ब्रिटेन के सैनिकों पर जीत की 250वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा नेपाल

काठमांडो। नेपाल 1768 की एंगलो-गोरखा लड़ाई के दौरान एचई ब्रिटिश सेना पर अपनी जीत का 250 वीं वर्षगांठ मनाया। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने इस अवसर पर नेपाल सेना द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नेपाली ध्वज लहराया। नेपाली गोरखा बटालियन ने 1768 के एंगलो गोरखा युद्ध के दौरान ब्रिटिश कैप्टन किनलोक की अगुवाई वाली सेना को धूल चटाई थी। भंडारी ने कहा,गोरखा सैनिकों ने उस समय ब्रिटिश सेना के खिलाफ  लड़ाई में नेपाली लोगों को गौरवान्वित किया।

Read More

मुहाजिर समूह ने की पाक को सभी सहायता रोकने की अपील

वाशिंगटन। डब्ल्यूएमसी ने दक्षिण एवं मध्य एशिया के कार्यकारी सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है,  डब्ल्यूएमसी अमेरिकी प्रशासन और संसद से अपील करती है कि वह ऐसे किसी भी देश को सहायता अथवा सहयोग देना बंद करे जो कि हमारे अस्तित्व से घृणा करते हैं और पाकिस्तान कोई अपवाद नहीं है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका पाकिस्तान को आर्थिक, सैन्य और वित्तीय सहायता मुहैया कराने वाला अब तक का सबसे बड़ा दानदाता है और पाकिस्तान का शक्तिशाली सुरक्षा तंत्र इस मदद…

Read More

कड़ी निगरानी के बीच प्रारंभ हुआ इंटरनेट का प्रयोग

प्योंगयांग। इंटरनेट से दूरी बनाए रखने वाले उत्तर कोरिया ने आखिरकार ऑनलाइन दुनिया में कदम रख दिया है। डॉक्टरों से लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परामर्श लिया जा सकता है। लोग अपने स्मार्टफोन पर एक—दूसरे को संदेश भेज सकते हैं। ई—शॉपिंग और ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा भी शुरू की गई है। यह सब कुछ कंप्यूटर के निजी नेटवर्क इंट्रानेट पर किया गया है।  शायद पूर्वी अफ्रीकी देश इरिट्रिया को छोड़कर उत्तर कोरिया पृथ्वी पर अब तक का सबसे कम इंटरनेट अनुकूल देश है। वहां पर ज्यादातर लोगों के लिए वैश्विक…

Read More

मोदी व हसीना ने नई ट्रेन सेवा को दिखाई हरी झंडी

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने गुरुवार को कोलकाता और बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम औद्योगिक शहर खुलना के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। बता दें कि दोनों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसकी शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी, हसीना व पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक साथ ट्रेन के शुभारंभ में हरी झंडी दिखाई। बांग्लादेश रेलवे के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया, ट्रेन का नाम ‘बंधन एक्सप्रेस’ है। इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, मैं समझता…

Read More

सऊदी में भ्रष्टाचार के खिलाफ वॉर, भावी किंग मोहम्मद बिन सलमान को मजबूत करने की कवायद

लंदन। सऊदी अरब में पिछले कुछ दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में कई राजकुमारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार राजकुमार में एशिया का वॉरेन बफेट कहे जाने वाले प्रिंस अल्वालीद बिन तलाल भी शामिल हैं। सऊदी में इन गिरफ्तारियों से पहले लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरिरी रियाद पहुंचते हैं और अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर देते हैं। इसके बाद खबर आती है कि फलस्तीन के नेता मोहम्मद अब्बास को रियाद से बुलावा आया है। विश्लेषक इन सभी घटनाक्रम को सऊदी के भावी किंग मोहम्मद बिन सलमान…

Read More

ढाका में हुआ यूपी विधानसभा अध्यक्ष की पुस्तक ‘गीता रिविजेटेड’ का लोकार्पण

‘गीता रिविजेटेड’

लखनऊ । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बीती रात उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अंग्रेजी पुस्तक गीता रिविजेटेड का लोकार्पण हुआ। ढाका के प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल के लान में भारत की लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गीता रिविजेटेड का लोकार्पण किया। श्रीमती महाजन के साथ मंच पर भारतीय हाई कमिश्नर हर्ष वर्धन श्रींग्ला, व उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष  दीक्षित भी मौजूद थे। इस मौके पर उच्चायुक्त हर्ष वर्धन श्रींग्ला ने कहा कि वे यह किताब ढाका के पुस्तकालय में रखेंगे। बता…

Read More

हमला रोकने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे : डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप

सियोल । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पांच एशियाई देशों के दौरे के दूसरे चरण में मंगलवार को दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया को चेतावनी दी कि किसी भी तरह के हमले रोकने के लिए अमेरिका अपनी पूरी सैनिक ताकत का इस्तेमाल करने को तैयार है। साथ ही मेलमिलाप का रुख दिखाते हुए उत्तर कोरिया से परमाणु कार्यक्रम बंद करने के लिए समझौता करने की अपील भी की। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा कि उम्मीद…

Read More

उत्तर कोरिया को तानाशाही रवैया अपनाने से बाज आने की चेतावनी ट्रंप ने दी

टोक्यो। परमाणु कार्यक्रम को लेकर उत्तर कोरिया पर लगातार तीखा प्रहार करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार नरम रुख अपनाते नजर आए हैं। अपने एशिया दौरे के पहले दिन ही उन्होंने जापान से उत्तर कोरिया पर निशाना साधते हुए चेताया था कि किसी भी ‘तानाशाह’ को अमेरिका को कम नहीं आंकना चाहिए। एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया से बातचीत करने को तैयार हैं। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के लगातार परमाणु परीक्षण को लेकर अमेरिका के साथ उसके संबंध काफी तनावपूर्ण हो…

Read More

ऑनलाइन नेटवर्क पर सक्रियता धूम्रपान छोडऩे में होंगी मददगार: अध्ययन

वाशिंगटन। ऑनलाइन सोशल नेटवक्र्स की लत के बारे में आमतौर पर नकारात्मक खबरें आती हैं लेकिन अब इसके फायदे सामने आए हैं। इन सोशल नेटवर्क पर सक्रिय रहने से धूम्रपान की लत छोडऩे में मदद मिल सकती है। आयोवा विश्वविद्यालय और अमेरिका में गैर लाभकारी संगठन ट्रूथ इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने ‘बीकमएनएक्स’ नाम के सोशल नेटवर्क पर सक्रिय रहने वाले 2,600 से ज्यादा तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों पर अध्ययन किया। इन्होंने वर्ष 2008 में ‘बीकमएनएक्स’ बनाया था। शोधकर्ताओं ने पाया कि ‘बीकमएनएक्स’ कम्युनिटी पर अधिक सक्रिय रहने वाले…

Read More

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सऊदी राजकुमार की मौत

रियाद। सऊदी अरब के एक राजकुमार की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, प्रिंस मंसूर बिन मोकरिन का हेलीकॉप्टर यमन बॉर्डर के पास क्रैश हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर और पूर्व क्राउन प्रिंस मुकरिन अल सऊद के बेटे थे। प्रिंस मंसूर कई अधिकारियों के साथ यात्रा कर रहे थे। हादसे में किसी के भी जीवित बचने की खबर नहीं है। हालांकि हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। आपको…

Read More