मुख्यमंत्री योगी 19 को राजधानी लखनऊ में करेंगे चुनावी जनसभाएं

योगी आदित्यनाथ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवम्बर को राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में पश्चिम व कैण्ट विधानसभा क्षेत्रां में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान योगी जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं लखनऊ नगर निगम चुनाव के प्रभारी अशोक कटारिया ने आईपीएन को बताया कि स्वच्छ लखनऊ, सुन्दर लखनऊ व विकसित लखनऊ के निर्माण के लिए भाजपा प्रत्याशियों…

Read More

राम जन्मभूमि परिसर में घुस रहे 8 संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राम जन्मभूमि

अयोध्या । यूपी के अयोध्या स्थित शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आठ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से कई आईडी मिली हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन लोगों से पूछताछ कर रही हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। शुक्रवार रात सरयू पुल की तरफ से ये संदिग्ध सब्जी मंडी होते हुए कटरा पुलिस चौकी, फिर राम जन्मभूमि परिसर की तरफ बढ़े। तभी पुलिस ने उन्हें रोका। नाम…

Read More

प्रतिष्ठा फिल्म्स एवं मीडिया’ का औपचारिक शुभारम्भ

लखनऊ: आज का दिवस लखनऊ वासियों के लिए एक नया सौगात ले कर आया जब ‘प्रतिष्ठा फिल्म्स एवं मीडिया’ का औपचारिक शुभारम्भ पारंपरिक पूजन एवं हवन से हुआ| इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य किताबों का प्रकाशन एवं वितरण तो है ही साथ ही साथ ऑडियो एवं विडियो प्रोडक्शन भी है| इस कंपनी को अस्तित्व में लाने का मुख्य श्रेय अमरेश कुमार सिंह को जाता है जो एक इंजिनियर थे और जिन्होंने साहित्य तथा इसके प्रचार-प्रसार हेतु अपनी अच्छी-खासी नौकरी को भी छोड़ दिया| संस्थापक-निदेशक प्रो. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया…

Read More

राजपूतों का ऐलान, रिलीज नहीं होने दी जाएगी पद्मावती

भंसाली की फितरत देश के इतिहास से खिलवाड़ करना : कर्णी सेना लखनऊ। फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावति को लेकर शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपूत कर्णी सेना के साथ तमाम सामाजिक संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि किसी भी हालत में पद्मावती को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। गुरूवार को लखनऊ के एक होटल में आयोजित राजपूताना शौर्य फाउंडेशन की प्रेस वार्ता में कर्णी सेना के प्रधान संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने पद्मावती का विरोध किया और कहा कि ये…

Read More

पासी समाज का इतिहास वीरता और संघर्ष से भरा है

नींवा में मना वीरांगना ऊदा देवी का 160वाॅ बलिदान दिवस इलाहाबाद। वीरांगना ऊदा देवी पासी की 160वीं शहादत दिवस पर उमरपुर नीवां में एक श्रद्वांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वन विभाग में कार्यरत वीरेन्द्र भूषण ने कहा कि आज दलित समाज को जागृत करने की आवश्यकता है। बगैर जागृत व शिक्षित हुये सफल हो पाना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि ऊदा देवी ने 16 नवम्बर 1857…

Read More

उप्र में आंशिक बदली, तापमान में गिरावट

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि लखनऊ में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आईआईटी कानपुर की मदद से कृत्रिम बारिश के लिए कदम उठाए जाएं ताकि राजधानी के वायु प्रदूषण पर नियंत्रण किया जा सके।  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलने की संभावना काफी कम है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है। इस बीच उप्र की योगी…

Read More

लखनऊ में धुंध के असर से उप्र सरकार अलर्ट, योगी ने बुलाई बैठक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक लखनऊ का एक्यूआई पीएम 2.5 की वजह से बढ़ गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धुंध (स्मॉग) का असर गहराता जा रहा है। राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण से चिंतित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम को इसी मामले को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है। इसमें कुछ पर्यावरण विशेषज्ञों के भी शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब उप्र की राजधानी लखनऊ में धुंध का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स…

Read More

अयोध्या विवाद सुलझाने के प्रयासों के बीच योगी से मिले श्री श्री रविशंकर

लखनऊ। अयोध्या की गुरुवार को होने वाली अपनी यात्रा से पहले आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक श्री श्री रविशंकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया, यह दोनों के बीच एक शिष्टाचार मुलाकात थी। बैठक ठीक ठाक रही और करीब 15 से 20 मिनट तक चली। उन्होंने बताया कि जहां तक अयोध्या का मामला है, मुख्यमंत्री जी का रूख पूरी तरह…

Read More

अब UP के 800 थानों की कैमरे के जरिए होगी निगरानी

लखनऊ। थानों में पुलिसकर्मियों के कार्य-व्यवहार पर निगरानी रखने के लिए बहुत जल्द नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके लिए थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर इंटरनेट के जरिए सीधे लखनऊ से निगरानी की जाएगी। इस योजना के पहले चरण का कार्य पूरा कराने के लिए शासन ने 13 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। प्रथम चरण में प्रदेश स्तर पर 800 थानों को चिह्नित किया गया है। इन थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे इंटरनेट के जरिए लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। कंट्रोल रूम में बैठे…

Read More

पद्मावती का लखनऊ में विरोध, कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

लखनऊ।  संजय लीला भंसाली की फि़ल्म पद्मावती का राजधानी में भी विरोध तेज हो गया है। राजपूत समाज के युवाओं ने सोमवार को फि़ल्म के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राजपूत समाज के युवाओं ने फि़ल्म पद्मावती से तत्काल विवादास्पद दृश्य हटाने की मांग की है। कहा है कि ऐसे दृश्य जिनसे रानी पद्मावती के चरित्र का चित्रांकन गलत तरीके से हुआ है, बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। ऐसे में राजपूत समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव को राजपूत समाज…

Read More