दक्षिण अफ्रीका में दो ट्रेनों के बीच टक्कर में तीन की मौत, 641 अन्य घायल

जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गयी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी । प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है । उन्होंने बताया कि इस हादसे में 641 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि…

Read More

फिलीपींस में आये तूफान, भूस्खलन में मृतक संख्या 126 पहुंची

मनीला। फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान के बाद भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। एक सरकारी आपदा एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने बताया बिकोल, पूर्वी विसय, कैलाबरज़ोन और मिरमोपा क्षेत्रों में अभी भी 26 लोग लापता हैं। एनडीआरआरएमसी की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन, बाढ़ और तूफान से प्रभावित लोगों की संख्या छह लाख 75 हजार 777 से भी अधिक पहुंच गयी है। अधिकतर लोगों की मौत तूफान के बाद भारी बारिश…

Read More

लंबे समय तक सरकारी कामकाज ठप रखने को तैयार हैं ट्रंप

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिकी सरकार का कामकाज एक साल या उससे भी ज्यादा वक्त के लिए ठप रखने को तैयार हैं। राष्ट्रपति मेक्सिको-अमेरिकी सीमा पर दीवार बनाने के लिए अरबों डॉलर का अनुदान पाने की मांग से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसे लेकर जारी गतिरोध के कारण सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने और विभिन्न विभाग चलाने के लिए अनुदान मांग से जुड़ा विधेयक पारित नहीं हो पा रहा है। इस कारण सरकारी कामकाज दो सप्ताह से आंशिक रूप से ठप पड़ा है।…

Read More

नववर्ष कार्यक्रमों में 50 घायल

ब्यूनस आयर्स। ब्यूनस आयर्स में नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों में शहरभर में लगभग 50 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, तीन विभिन्न अस्पतालों द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में दिखाया गया है कि इन मामलों में पिछले साल की तुलना में कमी आई है। इन अस्पतालों में से दो अस्पताल विशेष तौर पर आंखों संबंधी तथा एक अस्पताल त्वचा जलने का इलाज करते हैं।त्वचा जलने का इलाज करने वाले अस्पताल में 10 वयस्कों और पांच बच्चों का इलाज किया…

Read More

माली में हिंसा, 37 लोगों की मौत

बमाको। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के मोप्ती क्षेत्र के एक गांव में हुए हमले में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक कौलोगोन गांव में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे हमलावरों ने ग्रामीण लोगों के कई घरों को जला दिया। हमलावर पारंपरिक शिकारी बताये जा रहे हैं। हमलावरों को पकडऩे के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। गत वर्ष डोगोन शिकारी और बहुसंख्यक नोमादिक फुला जातीय समूह के बीच हुई हिंसा में सैकड़ों लोग मारे गए थे। माली में जमीन पर…

Read More

आव्रजकों को रोकने मेक्सिको सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे गए

तिजुआना (मेक्सिको)। अमेरिका ने नववर्ष के दिन मेक्सिको सीमा पर तिजुआना में सीमा बाड़ पार करने की कोशिश कर रहे 150 आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले दागे। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि सीमा पार करने की कोशिश कर रहे आव्रजकों के अलावा पत्थरबाजों को निशाना बनाते हुए आंसू गैस के गोलों छोड़े गए। बयान के मुताबिक,”सीमा पर मौजूद किसी भी आव्रजक, बच्चों पर आंसू गैस के गोलों का असर नहीं पड़ा। इनका इस्तेमाल पत्थरबाजों को पीछे हटाने के…

Read More

एक बार फिर हसीना

प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश में रविवार को हुए आम चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। सत्तारूढ़ अवामी लीग के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने 266 सीटें जीतीं जबकि उसकी सहयोगी जातीय पार्टी को 21 सीटें हासिल हुईं। विपक्षी नेशनल यूनिटी फ्रंट (यूएनएफ) को सिर्फ सात सीटों पर जीत मिली। यूएनएफ में केंद्रीय भूमिका पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की थी।गौरतलब है कि बांग्लादेश की ‘जातीय संसद’ की सदस्य संख्या 350 है, जिनमें 300 सीटों के…

Read More

नववर्ष की पूर्व संध्या पर युवक ने नौ लोगों को कार से कुचला

तोक्यो। तोक्यो में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक युवक ने जश्न मना रहे लोगों की भीड़ को जानबूझकर कार से कुचल दिया। हादसे में नौ लोग घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि तोक्यो की ताकेशिता स्ट्रीट पर रात को बारह बजकर दस मिनट पर 21 वर्षीय काजुहिरो कुसाकाबे ने जान लेने की मंशा से लोगों पर कार चढ़ा दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, कुसाकाबे ने पुलिस को बताया कि उसने मृत्यु दंड के…

Read More

संसार भर में मना नए साल का जश्न

नए साल 2019 की शुरुआत हो चुकी है। संसार भर में लोग जोर-शोर से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। कुछ जगहों पर जमकर आतिशबाजी हो रही है तो कहीं पर लोग नाच गाकर नए साल का जश्न मना रहे हैं। विश्व भर के सभी शहरों से जहां जश्न की जबरदस्त तस्वीरें आ रही हैं, वहीं भारत में भी कई शहरों में लोग सड़कों पर नया साल का जश्न मना रहे हैं। नए साल का जश्न मनाने में सेना के जवान भी पीछे नहीं हैं।नए साल की शुरुआत न्यूजीलैंड…

Read More

किम जोंग ने नये साल में अमेरिका को दी चेतावनी

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि वह परमाणु हथियारों को नष्ट करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं लेकिन साथ ही अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि वह उनके देश पर अपने प्रतिबंध बरकऱार रखता है तो उनका इरादा बदल भी सकता है।बीबीसी न्यूज के मुताबिक किम जोंग ने यह बात अपने नये साल के देश के नाम संबोधन में कही है। पिछले साल के भाषण के बाद उन्होंने अपने देश के संबंध दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साथ बेहतर किये थे। उनके इस कूटनीतिक क़दम…

Read More