वॉशिंगटन। अमेरिका के जॉर्जिया में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में उसमें सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। विमान सी-130 बुधवार को तटीय शहर सावन्ना के हवाईअड्डे के पास राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।नेशनल गार्ड के मुताबिक, विमान प्यूटरे रिको एयर नेशनल गार्ड का था और प्रशिक्षण उड़ान पर था। अधिकारी ने बताया कि विमान में सवार सभी लोग प्यूटरे रिको के थे।विमान जॉर्जिया से अरिजोना के टस्कन जा रहा था। यह विमान लगभग 50 साल पुराना था।हालांकि इस मामले की जांच अभी जारी है। हाल…
Read MoreCategory: विदेश
फेसबुक डेटा कांड के लिए विवादों में रही ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना कामकाज बंद करने की घोषणा की
लंदन। फेसबुक डेटा कांड के लिए विवादों में रही ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने अपना सारा कामकाज तत्काल प्रभाव से आज बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने ब्रिटेन और अमेरिका में स्वयं को दिवालिया घोषित करने के लिए आवेदन देने की भी घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, यह तय किया गया है कि अब व्यवसाय में बने रहने की कोई संभावना नहीं है। कंपनी पर फेसबुक के करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी का दुरूपयोग करने का आरोप है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कैंब्रिज एनालिटिका की…
Read Moreविश्व में अफीम की खेती करने में अफगानिस्तान सबसे आगे
कंधार। अफगानिस्तान में किसान सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अफीम की खेती कर रहे हैं और आजकल यहां इस फसल की कटाई का सीजन चल रहा है। अफीम से ही हेरोईन बनती है और पूरे विश्व में इसमें अफगानिस्तान का योगदान सबसे अधिक है,अफगानिस्तान में भ्रष्ट नौकरशाह,तस्कर और तालिबान आतंकवादी किसानों को अफीम की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफगानिस्तान का अफीम की पैदावार में वार्षिक 9000 टन का योगदान है।हेलमांद प्रांत के बाद कंधार दूसरा बड़ा प्रांत है जहां अफीम की पैदावार बड़े…
Read Moreएक के बाद एक विस्फोटों से दहला काबुल, 21 की मौत
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए दो धमाकों में 21 लोग मारे गए और 30 के घायल होने की सूचना है। इनमें से अधिकतर मीडिया और एनडीएस के स्टाफ हैं। प्राप्त खबर के अनुसार,पहला धमाका शसदरक इलाके में एनडीएस इंटेलिजेंस सर्विस ऑफिस के पास हुआ और दूसरा धमाका घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों पर हुआ। खबरों के मुताबिक, मारे गए लोगों में अधिकांश मीडियाकर्मी और एनडीएस कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि देश के खुफिया एजेंसी के करीब एक मोटरसाइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा…
Read Moreचीन के राष्ट्रपति शी को भारतीय फिल्में काफी पसंद हैं
वुहान। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को भारतीय फिल्में काफी पसंद हैं। उन्होंने हिंदी ही नहीं कई क्षेत्रीय भाषाओं में बनी भारतीय फिल्में भी देखी हैं। यही वजह है कि वह चाहते हैं कि चीन में बॉलिवुड फिल्में ज्यादा दिखाई जाएं। पीएम मोदी के चीन दौरे पर जानकारी देते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आध्यात्मिकता, व्यापार, तकनीक, परंपरा के साथ ही फिल्म एवं मनोरंजन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। गोखले ने बताया, ‘चीन के राष्ट्रपति शी ने कहा कि उन्होंने…
Read Moreमाली में दो दिन से जारी हिंसा में संदिग्ध जिहादियों ने मार डाले 40 लोग
बामाको। माली में दो दिन से जारी हिंसा में संदिग्ध जेहादियों ने अभी तक 40 लोगों को मार गिराया है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर दाओदा मैगा ने दी। मारे गए लोगों ज्यादातर युवा हैं और उनमें कोई महिला या बच्चा शामिल नहीं है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मैगा ने फोन पर बताया कि यह हमला शुक्रवार को अवाकासा के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में हुआ, जबकि इससे पहले एक हमला एंडरेनबाकेन में हुआ। बता दें कि अफ्रीका के सेहल क्षेत्र में जिहादी संगठन सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा बनकर…
Read Moreकेन्या ने फिल्म ‘राफिकी’ पर लगाया बैन
केन्या में फिल्म पर बैन ऐसे समय में सामने आया है जब केन्या की अदालतें समलैंगिकों के खिलाफ भेदभाव करने वाले प्रवासीय युग के दौरान बनाए गए कानूनों पर पुनर्विचार कर रहे हैं। नैरोबी। ‘राफिकी’ इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली केन्या की पहली फिल्म है, लेकिन खुद केन्या के लोग इस फिल्म को अब नहीं देख पाएंगे। दरअसल केन्या की सरकार ने यह कहते हुए फिल्म को बैन कर दिया है कि यह देश में समलैंगिकता (लेज़बियनिज्म) को बढ़ावा देती है। ‘राफिकी’ दो लड़कियों की कहानी…
Read Moreउत्तर कोरिया मई में बंद करेगा न्यूक्लियर टेस्ट साइट
सोल। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता के सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को हुई मीटिंग के बाद नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन ने न्यूक्लियर टेस्ट साइट बंद करने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात के दौरान, किम ने कहा कि वह अगले महीने यानी मई में देश की न्यूक्लियर टेस्ट साइट को बंद कर देंगे।इस मुलाकात के दौरान किम ने कहा, ‘अगर हम अमेरिका के साथ लगातार मीटिंग करते हैं, आपसी…
Read Moreएक भाषा, एक देश, एक खून तो फिर हमें एक रहना चाहिए: किम
सोल। नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के नेताओं की ऐतिहासिक शिखर बैठक सफल मानी जा रही है। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन और साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन के बीच स्थायी शांति समझौते के साथ ही क्षेत्र को पूर्ण रूप से निरस्त्रीकरण करने पर सहमति बनी है। किम का इस मौके पर दिया गया बयान भी काफी मायने रखता है।सीमा रेखा के पास हुई इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें थीं क्योंकि यहीं से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच मुलाकात का माहौल…
Read Moreपाक ने 20 फीसदी बढ़ाया अपना रक्षा बजट
इस्लामाबाद। ऐसे समय में जब अमेरिका से मिलनेवाली मदद लगातार कम होती जा रही है, पाकिस्तान ने भारत को ध्यान में रखते हुए अपना रक्षा बजट बढ़ाने का फैसला किया है। 2018-19 के लिए पाकिस्तान के रक्षा बजट में करीब 20 फीसदी की वृद्धि की गई है, जो पीएमएल-एन सरकार के मौजूदा कार्यकाल में सबसे बड़ी वृद्धि है। सेना व सरकार के बीच मतभेदों और चुनौतियों के बीच रक्षा बजट में फंड बढ़ाया जाना काफी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आतंकवाद से जंग के अलावा पाकिस्तान का रक्षा खर्च…
Read More