यंगून। म्यांमार के राष्ट्रपति और आंग सान सू ची का दाहिना हाथ माने जाने वाले हूतिन चॉ ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। वह दो साल से इस पद पर आसीन थे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वक्तव्य में कहा गया, म्यांमार के राष्ट्रपति हूतिन चॉ ने 21 मार्च 2018 को पद से इस्तीफा दे दिया। इसमें यह भी कहा गया कि सात कामकाजी दिनों में नया नेता चुना जाएगा। हालांकि, फेसबुक पर जारी किए गए बयान पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर नहीं है।…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
मालदीव के पूर्व तानाशाह, न्यायाधीशों पर आतंकवाद से जुड़े मामलों का आरोप
माले। मालदीव में चल रही राजनीतिक अस्थिरता और देशव्यापी आपातकाल की पृष्ठभूमि में देश के पूर्व तानाशाह, शीर्ष न्यायाधीशों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आतंकवाद से जुड़े मामलों में आरोप लगाए गए हैं। फौजदारी अदालत ने 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं जिनमें 30 साल तक इस द्वीपीय देश का शासन चलाने वाले मामून अब्दुल गयूम, सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद, न्यायमूर्ति अली हामीद और गयूम के पुत्र सहित चार सांसदों तथा पुलिस के एक पूर्व आयुक्त शामिल हैं। अभियोजन पक्ष ने हालांकि यह नहीं बताया…
Read Moreमालदीव में अब और ज्यादा दिन आपातकाल बढऩे पर विचार नहीं: राजदूत
कोलंबो। देश में राजनीतिक भूचाल को लेकर सरकार की हो रही आलोचना के बीच मालदीव में 21 मार्च को समाप्त हो रहे आपातकाल की अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। मालदीव में आपातकाल को खत्म करने की जानकारी देते हुए श्रीलंका में राजदूत मोहमद हुसैन शरीफ ने कहा, व्यापक हिंसा जैसे बहुत ही असामान्य परिस्थितियों को छोड़कर 30 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद देश में आपातकाल की अवधि को बढ़ाने पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं है। बता दें कि मालदीव ने जेल में बंद राष्ट्रपति के…
Read Moreचीन एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा: शी चिनफिंग
संसद के18 दिन लंबे सत्र के अंतिम दिन अपने आधे घंटे के भाषण में शी ने कहा, ‘चीन के लोग और चीनी राष्ट्र का साझा दृढ़ मत है कि हमारी जमीन का एक इंच भी चीन से अलग नहीं किया जा सकता है। पेइचिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग का कहना है कि चीन अपनी एक इंच जमीन नहीं छोड़ेगा और अपनी सम्प्रभुता की रक्षा करेगा। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते संविधान में संशोधन के बाद राष्ट्रपति शी का दूसरा कार्यकाल जीवनपर्यंत चल सकता है। भारत के साथ सीमा विवाद…
Read Moreसीरिया के घोउटा में हुए हवाई हमले में 15 बच्चों की मौत
बेरुत। सीरिया के पूर्वी घोउटा स्थित एक स्कूल में हुए हवाई हमले में15 बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। सभी बम से बचने के लिए स्कूल के बेसमेंट में छुपे हुए थे।सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि घोउटा में विद्रोहियों के कब्जे वाले प्रमुख क्षेत् अरबीन में हवाई हमला हुआ, जहां सरकारी बल पिछले एक माह से हमले कर रहा है। ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था के प्रमुख रमी अब्देल रहमान ने कहा, ‘एक हवाई हमले के दौरान तीन मिसाइलें स्कूल पर गिरीं, जिसके बेसमेंट का इस्तेमाल बम…
Read Moreअमेरिका में नौ साल के एक लड़के ने अपनी 13 साल की बहन की गोली मारकर हत्या
विडियो गेम को लेकर हुआ झगड़ा वॉशिंगटन। अमेरिका के मिसीसिपी में नौ साल के एक लड़के ने अपनी 13 साल की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच एक वीडियो गेम केंट्रोलर को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद लड़के ने अपनी बहन को गोली मार दी।मुनरो काउंटी के शेरिफ सेसिल कैंट्रेल ने बताया कि यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब लड़की ने अपने भाई को विडियो गेम केंट्रोलर देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज लड़के ने अपनी बहन…
Read Moreआफरीन से 1 लाख लोगों का पलायन, यूरोपीय संघ ने जताई चिंता
बेरूत। कुर्दों के गढ़ माने जाने वाले सीरियाई क्षेत्र आफरीन में तुर्की सेना के आक्रमण के बाद से वहां से कम से कम एक लाख लोग पलायन करने पर मजबूर हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मामलों के प्रमुख ने आफरीन में सैन्य गतिविधियों पर चिंता जाहिर की है। आफरीन पर तुर्की सेना और उसके सहयोगी सीरियाई मिलीशिया के सदस्यों ने रविवार को कब्जा कर लिया। कुर्दिश हथियार समूहों के खिलाफ तुर्की के अभियान के लिए यह…
Read Moreविकास में नए कीर्तिमानों का सृजन करेगा रूस, शी जिनपिंग ने पुतिन को दी बधाई
बीजिंग। रूस की जनता ने व्लादिमीर पुतिन को चौथी बार राष्ट्रपति बना दिया है। रूस के केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक रविवार (18 मार्च) को हुए राष्ट्रपति चुनाव में पड़े वोटों की 70 फीसदी गिनती पूरी हो गई है। इसमें पुतिन को 75.9 फीसदी वोट मिले हैं।रूसी राष्ट्रपति की जीत के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई संदेश भेजा। जानकारी के मुताबिक, शी ने अपने संदेश में कहा कि हाल के कुछ वर्षों में रूसी लोग एकजुट होकर देश को सशक्त करने के मार्ग…
Read Moreऑस्ट्रेलिया की जंगल में लगी आग में दर्जनों घर स्वाहा
कैनबरा। दक्षिणपूर्वी ऑस्ट्रेलिया के विभिन्न हिस्सों में सप्ताहांत में जंगलों में आग लगने से 90 घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गईं। जानकारी के मुताबिक, टापरा में आग लगने से लगभग 70 घर नष्ट हो गए। न्यू साउथ वेल्स रूरल फायर सर्विस के मुताबिक, इस घटना में एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी घायल हो गया जबकि श्वास के साथ धुंआ शरीर में जाने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई, हालांकि, अभी तक किसी के लापता होने की खबर नहीं है। तेज हवाओं और उच्च तापमान की वजह से जंगल में लगी…
Read Moreचुनाव में ऐतिहासिक जीत, पुतिन को चौथी बार मिली रूस की कमान
केमरोव। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनावों में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है। उकेंद्रीय चुनाव आयोग ने बताया कि पुतिन ने 76.67 फीसदी वोट हासिल किए। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि करीब दो दशक से रूस पर शासन करने वाले पुतिन ने रविवार को हुए चुनाव में अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। अधिकारियों ने 99.8 प्रतिशत मतपत्रों की गणना कर ली है।ऐसे समय में जब रूस और पश्चिमी देशों के संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं रूस की जनता…
Read More