सिंगापुर। दक्षिण कोरिया में भ्रष्टाचार के आरोपों में आज पूर्व राष्ट्रपति ली म्युंग बक को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार बक ने गिरफ्तारी से तुरंत पहले फेसबुक पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं तथा पश्चाताप करता हूं। मिली जानकारी के अनुसार सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अभियोजक कार्यालय ने घूस, गबन, कर चोरी सहित कई मामलों को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इससे पहले गत वर्ष द. कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे को भ्रष्टाचार और सत्ता के…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
मैक्रों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन, रेल व हवाई सेवाएं बाधित
पेरिस। फ्रांस में दस हजार नर्सों और सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य कर्मचारियों ने आज राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सुधारों के विरोध में मार्च निकाला जिससे रेल व हवाई सेवाएं बाधित हो गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। फ्रांस के कुछ शहरों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़पें भी हुई। फ्रांस में मैक्रों के आर्थिक सुधारों के विरोध में विभिन्न स्थानों पर करीब 180 प्रदर्शन हुए। पेरिस और पश्चिमी शहर नान्तेस में प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई। सुरक्षाबलों ने आंसू गैस और पानी बरसाकर प्रदर्शनकारियों को…
Read Moreरूस के खिलाफ यूरोपीय संघ एकजुट, मास्को से एम्बेसडर को वापस बुलाने का फैसला
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता ब्रिटेन के उस मूल्यांकन से सहमत हैं, जिसमें रूस द्वारा ही अपने पूर्व जासूस पर नर्व एजेंट हमला कराने की संभावना जताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस संभावना पर सहमति बनने के साथ ही शुक्रवार (23 मार्च) को ईयू नेताओं ने रूस से अपने दूत को वापस बुलाने का फैसला किया। ब्रसेल्स में आयोजित यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में 28 नेताओं ने सर्वसम्मति से इस बयान का समर्थन किया कि ब्रिटेन…
Read Moreजॉन बोल्टन होंगे ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर जॉन आर बोल्टन को नियुक्त किया गया है। वह 9 अप्रैल से यह पद संभालेंगे। बोल्टन इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एच.आर मैकमास्टर की जगह ली है। मैकमास्टर को हटाए जाने की खबरें पिछले हफ्ते ही आईं थी लेकिन वाइट हाउस ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में किसी तरह के बदलाव नहीं किए गए हैं। बहरहाल, ट्रंप ने ट्विटर पर…
Read Moreपेंटागन ने कहा – हिंद-प्रशांत में नौसैन्य अभ्यास से भारत और अमेरिका दोनों का फायदा
वॉशिंगटन : अमेरिका के एक नौसेना प्रमुख ने कहा कि भारत और अमेरिका के साझा हित है और वह यह है कि ये नौसेनाएं सुरक्षा मुहैया कराती है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करती है. अमेरिका के नेवल ऑपरेशन के प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ पेंटागन में बैठक की. लांबा पांच दिन की अमेरिकी यात्रा पर हैं. लांबा के साथ रिचर्डसन की यह चौथी बैठक है. रिचर्डसन ने लांबा के साथ मुलाकात के बाद कहा, ”हमारे साझा हित हैं…
Read Moreइदलिब में स्कूल के पास हवाई हमला, 16 बच्चों समेत 20 की मौत
बेरुत : सीरिया के उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब में आज एक स्कूल के निकट हुए हवाई हमले में कम से कम 16 बच्चे मारे गए हैं. एक निगरानी संगठन ने यह जानकारी दी. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया, “16 बच्चों समेत 20 नागरिकों की मौत इदलिब प्रांत के कफ्र बातिख में हुए हवाई हमले में हुई है.’’ ब्रिटेन की इस निगरानी संस्था के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने बताया कि जिहादी समूह हयात तहरीर अल-शाम के चौकी के निकट यह हवाई हमला हुआ. इस जिहादी समूह में अलकायदा से संबद्ध एक…
Read More11 अप्रैल को उत्तर कोरिया में बुलाया गया संसद सत्र,यह इस साल की पहली बैठक है
उत्तर कोरिया की सुप्रीम पीपल्स असेंबली (संसद) 11 अप्रैल को बैठक करने जा रही है। देश की सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि कभी-कभी होने वाली इस बैठक को बुलाने का फैसला 15 मार्च को संसद के अध्यक्ष ने लिया था। यह इस साल की पहली बैठक है। हालांकि, रिपोर्ट में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। आमतौर पर उत्तर कोरिया की संसद बजट को मंजूरी देने से जुड़े फैसलों के लिए बैठक करती है। यह बैठक साल में एक या दो…
Read Moreबस नदी घाटी में गिरी, ड्राइवर समेत 19 लोगों की मौत
मनीला। फिलीपींस की राजधानी के दक्षिण में एक बस फिसलकर नदी घाटी में गिर गई, जिसमें बस ड्राइवर समेत करीब 19 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जांच कर रहे पुलिस एलिक्स गो ने बताया कि शायद तकनीकी खराबी के कारण चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया था। ओक्सिडेन्टल मिन्दोरो प्रांत के सब्लायन शहर में कल रात हुए इस हादसे में 17 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।पुलिस अधिकारी इयान विलनोसा ने आज (21 मार्च) बताया कि मरने वालों में बस ड्राइवर भी शामिल है। विलनोसा ने बताया कि…
Read Moreसीरिया की राजधानी दमिश्क में मोर्टार हमले से 35 की मौत
दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक व्यस्त बाजार में मोर्टार से हमला किया। पूर्वी दमिश्क के काशकौल बाजार क्षेत्र में हुए इस हमले में करीब 35 लोगों की मौत हो गई। यहां सीरिया की सेना और उसके सहयोगियों द्वारा पिछले एक महीने से भारी बमबारी हो रही है। सेना का कहना है कि पूर्वी घौता पर कब्जा करने वाले विद्रोही बार-बार राजधानी दमिश्क में सरकार के नियंत्रण वाले जिलों में आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार (20 मार्च) को विद्रोहियों के कब्जे वाले कस्बे दोमा के नागरिक सुरक्षा…
Read Moreअब मानवरहित टैंकों का परीक्षण कर रहा है चीन
पेइचिंग। चीन ऐसे मानवरहित टैंकों का परीक्षण कर रहा है जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से लैस होंगे। बुधवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इससे संबंधित खबर दी है। अखबार ने बताया कि इस हफ्ते सरकारी चैनल ने भी इन मानवरहित टैंकों के परीक्षण की तस्वीरें दिखाई हैं। फुटेज में एक टाइप 59 टैंक को रिमोट कंट्रोल से संचालित होते देखा जा सकता है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, पहली बार चीन द्वारा निर्मित मानवरहित टैंक सार्वजनिक तौर पर दिखाया गया है। टाइप 59 टैंक पुराने सोवियत मॉडल पर आधारित…
Read More