कंप्यूटर नेटवर्कों पर है उत्तर कोरिया के मालवेयर की नजर: अमेरिका

वॉशिंगटन।अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया में विकसित मालवेयर (कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर) की अभी भी कई कंप्यूटर नेटवर्कों पर नजर है। हैकर सरकार, वित्तीय संस्थानों, मीडिया संगठनों और ऑटोमोटिव संस्थानों तक पहुंच बना सकते हैं। गृह सुरक्षा विभाग द्वारा जारी एक अलर्ट में तथाकथित हैकर समूह हिडन कोबरा की गुप्त गतिविधियों के प्रति चेतावनी दी गई है। इस समूह को लेजारस के नाम से भी जाना जाता है। इस साल की शुरुआत में अमेरिकी अधिकारियों ने वर्ष 2009 से हुए कई साइबर हमलों के पीछे…

Read More

फ्रांस में ‘मक्खन’ के कारण मचा हड़कंप!

पेरिस। फ्रांस अपने फैशन के लिए दुनियाभर में जितना मशहूर है उतना ही वो अपने खान-पान के लिए भी फेमस है। लेकिन इन दिनों फ्रांस में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली एक चीज की इतनी किल्लत हो गई है कि वहां हड़कंप मच गया है। हम बात कर रहे हैं बटर यानि मक्खन की। आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रांस में इन दिनों बटर की काफी किल्लत चल रही है। इसके चलते न सिर्फ वहां के निवासी परेशान हैं बल्कि इससे तमाम रेस्टोरेंट और ग्रोसरी स्टोर मालिक भी मुसीबत में…

Read More

ईरान-इराक बॉर्डर पर भूकंप से अब तक 530 लोगों की मौत

तेहरान। ईरान-इराक सीमा के पास आए शक्तिशाली भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ईरान के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप रविवार रात 9.18 मिनट पर आया जिसकी गहराई 15 मील थी। रात में खून जमाने वाली ठंड भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत बचाव का कार्य पूरा हो…

Read More

ममता ने सिस्टर निवेदिता के घर पर नाम-पट्टिका का किया अनावरण

लंदन। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिस्टर निवेदिता के लंदन स्थित पारिवारिक मकान के बाहर लगी नीले रंग की स्मारक नाम-पट्टिका का अनावरण किया.स्कॉटिश-आयरिश मूल की सामाजिक कार्यकर्ता सिस्टर निवेदिता स्वामी विवेकानंद की अनुयायी थीं और वह कोलकाता में अपने परमार्थ कार्यों के लिए बहुत प्रसिद्ध रहीं. कलकत्ता (अब कोलकाता) आने से पहले सिस्टर निवेदिता दक्षिण-पश्चिम लंदन के विम्बल्डन हाई स्ट्रीट पर बने मकान में रहती थीं. वह स्कूल खोलने और गरीबों की मदद करने के लक्ष्य से कोलकाता आयी थीं. अनावरण कार्यक्रम के दौरान कल ममता ने…

Read More

पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बोले हरीरी, आजाद हूं, जल्द लौटूंगा

रियाद। लेबनान के प्रधानमंत्री साद हरीरी का कहना है कि वह देश के लोगों को एकजुट रखने के लिए जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। हरीरी ने बीते हफ्ते सऊदी अरब की यात्रा के दौरान अपनी जान को खतरा बताते हुए बड़े ही अप्रत्याशित ढंग से पद से इस्तीफा दे दिया था। हरीरी ने लेबनान के फ्यूचर टीवी को रियाद में रविवार को अपने घर से दिए इंटरव्यू में कहा, मैं जल्द ही लेबनान जाऊंगा और इस्तीफा देने की सभी आवश्यक संवैधानिक कार्यवाहियों को पूरा करूंगा। सीएनएन के मुताबिक, हरीरी ने कहा…

Read More

आसियान सम्मेलन में मिले मोदी, ट्रंप और आबे, चीन की बढ़ी टेंशन

मनीला। फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में सोमवार से शुरू हुए 31वें आसियान सम्मेलन में चीन के दक्षिण चीन सागर में उसकी गतिविधियों को लेकर घेरा जा सकता है। इस बैठक में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण और कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव समेत कई मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है। सम्मेलन के इतर पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप तथा जापान के पीएम शिंजो आबे के बीच भी बैठक होने की संभावना है। बता दें कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के नेताओं के बीच…

Read More

ईरान-इराक सीमा पर भूकंप में 328 मरे, सैकड़ों घायल

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। तेहरान/बगदाद। ईरान-इराक सीमा के पास आए शक्तिशाली भूकंप में अब तक 328 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार को आए भूकंप का केंद्र ईरान सीमा के पास हालज्बा क्षेत्र में 33.9 किलोमीटर की गहराई में रहा। ईरान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। गौरतलब है कि रिक्टर स्केल भूकंप मापने का पैमाना होता है।…

Read More

भारत-बांग्लादेश सेना का ट्रेनिंग कैप्सूल-2017 शुरू

भारत-बांग्लादेश सेना

लखनऊ । भारत-बांग्लादेश रक्षा सहयोग के तहत आतंकवाद एवं राष्ट्र विरोधी ऑपरेशनां पर आयोजित ट्रेनिंग कैप्सूल का उद्घाटन आज सुबह बिहार के दानापुर छावनी में दोनों देशो के ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता बिहार रेजिमेन्टल सेन्टर के सेनानायक ब्रिगेडियर मनोज नटराजन ने की। अपने उद्घाटन सम्बोधन में ब्रिगेडियर एम नटराजन ने प्रजातंत्र, स्वतंत्रता, समानता एवं न्याय पर प्रकाश डाला जो दोनों देशों के लिये बहुत कीमती है। उन्होंने आतंकवाद एवं राष्ट्र विरोधी ऑपरेशनां पर चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रविरोधी एवं आतंकवाद से दोनों देश पीड़ित…

Read More

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन को कभी छोटा और मोटा नहीं कहूंगा: ट्रंप

हनोई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। दोनों ही एक-दूसरे को लेकर अटपटे बयान देने से भी परहेज नहीं करते। अब डॉनल्ड ट्रंप ने किम जोंग के लिए कहा है कि वह कभी भी उत्तर कोरिया के नेता को छोटा और मोटा नहीं कहेंगे। ट्रंप ने ट्वीट में किम के लिए यह कहा है। आपको बता दें कि इन दोनों नेताओं के बीच लगातार निजी टिप्पणियां होती रही हैं। ट्रंप ने अपने एशिया दौरे के दौरान हनोई से ट्वीट…

Read More

चीफ जस्टिस सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद इस्तीफा दिया

ढाका। सरकार से तकरार के बाद बांग्लादेश के पहले हिंदू चीफ जस्टिस सुरेंद्र कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, सिन्हा पर मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं जैसे आरोप लगे थे, जिसके बाद पिछले एक महीने से वह छुट्टी पर विदेश चले गए थे। छुट्टी खत्म होते ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। ऑस्ट्रेलिया से उन्होंने राष्ट्रपति अब्दुल हामिद को इस्तीफा भेजा है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में एक फैसले में जजों के महाभियोग संबंधी संसद के अधिकारों को खत्म करने का फैसला किया था, जिसका…

Read More