लिमोजिन कार दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में लिमोजिन कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना न्यूयॉर्क से लगभग 257 किलोमीटर दूर स्कोहौरी में हुई, जब एक तेज रफ्तार लिमोजिन कार पार्किं ग में खड़ी एसयूवी से जा टकराई। प्रशासन ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिन 20 लोगों की मौत हुई है, वे सभी वयस्क थे और इनमें से 18 लिमोजिन में सवार थे जबकि दो राहगीर थे।न्यूयॉर्क पुलिस के फर्स्ट डिप्टी सुपरिटेंडेंट क्रिस्टोफर फियोर ने कहा, लिमोजिन में सवार…

Read More

इजरायल गाजा से ‘फिशिंग जोन’ का एक तिहाई क्षेत्र कम करेगा

इजरायल। इजरायल ने तटीय क्षेत्रों के पूर्व में बाड के पास विरोध को ध्यान में रखते हुए गाजा पट्टी में ‘फिशिंग जोन ‘ के एक तिहाई क्षेत्र को कम करने की घोषणा की है।इजरायल के रक्षा मंत्री एविगडोर लिबरमैन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ‘फिशिंग जोन’ को नौ समुद्री मील से घटाकर छह समुद्री मील किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को इजरायली नौ सेना ने उत्तरी गाजा शहर के तट के बाहर दो फिलिस्तीनी मछुआरों को गिरफ्तार किया था। उल्लेेखनीय है कि इजरायल ने फिलिस्तीनी मछुआरों को…

Read More

हैती में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 11 लोगों की मौत

वाशिंगटन। कैरेबियाई देश हैती में रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज हुए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, शनिवार रात आए भूकंप का केंद्र पोर्ट-डी-पैक्स शहर से 17 पश्चिमोत्तर में 11 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस ने ट्वीट कर कहा कि देश के उत्तरी इलाकों में नुकसान की खबर है। उन्होंने लोगों से शांत रहने और नागरिक सुरक्षा कर्मियों से अलर्ट रहने का आग्रह किया है।

Read More

सऊदी अरब के प्रतिष्ठित पत्रकार और क्राउन प्रिंस के आलोचक जमाल खाशोगी की हत्या: रिपोर्ट

इस्तांबुल। तुर्की के जांच अधिकारियों का मानना है कि अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट में काम करने वाले सऊदी अरब के एक प्रतिष्ठित पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या की गई है। वॉशिंगटन पोस्ट का दावा है कि इस्तांबुल में सऊदी के वाणिज्य दूतावास में पूर्व नियोजित तरीके से हत्या की गई। अखबार ने दो गुमनाम अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी है।सऊदी अरब के अधिकारियों ने अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि लेखक ने उनका राजनयिक पद छोड़ दिया था। तुर्की के एक अधिकारी ने…

Read More

रोनाल्डो के बचाव में उतरे पुर्तगाल के प्रधानमंत्री

लिस्बन। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा बलात्कार के आरोप में घिरे स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बचाव में उतरे। स्पैनिश द्वीप लैंजारोते पर शनिवार को एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कोस्टा ने कहा कि जब तक दोष साबित नहीं हो जाता तब तक रोनाल्डो को बेगुनाह माना जाए।उन्होंने कहा कि लोगों को यह बात समझनी होगी कि जब तक किसी को दोषी ना ठहराया जाए तब तक वह बेगुनाह है। किसी पर कोई आरोप लगने मात्र से वह दोषी नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारे पास किसी…

Read More

ब्रिटिश उपनिवेशवाद के दौर का हेल्मेट पहनने पर ट्रोल हुईं मेलानिया ट्रंप

केन्या। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप एक बार फिर अपने पहनावे को लेकर ट्रोल हो रही हैं। केन्या में सफारी की सैर के दौरान मेलानिया ने सफेद रंग का हेल्मेट पहन रखा है। हालांकि, तस्वीरों में पूरी तरह से मस्ती के अंदाज में नजर आ रहीं पूर्व मॉडल की अपने ही देश में काफी आलोचना हो रही है। दरअसल, मेलानिया ने जो हेल्मेट पहना है उसे औपनिवेशिक दौर की पहचान के तौर पर देखा जाता है और इस वजह से उनकी आलोचना हो…

Read More

अमेरिका में 1969 के बाद से बेरोजगारी दर निचले स्तर पर

न्यूयॉर्क। अमेरिका में बेरोजगारी दर सितंबर में घटकर 3.7 फीसदी रह गई है। यह दिसंबर 1969 के बाद से अब तक का सबसे निम्न स्तर है। अमेरिकी श्रम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 2000 के दशक के बाद से अमेरिकी अर्थव्यवस्था का यह साल बेहतरीन रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि शेयर बजाार सूचकांक अपने सर्वकालिक उच्च स्तर के करीब पहुंच गए हैं।हाल के महीनों में किशोरों, कम पढ़े लिखे कामगारों और विकलांग नागरिकों का भी विकास हुआ है। कंपनियां अब अधिक लोगों को नियुक्त कर रही हैं।हालांकि, रिपोर्ट…

Read More

इंटरपोल चीफ हुए लापता, चीन की हिरासत में होने की आशंका

फ्रांसीसी पुलिस इंटरपोल के अध्यक्ष मेंग होंगवेई की गुमशुदगी की जांच कर रही है, जो फ्रांस से अपने मूल देश चीन की यात्रा के बाद लापता बताए जा रहे हैं। 29 सितंबर को इंटरपोल चीफ के फ्रांस से रवाना होने के बाद से ही उनकी पत्नी उनसे संपर्क नहीं कर पा रही हैं। इसके बाद मेंग की पत्नी ने फ्रांस के शहर लिओन की पुलिस से संपर्क किया। लिओन में ही अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी का मुख्यालय है।उनकी गुमशुदगी की जांच से वाकिफ एक शख्स ने बताया कि शुरुआती जांच में…

Read More

दक्षिण अफ्रीका में बड़ा ट्रेन हादसा, गंभीर रूप से घायल हुए 300 यात्री

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के केम्पटन पार्क सिटी में ट्रेन की टक्कर में 300 लोग घायल हो गए। गॉटेंग मेट्रोरेल के प्रवक्ता लिलियन मोफोकेंग ने गुरुवार रात कहा, लगभग 300 लोग घायल हो गए, यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं लेकिन खतरे से बाहर हैं।एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, केम्पटन पार्क के वैन रीबीक पार्क स्टेशन पर खड़ी खराब ट्रेन को एक दूसरी ट्रेन ने टक्कर मार दी। दक्षिण अफ्रीका के समयानुसार रात 11.30 बजे तक किसी के मरने की खबर नहीं है।मेट्रोरेल प्रवक्ता के मुताबिक, ट्रेन में कुछ तकनीकी…

Read More

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जंकर ने बढ़ते राष्ट्रवाद को लेकर चेताया

वियना। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लाउड जंकर ने कहा है कि वह यूरोप में बढ़ते राष्ट्रवाद और इसके एक स्थाई दायरे में सिमटने के खिलाफ हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ऑस्ट्रिया की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर वियना में गुरुवार को एक संबोधन में जंकर ने उल्लेख किया कि यूरोपीय संघ को संयुक्त राज्य मॉडल में विकसित होने की ख्वाहिश नहीं पालनी चाहिए, लेकिन अतीत के सिमटे राष्ट्रों के दायरे से निकलकर आगे बढऩा चाहिए।उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) के भीतर राष्ट्रवाद और लोकलुभावनवाद बढऩे को लेकर आगाह किया लेकिन…

Read More