किया।मोदी ने जयंती समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में आये संतों का अशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। गुरु रविदास जन्म स्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग आयोजित इस समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष डॉ महेंद्र…
Read Moreचिकित्सकों ने किया देवताओं के वैद्य सर्वदेव धन्वंतरि देवता के मंदिर का निर्माण, डॉ रमा श्रीवास्तव एवं डॉ मनोज कुमार की पहल
सत्येंद्र कुमार सिंह & डॉ प्रांजल अग्रवाल लखनऊ। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन्वंतरि, भगवान विष्णु के अवतार समझे जाते हैं। इनका पृथ्वी लोक में अवतरण समुद्र मंथन के समय शरद त्रयोदशी को हुआ था। इसीलिये दीपावली के दो दिन पूर्व धनतेरस को भगवान धन्वंतरी का जन्म धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन इन्होंने आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था। भगवान धन्वंतरि की चार भुजायें है। उपर की दोंनों भुजाओं में शंख और चक्र धारण किये हुये हैं जबकि दो अन्य भुजाओं मे से एक में जलूका और औषध तथा…
Read Moreशराब का जहर
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एक सीमावर्ती गांव में किसी की मृत्यु पर तेरहवीं की रस्म के लिए इकट्ठा हुए आसपास के चार-पांच गांवों के लोग एक साथ जहरीली शराब के शिकार हो गए। संयोग यह कि ऐसी ही घटना ठीक उसी दिन उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा के पास पडऩे वाले कस्बे कुशीनगर में भी दोहराई गई। अगले दिन हरिद्वार, सहारनपुर, कुशीनगर और मेरठ के अस्पतालों में एक के बाद एक होने वाली मौतों का जो सिलसिला शुरू हुआ, उससे मृतकों की संख्या 87 के पार चली गई, और…
Read Moreएसजीपीजीआई आरडीए द्वारा आन्दोलन की चेतावनी
लखनऊ। एसजीपीजीआई आरडीए द्वारा आन्दोलन की चेतावनी के बाद संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राकेश कपूर ने बताया कि उनकी मॉगों को लेकर अस्पताल प्रशासन पूरी तरह प्रयास कर रहा हैं।हालाकिं एसजीपीजीआई आरडीए गुरुवार से अपने मांगों के लिए असहयोग आंदोलन करने की सूचना दी है।साथ ही संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राकेश कपूर ने कहा कि अस्वस्थ मरीजों के हित के नाते वे अपने आंदोलन को स्थगित रखें। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राकेश कपूर ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों से तथा रेसिडेंट डॉक्टरों के अभिभावकों से भी अपील है कि…
Read Moreआर. एल. बी. मेमोरियल स्कूल लखनऊ में सीबीएसई रीजन दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ भव्य आयोजन
लखनऊ। सीबीएसई रीजन दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का समापन आज आर. एल. बी. मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 इंदिरा नगर, लखनऊ के अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सभागार में हुआ।मुख्य अतिथि एस. एन. सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रदर्शनी में शामिल बच्चों को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा देकर पुरस्कृत किया।इलाहाबाद रीजन के 50 विद्यालय ने लगभग 75 प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। इनमे से 21 प्रोजेक्ट्स आगामी 8 व 9 फरवरी को नोएडा में होने वाले नेशनल लेवल के लिए चुने गए।विद्यालय के संस्थापक प्रबन्धक जयपाल सिंह ने समापन अवसर…
Read Moreउप्र में एक हजार के पार पहुंची स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में अब तक कुल 1015 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। वहीं राजधानी लखनऊ में छह नये मरीजों समेत स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 21 पहुंच गयी है। लखनऊ में दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि अन्य मरीजों का इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। वहीं सबसे ज्यादा 44 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि गाजियाबाद जनपद में हुई है। स्वाइन फ्लू के मरीजों की बढ़ी संख्या…
Read Moreयूपी बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी से 2 मार्च तक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे परीक्षा की सीधे निगरानी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने सोमवार को यहां बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 7 फरवरी से 2 मार्च 2019 तक होगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा हाईस्कूल का मात्र 14 कार्यदिवस एवं इंटरमीडिएट का मात्र 16 कार्यदिवस में संपन्न होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 30 अप्रैल तक परीक्षाफल भी आ जाएगा।सूबे के उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने विधानभवन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा बोर्ड है, जिसमें नकल…
Read More‘निर्वाण’ के 29 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मानसिक रोग अस्पताल के नवनिर्मित परिसर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित
लखनऊ: दिनांक 24.01.2019 को कल्याणपुर, रिंग रोड, लखनऊ स्तिथ निर्वाण मानसिक रोग अस्पताल के नवनिर्मित परिसर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया | दिनांक 24 जनवरी 2019 को ‘निर्वाण’ के 29 वर्ष पूरे हुए, और इस स्थापना दिवस को मनाने के लिए निर्वाण द्वारा मल्हौर स्तिथ एमिटी विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘ नि: शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर’ का आयोजन किया गया | शिविर का उद्घाटन लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया | विशिष्ठ अतिथि मिरेकल ड्रग्स…
Read More