दमिश्क। सीरिया में दमिश्क के बाहरी इलाके में विद्रोहियों की गोलाबारी में फुटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे एक बच्चे की रविवार को मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने बताया कि ये सभी राजधानी दमिश्क में फुटबॉल का अभ्यास कर रहे थे। सीरिया की समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि राजधानी के माजरा इलाके में एक स्पोट्र्स क्लब पर यह रॉकेट गिरा था। माजरा में ही रूसी दूतावास भी है। सीरियाई सेना की फुटबॉल टीम के अध्यक्ष मोहसीन अब्बास ने मारे गए बच्चे की पहचान…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
प्रिंस ने सीरिया संकट के समाधान में भारत की भूमिका की उम्मीद जताई
जॉर्डन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया जॉर्डन दौरे की पृष्ठभूमि में जॉर्डन के शाही परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य प्रिंस अली बिन अल हुसैन ने कहा है कि सीरिया संकट खासकर शरणार्थी संकट के समाधान में भारत के ‘दुनिया की एक ताकत’ के तौर पर भूमिका निभाने की उम्मीद है। ‘लॉरेट्स ऐंड लीडर्स फॉर चिल्ड्रन’ शिखर बैठक से 2 दिन पहले संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में प्रिंस अली ने कहा, ‘हम यहां राजनीतिक मुद्दे पर बात करने के लिए नहीं हैं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि भारत और…
Read Moreभारत भाई, मगर चीन बरसों बाद मिला बिछड़ा चचेरा भाई
मालदीव ने कहा पेइचिंग। मालदीव ने कहा है कि भारत भाई है, लेकिन चीन बरसों बाद मिला बिछड़ा चचेरा भाई है और वह भारत की चिंताओं के बावजूद चीनी परियोजनाओं को आगे बढ़ाएगा। चीन में मालदीव के राजदूत मोहम्मद फैसल ने हॉन्ग कॉन्ग आधारित अखबार साऊथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि उनका देश चीनी निवेश को और भी गले लगाएगा लेकिन चीन और भारत के बीच टकराव में फंसने के खतरे की उसे जानकारी है। फैसल ने कहा, चीन बरसों पहले बिछड़ा चचेरा भाई है जिसे हमने पाया है,…
Read Moreउत्तर कोरिया ने अंतरकोरियाई शिखर सम्मेलन वार्ता के लिए जताई सहमति
सोल। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ अगले सप्ताह एक उच्चस्तरीय वार्ता करने पर अपनी सहमति जताई है। इस वार्ता में अंतरकोरियाई शिखर सम्मेलन के संचालन पर चर्चा होगी। दक्षिण कोरिया की यूनिफिकेशन मिनिस्ट्री ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि दोनों ही पक्ष अपने-अपने 3 सदस्यों वाले एक प्रतिनिधि मंडल को गुरुवार को सीमावर्ती पैनमुंजोम गांव में वार्ता के लिए भेजेंगे।इस वार्ता के जरिए अप्रैल के अंत में होने वाले सम्मेलन का रास्ता तैयार होगा। सोल ने सलाह दिया है कि वार्ता का आयोजन पैनमुंजोम के उत्तरी…
Read Moreभूख से 12 करोड़ से अधिक लोगों के मरने का खतरा : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र। दुनियाभर में भूख के कारण मरने के कगार पर पहुंच गए लोगों की संख्या पिछले साल बढ़कर 12 करोड़ 40 लाख हो गई। अगर इन लोगों को जल्द ही खाद्य सुरक्षा नहीं मिली तो इनकी मौत होने का खतरा है। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रमुख डेविड बीसली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि लोग एक दूसरे को गोली मारने से भी नहीं कतराते।बीसली ने विडियो लिंक के जरिए शुक्रवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि भूख से जूझ रहे तकरीबन 3…
Read Moreअमेरिकी सांसदों ने कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले में जुकरबर्ग को किया तलब
वाशिंगटन। अमेरिका में कांग्रेस की एक समिति ने आज औपचारिक रूप से कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले पर फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को तलब किया। समिति ने कहा है कि जुकरबर्ग समिति के सामने पेश होकर विभिन्न सवालों के जवाब दें। यूरोपीय पार्लियामेंट भी इस मामले की जांच कर रहा है।द हाउस इनर्जी एण्ड कॉमर्स कमेटी ने जुकरबर्ग को आज पत्र भेजकर कहा कि वह समिति के समक्ष उपस्थित होकर यह साफ करें कि पांच करोड़ लोगों का डाटा कैम्ब्रिज एनालिटिका के हाथ कैसे लगा। समिति के अध्यक्ष रिपब्लिक…
Read Moreट्रंप ने उस शख्स को बनाया एनएसए जिसने यूएनएससी की स्थायी सदस्यता की भारत की दावेदारी का किया था विरोध
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने अबतक के 14 महीने के कार्यकाल में तीसरे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की नियुक्ति कर चुके हैं। एनएसए के लिए उनकी नई पसंद ने दुनियाभर को चौंकाया और डराया है। इसकी बेहतरीन बानगी स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल की प्रतिक्रिया है। ट्रंप ने ट्विटर पर एच. आर. मैकमास्टर की जगह नए एनएसए के नाम का ऐलान किया जिनकी पहचान एक युद्धोन्मादी शख्स की रही है। उसके कुछ ही घंटे के भीतर उसी मंच यानी ट्विटर पर बिल ने लिखा, बोल्टन? रियली? बंकर कहां…
Read Moreलंदन ट्यूब ट्रेन हमलावर को आजीवन कारावास की सजा
लंदन। लंदन के पार्संस ग्रीन स्टेशन पर पिछले साल बम विस्फोट करने के आरोप में किशोर अहमद हसन को शुक्रवार को कम से कम 34 साल कैद की सजा सुनाई गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, न्यायाधीश ने अहमद हसन (18) को खतरनाक और कुटिल करार दिया। उसके घर में निर्मित बम में 15 सितंबर 2017 को आंशिक रूप से विस्फोट हो गया था।लंदन के सरे में रह रहे इराकी शरणार्थी हसन को शुक्रवार को हत्या के प्रयास में दोषी करार दिया गया। हसन को आतंकवाद अधिनियम 2008 की धारा…
Read Moreट्रंप ने सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर सीमित परिस्थितियों में दी छूट
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कुछ सीमित परिस्थितियों को छोड़कर सेना में ट्रांसजेंडरों की भर्ती पर प्रतिबंध का शनिवार को आदेश जारी किया। पिछले साल ट्रंप के इस विवादित प्रस्ताव का एलजीबीटी अधिकार समूहों ने जबरदस्त विरोध किया था। अपने प्रेजिडेंशल मेमोरेंडम में ट्रंप ने कहा कि जिन ट्रांसजेंडर लोगों का लैंगिक डिस्फोरिया (ऐसे लोग जिन्हें दवाओं और सर्जरी समेत व्यापक चिकित्सा की जरूरत होती है) का इतिहास रहा है और जिन्हें पर्याप्त इलाज की जरूरत है उन्हें कुछ सीमित परिस्थितियों को छोड़कर सेना में सेवा से अयोग्य…
Read Moreफिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी को 10 करोड़ डॉलर देने का वादा करने वाले 20 देशों में भारत भी शामिल
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की राहत एजेंसी को 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मदद करने का वादा करने वाले 20 देशों में भारत भी शामिल हो गया है। यह एजेंसी मध्य एशिया में फिलिस्तीनी शरणार्थियों की मदद करती है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ऐंटोनियो गुटेरेस ने 15 मार्च को रोम में हुए असाधारण मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में 20 देशों द्वारा 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर देने के संकल्प के प्रति आभार प्रकट किया।इस सम्मेलन का विषय प्रिजर्विंग डिग्निटी ऐंड शेयरिंग रिस्पॉन्सिबिलिटी- मोबिलाइजिंग क्लेक्टिव ऐक्शन फॉर यूएनआरडब्ल्यूए था। करीब 20 देशों ने इस…
Read More