सोल। उत्तर कोरिया में बंधक 3 अमेरिकियों को रिहा करने के बारे में प्योंगयांग अमेरिका और स्वीडन के साथ वार्ता कर रहा है। वॉशिंगटन और सोल के साथ उसकी पूर्वनियोजित वार्ता से पहले इन देशों के बीच राजनयिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन तीनों बंधकों पर उत्तर कोरिया के शासन के खिलाफ अज्ञात शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।इन बंधकों की रिहाई के लिए विभिन्न माध्यमों से वार्ता जारी है। इससे 2 हफ्ते पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन से मिलने पर सहमत…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
क्रेडिट कार्ड स्कैंडल में मॉरीशस की राष्ट्रपति गुरीब-फाकिम ने राष्ट्रहित में दिया इस्तीफा
पोर्ट लुई(मॉरीशस): क्रेडिट कार्ड से निजी विलासिता की वस्तुएं खरीदने को लेकर विवादों में फंसी मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब-फाकिम ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने त्यागपत्र नहीं देने का संकल्प जाहिर किया था। उनके वकील यूसुफ मोहम्मद ने बताया कि अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्राध्यक्ष गुरीब-फाकिम ने राष्ट्रहित में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा 23 मार्च से प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री प्रवींद्र जगन्नाथ ने एक सप्ताह पहले घोषणा की थी कि गुरीब-फाकिम इस्तीफा देने को लेकर सहमत हो गई हैं।खबरों की मानें तो, अमीनाह…
Read Moreश्रीलंका ने बौद्ध-मुस्लिम हिंसा के बाद लगा आपातकाल हटाया
कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने रविवार को बताया कि 6 मार्च को बौद्ध-मुस्लिम हिंसा के बाद लगाए गए आपातकाल को हटा लिया गया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, लोगों की सुरक्षा व्यवस्थाय की समीक्षा के बाद मैंने शनिवार रात से आपातकाल हटाने का निर्देश दिया है।श्रीलंका के कैंडी जिले में बौद्ध और मुस्लिमों के बीच भड़के दंगों के बाद ही राष्ट्रपति ने पूरे देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी ताकि हिंसा अन्य हिस्सों तक न फैले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दंगे में दो लोग मारे गए…
Read Moreचौथी बार रूस की कमान होगी पुतिन के हाथ? मतदान शुरू
मॉस्को। रविवार को रूस के नागरिक अपने अगले राष्ट्रपति के लिए मतदान कर रहे हैं। हालांकि, यह लगभग तय माना जा रहा है किमौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ही अगले 6 साल तक इस पद पर बने रहेंगे। पूर्वी रूस में सबसे पहले मतदान शुरू हुआ।कुल 10 करोड़ 90 लाख लोग मतदान के लिए योग्य हैं और यहां 11 टाइम जोन में मतदान किया जाएगा। यह चुनाव एकतरफा ही माना जा रहा है क्योंकि कोई भी कद्दावर नेता पुतिन के खिलाफ नहीं लड़ रहा। बीते साल प्रदर्शनों के जरिए रूस में…
Read Moreताइवान पर अपनी गलती सुधारे यूएस: चीन
पेइचिंग। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों को ताइवान में अपने समकक्षों से मिलने जाने संबंधी नए नियमों को मंजूरी दी जिसके बाद चीन ने अमेरिका से कहा कि वह ‘अपनी गलती को सुधारे’। अमेरिकी प्रतिनिधि लोकतांत्रिक ताइवान की यात्रा करते रहे हैं और ताइवान के अधिकारी कभी-कभार वाइट हाउस आते रहे हैं लेकिन चीन की आपत्ति से बचने के लिए आमतौर पर इन मुलाकातों का ज्यादा प्रचार नहीं होता।शुक्रवार को ट्रंप ने ‘ताइवान ट्रैवल ऐक्ट’ पर हस्ताक्षर किए । इससे पहले यह अमेरिकी कांग्रेस में पारित हुआ…
Read Moreफिलीपींस में मकान पर गिरा विमान, 10 मरे
मनीला। फिलीपींस की राजधानी मनीला के उत्तर में आज एक विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें उस पर सवार समेत 10 लोगों की मौत हो गई। फिलीपींस नगर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि लाइट एयर एक्सप्रेस द्वारा संचालित दो इंजन वाले दि पाइपर 23 अपाचे विमान पास के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक मकान पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस छोटे विमान पर दो पायलट समेत छह लोग सवार थे। इसने उत्तर पश्चिम दिशा में स्थित लुजोन के लाओग…
Read Moreशी जिनपिंग दूसरी बार चीन के राष्ट्रपति निर्वाचित
बीजिंग। चीन के विधायी निकाय नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने शनिवार को शी जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शी जिनपिंग 2023 तक देश के राष्ट्रपति पद पर रहेंगे।शी जिनपिंग ने 2013 में राष्ट्रपति पद संभाला था। शी (64) के पक्ष में सभी 2,970 वोट पड़े। उनके खिलाफ एक भी वोट नहीं गया और न ही कोई इस दौरान संसद से नदारद रहा। वह केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी दोबारा निर्वाचित हुए हैं, जिसका मतलब है कि…
Read Moreएफबीआई के पूर्व उपनिदेशक मैककेबे रिटायरमेंट से पहले ही बर्खास्त : अटॉर्नी जनरल
वॉशिंगटन। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसी एफबीआई के पूर्व उपनिदेशक एंड्रयू मैककेबे को उनकी तय सेवानिवृति तारीख से दो दिन पहले पद से बर्खास्त कर दिया गया है। मैककेबे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुस्से और आलोचना का नियमित रूप से सामना कर रहे थे। कानून प्रवर्तन अधिकारी मैककेबे ने तत्काल इस कदम की निंदा करते हुए कहा है कि यह ट्रंप प्रशासन के ‘एफबीआई के खिलाफ युद्ध’ का हिस्सा है। मैककेबे की बर्खास्तगी एफबीआई के अनुशासनिक अधिकारियों की सिफारिश पर हुई है. वहीं यह…
Read Moreपरवेज मुशर्रफ पर नई आफत, कोर्ट ने दिया पासपोर्ट सस्पेंड करने का आदेश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को बीते शुक्रवार (16 मार्च) को उस समय करारा झटका लगा, जब उनके खिलाफ राजद्रोह के एक गंभीर मामले की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने सरकार को उनके पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र को निलंबित करने के लिए अधिकृत कर दिया।पिछले सप्ताह विशेष अदालत ने दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने और उनकी सारी संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया। अदालत 2007 में देश में आपात स्थिति लागू करने को लेकर ‘भगोड़ा अपराधी’ के खिलाफ दायर राजद्रोह के…
Read Moreसीरिया: 7 सालों से जारी है गृह युद्ध, सेना और रूस के हवाई हमले में 68 की मौत
बेरूत। सीरिया में दमिश्क के पास विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर पर सेना और रूसी हवाई हमले में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि उत्तरी सीरिया में कुर्द के कब्जा वाले शहर पर हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए। कुल मिलाकर कम से कम 68 नागरिक मारे गए। सीरिया में सात वर्षों से गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। जंग पर नजर रखने वाले संगठन ‘सीरियन ऑब्जरवेटरी फोर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा है कि दमिश्क के पास विद्रोहियों के कब्जा वाले पूर्वी घौटा में…
Read More