उत्तरी जापान में 5.4 तीव्रता से भूकंप के झटके, नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान

जापान के उत्तरी होक्कादो द्वीप में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस क्षेत्र में पिछले महीने भी विनाशकारी भूकंप आया था। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता 5.3 थी और इसका केंद्र अत्सुमा के निकट दक्षिणी होक्कादो में था। इस घटना में किसी के भी हताहत होने या किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है।अत्सुमा के निवासियों समेत अन्य प्रभावित जगहों के लोगों में दहशत है। अत्सुमा में एक महीना पहले 6.7 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका आया था।…

Read More

तूफान रोजा मेक्सिको पहुंचा

मेक्सिको सिटी। तूफान रोजा मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप में पहुंच चुका है। इसकी तीव्रता में कमी आई है लेकिन अभी भी मौसम की गंभीर स्थिति का खतरा बना हुआ है। सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा (एसएमएन) ने कहा कि एनसेनाडा और मेक्सिकाली में तूफान की स्थिति गंभीर है। इस तूफान के कारण पश्चिमी तट पर दो से पांच मीटर ऊंची तेज लहरें उठने की चेतावनी दी गई है, हालांकि चौथी श्रेणी के चेतावनी स्तर को हटा दिया गया है।बाजा के पूर्व में सोनारा राज्य के कम से कम…

Read More

कनाडा ने म्यांमार की नेता सू ची की मानद नागरिकता वापस ली

ओटावा। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर किए गए अत्याचारों में भागीदारी के लिए कनाडा की संसद ने आंग सान सू ची की कनाडा की मानद नागरिकता औपचारिक रूप से वापस ले ली। सीनेट ने म्यांमार की असैन्य नेता सू ची को 2007 में दिया गया प्रतीकात्मक सम्मान वापस लेने के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया।पिछले सप्ताह हाउस हाउस ऑफ कॉमन्स ने भी इसी तरह से सर्वसम्मति से उनकी मानद नागरिकता वापस लेने के पक्ष में मतदान किया था। ऊपरी सदन में यह कदम उसके बाद उठाया गया है। सू…

Read More

5 करोड़ अकाउंट के सुरक्षा उल्लंघन के मामले में आयरलैंड ने फेसबुक की जांच शुरू की

डबलिन। आयरलैंड के डेटा सरंक्षण विभाग ने 5 करोड़ अकाउंट के सुरक्षा उल्लंघन का पता चलने के बाद फेसबुक की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को उठाया गया यह कदम ऐसे समय में आया है जब पिछली शुक्रवार को सोशल मीडिया कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में सुरक्षा उल्लंघन की बात स्वीकारी थी। फेसबुक ने कहा था कि हमलावरों ने सितंबर में वेबसाइट के कोड की सुरक्षा को भेद दिया था जिससे उन्हें लोगों के अकान्ट तक पहुंच मिल सकती थी।डेटा प्रॉटेक्शन कमिशन के एक प्रवक्ता ने में कहा,…

Read More

पाक विदेश मंत्री ने भारत से बातचीत करने के लिए अमेरिका की मदद मांगी

वॉशिंगटन। पाकिस्तान ने भारत के साथ बातचीत के लिए अब अमेरिका से गुहार लगाई है। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी  ने कहा कि उनका देश अमेरिका से भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता शुरू कराने में भूमिका अदा करने का अनुरोध करता है। दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद अभी बंद है। पाक विदेश मंत्री ने आगाह किया कि बातचीत नहीं होने से तनाव और बढ़ सकता है। कुरैशी ने बुधवार को वॉशिंगटन में बताया कि अमेरिका ने इस संबंध में पाकिस्तान के हालिया अनुरोध को…

Read More

दुनिया की सबसे ऊंची बुद्ध प्रतिमा में दरार, मरम्मत

पेइचिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा चार महीने की जांच-परख से गुजरेगी। प्रतिमा की मरम्मत के लिए चल रही कवायद के तहत मौके पर जाकर यह जांच-परख की जाएगी। लेशान शहर के बाहरी हिस्से में बनाई गई 71 मीटर ऊंची प्रतिमा के सीने और पेट वाले हिस्से में दरार आ गई है और कहीं-कहीं यह टूट भी गई है। लेशान बुद्ध क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने यह जानकारी दी।चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि आठ अक्टूबर से शुरू…

Read More

इंडोनेशिया के एक चर्च में मिले 34 छात्रों के शव, 52 लापता

पालू। इंडोनेशियाई बचाव कर्मियों ने शुक्रवार को सुलावेसी में आए भूकंप के बाद एक चर्च में मारे गए 34 छात्रों के शव बरामद किए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। इंडोनेशिया की रेड क्रॉस की प्रवक्ता औलिया अरियानी ने मंगलवार को बताया कि बचाव दल को कुल 34 शव मिले हैं। सिगी बिरोमारू जिले के जोनोंग चर्च ट्रेनिंग सेंटर के एक बाइबल कैंप से 86 छात्रों के लापता होने की खबर थी।अरियानी ने बताया कि बचावकर्मियों को शवों को निकालने के लिए कीचड़ भरे कठिन रास्ते से गुजरना पड़ा…

Read More

ईरान में जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत, 302 बीमार

तेहरान। ईरान के विभिन्न प्रांतों में जहरीली शराब पीने से लगभग 27 लोगों की मौत हो गई और 302 लोग बीमार हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेडियो फ्री यूरोप/रेडियो लिबर्टी और ईरानियन लेबर न्यूज एजेंसी ने राज्य आपातकाल सेवा के प्रवक्ता मोज्तबा खालिदी ने बताया कि हाल ही में पूरे ईरान में 302 लोगों को जहरीली शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।खालिदी ने बताया की होरमोजगन, उत्तरी खोरासान, अलबोर्ज, कोहगिलुयेह और बोयर अहमद राज्य में मौतें हुई हैं। गौरतलब है कि ईरान में 1979…

Read More

जापान में तूफान ट्रामी से 2 की मौत

टोक्यो। पूर्वोत्तर जापान में तूफान ट्रामी की वजह से दो लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 120 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह इस सीजन का 24वां तूफान है, जिसने पश्चिमी जापान में रात लगभग आठ बजे दस्तक दी। इसके साथ ही बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई।  स्थानीय मीडिया के मुताबिक, टोटोरी में भूस्खलन से एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स टोक्यो के यामानाशी की नदी में डूबने से मर गया।वहीं एक 60 वर्षीया महिला लापता बताई…

Read More

इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी से टूटे जेल, भागे 1200 कैदी

जकार्ता। इंडोनेशिया में भूकंप के बाद आई सुनामी ने हर ओर तबाही का मंजर बना दिया है। दुनियाभर में जब इंडोनेशिया के लिए दुआ की जा रही है, उस वक्त करीब 1200 ऐसे लोग हैं जिन्हें इस प्राकृतिक आपदा का लाभ मिला है। दरअसल भूकंप प्रभावित क्षेत्र की 3 जेल से 1200 कैदी इस प्राकृतिक आपदा का फायदा उठाकर भाग गए हैं।न्यायिक मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में इस आंकड़े की पुष्टि की गई है। भूकंप प्रभावित पालू के एक 120 कैदियों वाली जेल में क्षमता से अधिक 581…

Read More