योगी 25 को मोदी की काशी को देंगे करोड़ों की सौगात

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह यहां नगर निगम की 108 सड़कों व गलियों के निर्माण साथ ही करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा ऋण मोचन योजना के तहत 100 किसानों को सम्मानित भी करेंगे। यही नहीं सीएम नगरीय क्षेत्र के 111 स्कूलों में नाल्को के सहयोग के मूलभूत सुविधाओं का विकास कार्य का शुभारम्भ भी करेंगे। योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में…

Read More

ट्रेनों की नई समय सारिणी एक नवम्बर से होगी लागू

गोरखपुर। पूर्वाचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एक नवंबर से ट्रेनों की नई समय-सारिणी लागू हो जाएगी। इसके साथ ही पैसेंजर ट्रेनों की राह भी आसान हो जाएगी। गोरखपुर से नरकटियागंज और सिवान रूट पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव में दो से तीन मिनट की कटौती की जा रही है। समय में कटौती होने से गाड़ियां जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी। यही नहीं कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। समय-सारिणी लगभग तैयार हो चुकी है। जोनल स्तर पर उसे लागू करने की…

Read More

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर युद्ध जैसा नजारा देखने उमड़े हजारों लोग

लखनऊ  । प्रदेश की राजधानी को कानपुर से जोडऩे वाले जिले उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आज युद्ध जैसा नजारा था। वायुसेना के एक दर्जन से अधिक फाइटर प्लेन के साथ ही चार मालवाहक विमान की हैरत में डालने वाली लैंडिग तथा टेक-ऑफ  देखने वहां उमड़े हजारों लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में आज लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना से फाइटर प्लेन गरज रहे थे। मात्र 15 से 20 सेकेंड में यह विमान लखनऊ-आगरा एक्सप्रसवे पर उतरे। नजारा देखने वाला था और इसके प्रत्ययदर्शी…

Read More

भाजपा से और क्या उम्मीद की जा सकती है : अखिलेश

लखनऊ  । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि भाजपा से और क्या उम्मीद की जा सकती है। दरअसल अखिलेश सपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ‘‘आज देश पर हुकूमत करने वाले पीएम मोदी और प्रदेश में हुकूमत करने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ सिर्फ एक हिन्दू धर्म से जुडे़ धार्मिक स्थानों पर जाकर एक धर्म का प्रचार कर रहे हैं, जबकि भारत देश में सभी धर्म के लोगों का निवास है’’ के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने…

Read More

दुःखी और जरूरतमंदों के साथ मनायें दीपावली : राज्यपाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, राम नाईक ने आलोक पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशी का संचार करे। उन्होंने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दुःखी तथा जरूरतमंद हों।…

Read More

हिंदुस्तानियों के खून पसीने से बना है ताजमहल: योगी

कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल पर अपनी ही पार्टी के विधायक संगीत सोम के बयान से सहमत नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर में संगीत सोम के बयान को एक सिरे से खारिज कर दिया है।  ताजमहल पर विवाद में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कूद पड़े। कुशीनगर में उन्होंने कहा कि ताजमहल पर संगीत सोम के बयान पर वह सहमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ताजमहल पर अपना दृष्टिकोण रखा। कुशीनगर में उन्होंने मीडिया से कहा कि ताजमहल तो हिन्दुस्तानियों के खून-पसीने…

Read More

बेटियों के कन्यादान कराने का योगी सरकार का फैसला अभूतपूर्व : भाजपा

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह कराने की योगी सरकार की योजना को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया है। भाजपा का कहना है कि जरूरतमंद ऐसे परिवारों के लिए ये योजना बेहद कारगर साबित होगी जो पैसे की कमी के चलते बेटियों की शादी नहीं कर पाते थे या फिर शादियों के लिए कर्ज लेते थे।  भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि कई बार ये देखने में आता था कि आर्थिक तंगी के चलते…

Read More

समर्थ सशक्त भारत के लिए समर्थ सशक्त यूपी जरूरी : योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गोरखपुर में बन रहे नए फर्टिलाइजर कारखाने में गैस प्राप्ति केन्द्र के भूमि पूजन के मौके पर कहा कि किसी भी सभ्यता के चिरंजीवी रहने के लिए विकास बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया के तहत ही यहां पर पुराने कारखाने के स्थान पर नया कारखाना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कारखाना आधुनिक तकनीक के प्रयोग के लिए जाना जाएगा तथा इसके निर्माण में सबसे कम समय भी लगेगा। इस कारखाने की तकनीक न…

Read More

लेखाकार देश की तिजोरी के रखवाले : राम नाईक

लखनऊ । लेखाधिकारी एवं लेखाकार सरकार की रीढ़ की हड्डी जैसे हैं। यह बात आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उत्तर प्रदेश प्रभागीय लेखा/लेखाकार संघ के 26वें द्विवार्षिक अधिवेशन में व्यक्त किए। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी ढांचे में लेखाधिकारी एवं लेखाकारों की मुख्य भूमिका होती है, वे देश की तिजोरी के रखवाले हैं। इस भूमिका में यह उनका दायित्व है कि उचित वित्तीय प्रबंध हो। उन्होंने कहा कि आर्थिक नियोजन में लेखा संवर्ग का महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने कहा कि लेखाधिकारी एवं लेखाकार अपने दायित्व का…

Read More

माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में जल्द लगें सीसीटीवी कैमरे : मुख्य सचिव

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर दिसंबर तक हर हाल में सीसीटीवी कैमरे लग जाने चाहिए और जिन परीक्षा केंद्रों में कैमरे नही होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। मुख्य सचिव ने शनिवार को शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में ’एक्शन प्लान फॉर यूपी’ के अंतर्गत शिक्षा समूह की ओर से दिए गए…

Read More