गोवा । उत्तर प्रदेश अपने अंदर विभिन्न प्रकार की संस्कृति और मनभावन लोकेशनों से लेकर ऐतेहासिक धरोहरों को समेटे हुए हैं। यही धरोहर फिल्मकारों को बार -बार उत्तर प्रदेश में आने के लिए लालायित करती हैं जिसमें फ़िल्म बंधु उनकी भरपूर सहायता करता हैं। इस बार फ़िल्म बंधु ने अपनी अलग उपस्थिति गोवा फ़िल्म महोत्सव के साथ होने वाले एन एफ डीसी द्वारा आयोजित गोवा फ़िल्म बाजार में दर्ज कराई हैं। गौरतलब हो की फ़िल्म बाजार में दुनियाँ भर से फ़िल्म से जुड़े लोग आते हैं, जिनमें में फ़िल्म निर्माता ,निर्देशक ,लेख़क, फ़िल्म तकनीकी से जुड़े…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच तकनीकी सम्बन्धों को बढ़ाने की आवश्यकता : योगी
मुख्यमंत्री से दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर किम वॉनमैन ने की मुलाकात लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के गिम्हे सिटी की मेयर किम वॉनमैन और उनके साथ आए प्रतिनिधिमण्डल ने उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत खास तौर पर उत्तर प्रदेश के साथ दक्षिण कोरिया के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया और उत्तर प्रदेश के बीच पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया…
Read Moreउत्तर प्रदेश: पटरियों के सिकुड़ने से होने वाले हादसों को रोकेगी रेलवे की नई तकनीक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित रेलवे के अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने अल्ट्रासोनिक ब्रोकन रेल डिटेक्शन (यूबीआरडी) के रूप में एक नई तकनीक विकसित की है। इस तकनीक की मदद से पटरियों के सिकुड़ने या फैलने की वजह से होने वाली घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी। अधिकारियों के मुताबिक दो रेलखंडों में इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है। आरडीएसओ के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मी में फैलाव और सर्दियों में पटरियों के सिकुड़ने के कारण होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए जल्द…
Read Moreआगरा में मतदाता सूची से गायब हैं हजारों नाम, नाराज लोगों का हंगामा
लखनऊ। बुधवार से निकाय चुनावों की शुरुआत आखिरकार हो गई। पहले चरण के चुनाव में 24 जिलों की 230 नगर निकायों के लिए 1.09 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल 4325 सीटों के लिए 26314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। आगरा के नगर निगम चुनाव में जज कंपाउंड के 1500 वोटरों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। कर्मचारियों ने नाम नहीं मिलने पर विरोध जताया। इन सभी का नाम एमजी रोड स्थित विधिक माप विज्ञान मतदान केंद्र में नाम दर्ज होना चाहिए था। वहीं वॉर्ड…
Read Moreउप्र में हवाओं ने ठंड बढ़ाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन तापमान में मामूली गिरावट होगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप निकलेगी लेकिन साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी। हवाओं में नमी की वजह से पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतमत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग…
Read Moreलखनऊ में निकाय चुनाव के प्रेक्षक 23 को अधिकारियों की लेंगे क्लास
लखनऊ। निकाय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नामित लखनऊ के प्रेक्षक महेश कुमार गुप्ता आगामी 23 नवम्बर को समीक्षा बैठक कर प्रभारी अधिकारियों की क्लास लेंगे। साथ ही अभी तक की गयी तैयारियों की समीक्षा करेगें।जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने समस्त प्रभारी अधिकारियों से कहा है कि प्रेक्षक महेश कुमार गुप्ता आगामी 23 नवम्बर को जनपद आ रहे है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए 23 नवम्बर को अपरान्ह 12ः30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित डा0 एपीजेअब्दुल कलाम सभागार में प्रभारी अधिकारियो…
Read Moreअनुराग हाँस्पिटल का लाइसेंस रद करने पर हाईकोर्ट की रोक
कानपुर: महिला डाक्टर स्वाति राठौर की मौत के बाद अनुराग हाँस्पिटल का लाइसेंस निरस्त करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।सीएमओ की कार्यवाई के खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी।कल्यानपुर इलाके के शारदा नगर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान डा स्वाति राठौर की जान चली गयी थी।सीएमओ ने जाँच में पाया था कि एनेस्थिसिया विशेषज्ञ के बगैर डा स्वाति को डीप एनेस्थिसिया दे दिया गया था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैं रीद की हड्डी के जरिये एनेस्थिसिया दिए जाने की बात सामने आई थी।सीएमओ ने कार्यवाई करते हुए…
Read More21 से 70 गाड़ियो के बदल जाएंगे प्लेटफार्म
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए गोरखपुर जंक्शन पर 70 गाड़ियों का प्लेटफार्म बदल दिया है। गाड़ियां 21 नवंबर से बदले हुए प्लेटफार्म से डायलिसिस जाएंगी। गोरखधाम और वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों का प्लेटफार्म तो नहीं बदला है, लेकिन 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस अब दो की जगह तीन नंबर प्लेटफार्म से चलाई जाएंगी। लखनऊ-मंडुआडीह 15008 कृषक एक्सप्रेस में दो की जगह पांच नंबर, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच की जगह तीन नंबर से चलेगी। 15018 नंबर की गोरखपुर-एलटीटी दादर एक्सप्रेस सात की जगह नौ…
Read Moreएनडी तिवारी की हालत गंभीर, सीएम योगी देखने पहुंचे हास्पिटल
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह नई दिल्ली में यूपी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को देखने हास्पिटल पहुंचे। एनडी तिवारी के परिजनों से मिलकर उनका हाल चाल जाना। एनडी तिवारी के बेटे रोहित ने सीएम योगी को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। एनडी तिवारी की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। हालात बनी हुई है गंभीर उत्तर प्रदेश के पूर्व और उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आईसीयू में भर्ती हैं। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराये जाने के दौरान उन्होंने प्रतिक्रिया देना बंद…
Read Moreमेरठ में सीएम योगी ने साधा पूर्व सरकारों पर निशाना
मेरठ । निकाय चुनाव के लिए सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया। पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अवैध बूचडखानों को बंद किया। पिछली किसी सरकार में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो इन स्लॉटर हाउस को बंद कर सके। बता दें कि मुजफ्फरनगर के बाद सीएम योगी मेरठ में जनसभा को संबोधित किया। सभा में पहुंचे भाजपा समर्थकों ने योगी और मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। उन्होंने पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा 2007 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की…
Read More